ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर रवाना हुआ गया रेल यूनियन का डेलीगेट

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 372762032 1778682553894615760586321983072 ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर रवाना हुआ गया रेल यूनियन का डेलीगेट
रवाना होने से पहले यूनियन के नेता


ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, गया शाखा का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम गाड़ी संख्या 22358 गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से नागपुर के लिए रवाना हुआ। डेलीगेट ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन, नई दिल्ली द्वारा नागपुर में आयोजित ‘ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होगा। यह कॉन्फ्रेंस लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के लिए आयोजित की जा रही है।

ये यूनियन पदाधिकारी हुए रवाना


प्रतिनिधिमंडल में कामरेड मिथिलेश कुमार, वर्किंग कमेटी सदस्य AIRF नई दिल्ली सह केंद्रीय कोषाध्यक्ष ईसीआरकेयू हाजीपुर, कामरेड लक्ष्मण प्रसाद शाखा अध्यक्ष गया, कामरेड मुकेश सिंह शाखा सचिव गया शामिल हैं।

रनिंग स्टाफ की भागीदारी


डेलीगेट में प्रमोद कुमार लोको पायलट सह शाखा पार्षद गया, श्रीनिवास सिंह ट्रेन मैनेजर सह शाखा पार्षद गया, अरुण कुमार ओझा ट्रेन मैनेजर पैसेंजर सह उपाध्यक्ष गया, राजेश कुमार लोको पायलट पैसेंजर सह कोषाध्यक्ष गया शाखा के अलावा अजय कुमार, रविराज, धनंजय कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हैं।

यह जानकारी ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *