गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल थाना की पुलिस ने 22 वर्षीय लक्की कुमार नामक व्यक्ति को 12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गया जंक्शन से गिरफ्तार किया है। लक्की चंदौती थाना क्षेत्र के कटारी हिल का रहने वाला है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹9000 बताई जा रही है। टीम ने शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सौंप दिया है।
बरामद शराब का विवरण:
रॉयल स्टेज डीलक्स व्हिस्की 180 एमएल की 17 बोतलें (बैच नंबर 2952 और 0062)
ब्रायन डॉक्टर ब्रांडी 750 एमएल की एक बोतल (बैच नंबर 51)
ओल्ड मॉन्क रम 180 एमएल की 4 बोतलें और 90 एमएल की 5 बोतलें (बैच नंबर 820 और 04)
ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना गया की संयुक्त टीम शामिल थी।
आरोपी लक्की कुमार के खिलाफ राजकीय रेल थाना गया में केस नंबर 211/25 दिनांक 13.07.25 अंतर्गत धारा 30 ए Bihar Prohibition and Excise Amendment Act 2022 पंजीकृत किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान सीआईबी/गया के सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी और राजकीय रेल थाना गया के उप निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल थे।
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना की पुलिस की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक कार्रवाई करते हुए शराब के तस्कर को दबोच लिया है। इस कार्रवाई में 27.750 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम आकाश कुमार है। जो नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरिया गांव का रहने वाला है। जो शराब तस्करी का काम करता है। उन्होंने जब्त शराब की मात्रा 27.750 लीटर है। जिसकी कीमत लगभग ₹ 34,840 है। आकाश कुमार ने बताया कि वह बंगाल से गाड़ी संख्या 12381 (पूर्वा एक्सप्रेस) से शराब लेकर आया था और गया से गया-क्यूल पैसेंजर से नवादा ले जाकर बेचने वाला था। उन्होंने बताया कि टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया पुलिस आगे की जांच कर रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। श्री यादव ने कहा कि ऑपरेशन सतर्क का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकना है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम इस ऑपरेशन के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रही है।
बिहार में शराब माफियाओं का संजाल फैला हुआ है। सड़क और रेलमार्ग से शराब तस्करी में लगे माफिया बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि बड़े शहरों से वहां की कीमत पर शराब खरीद कर बिहार में बेच रहे हैं। बिहार में शराबबंदी लागू हुए सालों बीत गए लेकिन तस्करी और माफियाओं ने पुलिस, मद्य निषेध और रेलवे सुरक्षा बल के नाक में दम कर रखा है। आए दिन गया जिले में शराब तस्करी के मामले सामने आ ही जा रहे हैं पर पूर्णविराम नहीं लग सका है। सोमवार को आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में आरपीएफ गया के सहायक उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय, प्रधान आरक्षित विवेकानंद शर्मा, आरक्षी राकेश कुमार सिंह साथ सीडीपीएस एवं जीआरपी गया द्वारा संयुक्त रूप से अपराधीक गतिविधि एवं निगरानी की जा रही थी।
गश्ती दल को देख लगे थे भागने, पर पकड़े गए
गया रेलवे स्टेशन पीएफ नंबर 01 पर गश्त किया जा रहा था। इसी क्रम में गश्ती दल समय करीब 7:00 बजे पीएफ संख्या 01/C के दक्षिणी छोर स्थित शौचालय के पास पहुंचा तो देखा कि पुलिस को देखकर दो व्यक्ति अपना अपना ट्रॉली लेकर भाग रहे हैं। जिसे बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछने पर दोनों ने बताया कि हम दोनों के ट्रॉली में शराब है। जिसे हम पश्चिम बंगाल से लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं।
दोनों तस्कर नवादा जिले के हैं रहने वाले
नाम व पता पूछने पर 1.सनोज कुमार उम्र 18 वर्ष, पिता रामकेश्वर प्रसाद, साकीन पोसकी, थाना पकरी वर्मा जिला नवादा, बिहार व दूसरे ने अपना नाम साहिल कुमार ,उम्र 16 वर्ष पिता दयानंद सिंह, साकिन- पोसकी, थाना पकरी वर्मा नवादा, बिहार बताया।
बरामद विदेशी शराब की कीमत ₹ 20,800
इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि दोनों व्यक्ति के पास रहे ट्रॉली को चेक किया गया तो सनोज कुमार के काले रंग का ट्राली से 20 piece imperial Blue superior grain whisky प्रत्येक का मात्रा 750 ML कीमत 20×650=13000 रुपया तथा साहिल कुमार के ट्रॉली से 12 पीस imperial Blue superior grain whisky प्रत्येक का मात्रा 750 ML एवं कीमत 12×650=7800 रुपया बरामद हुआ। कुल बरामद शराब का वजन 24 लीटर। सभी पर sale for West Bengal अंकित था। बरामद शराब की कीमत ₹ 20800 है।
दोनों के विरुद्ध गया रेल थाना में कांड अंकित किया गया
उन्होंने बताया आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया तथा जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां कांड संख्या 184/25 दिनांक 23.06.25 अंतर्गत धारा 30 (a)बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अवैध शराब के कारोबार में अब युवतियां भी शामिल हो गई हैं। एक युवती के पास से अच्छी खाशी शराब बरामद की गई है। साथ में एक युवक भी पकड़ा गया है। जिसके पास से भी शराब बरामद हुई है। लेकिन पुरुष(युवक) और महिला(युवती) के बीच कैसा सम्बंध है ये रेलवे सुरक्षा बल द्वारा या रेल पुलिस द्वारा न तो पूछा गया और न ही मीडिया को इसके बारे में जानकारी दी गई। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केवल इतना बताया गया है कि 19 वर्ष की महिला और 18 वर्ष का पुरुष शराब तस्करी कर झारखंड से लाकर ऊंचे दामों पर बिहार में बेचता है। कहाँ बेचता है? कहाँ ले जाना था? कहां से किस स्टेशन से किस ट्रेन से गया जंक्शन पहुंचे थे दोनों? कुछ नहीं बताया गया है। हो सकता है पुलिस अब इस कांड में आगे की जांच में इन सारी बातों का पता लगाएगी। एक सवाल यहां भी रह जाता है कि आखिर सुबह सुबह झारखंड की ओर से कौन ट्रेन गया जंक्शन आई थी जिससे दोनों शराब लेकर उतरे थे? क्योंकि आरपीएफ एवं जीआरपी ने यह संयुक्त कार्रवाई सुबह 06 बजे की है। बहरहाल, आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया है कि गया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों व्यक्ति झारखंड से शराब लाकर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार युवती युवक के लिबास में थीं।
गिरफ्तार व्यक्तियों की जानकारी
नेहा कुमारी उर्फ प्रीति, उम्र 19 वर्ष, पिता मनीष कुमार, ग्राम+थाना मखदुमपुर, वार्ड नंबर 11, जिला जहानाबाद, बिहार
छोटू कुशवाहा, उम्र 18 वर्ष, पिता भुनेश्वरी प्रसाद, साकिन हड़ैल, वार्ड नंबर 11, थाना विष्णुगंज, जिला जहानाबाद, बिहार
बरामद शराब
महिला के बैग से:
Sterling Reserve B7 Original Blended Whisky – 3 बोतल (750 ML प्रत्येक), कीमत 740×3 = 2220 रुपये
Sterling Reserve B7 Original Blended Whisky – 8 बोतल (375 ML प्रत्येक), कीमत 370×8 = 2960 रुपये
पुरुष के बैग से:
Blender Pride Ultra Premium Whisky – 3 बोतल (750 ML प्रत्येक), कीमत 1050×3 = 3150 रुपये
Iconiq White Elite International Grain Whisky – 6 बोतल (375 ML प्रत्येक), कीमत 350×6 = 2100 रुपये
कुल बरामद शराब औरइसकी कीमत
कुल बरामद शराब का वजन 9.750 लीटर है और इसकी कीमत 10,430 रुपये है। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया ले जाया गया, जहां कांड संख्या 183/25 दिनांक 21.06.25 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ऑपरेशन सेवा के तहत एक व्यक्ति को गया जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 04 पर आरपीएफ बल सदस्य द्वारा मेडिकल सहायता पहुंचाई गई। बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति को पहले रेलवे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि रात आठ बजे के आसपास स्टेशन अधीक्षक गया द्वारा सूचना मिलने पर आरक्षी आशीष कुमार और सहायक उप निरीक्षक खुर्शीद खान ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 04 पर पाया कि एक व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष अचेतावस्था में पड़ा है। आरपीएफ बल सदस्यों ने रेल अस्पताल गया से समन्वय किया और रेल चिकित्सक आरएस पांडेय के साथ मेडिकल स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर व्यक्ति का प्राथमिक इलाज किया।
व्यक्ति की पहचान और इलाज:
व्यक्ति को होश आने पर उन्होंने अपना नाम दिलीप कुमार सिन्हा बताया। जो कि नवादा जिले का रहनेवाला है। आरपीएफ ड्यूटी अधिकारी ने आरक्षी आशीष कुमार के सहयोग से एंबुलेंस के द्वारा मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेजवाया, जहां उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपेरशन सतर्क के तहत अपने जारी अभियान के दौरान गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मकसूदपुर कोठी मोहल्ले का रहनेवाला एक शराब माफिया को भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर के साथ गया जंक्शन पर सोमवार को गिरफ्तार किया है।
टीम में शामिल पदाधिकारी
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रेसुब/पोस्ट गया के सउनि. अविनाश कुमार, उनि मोनिका कुमारी रेसुब पोस्ट गया उनि मुकेश कुमार साथ स्टाफ सीडीपीएस/गया तथा सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा के अलावा जीआरपी की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिल्ली-गया समर स्पेशल ट्रेन से ला रहा था शराब
श्री यादव ने बताया कि टीम गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया में अपराधिक गतिविधि की निगरानी एवं संयुक्त चेकिंग कर रहे थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की गाड़ी संख्या 03698 डाउन दिल्ली-गया समर स्पेशल के स्लीपर कोच में शराब तस्करी कर लाया जा रहा है। गाड़ी के आने की उद्घोषणा होने पर टीम प्लेटफॉर्म संख्या संख्या 03 पर पहुंची।
ट्रेन के रुकते ही टीम कोच में प्रवेश कर गई, तस्कर लगा भागने
ट्रेन रुकने खड़ी पर कोच संख्या एस-1 के शौचालय के पास पहुंचे तो देखें कि एक नौजवान भारी भरकम पिट्ठू बैग के साथ खड़ा है। जो पुलिस बल को देखते ही भागने व छिपने लगा। उसे घेर कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर बताया कि बैग में अंग्रेजी शराब है। जिसे उत्तर प्रदेश से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए लाया हूं। उसने अपना नाम व पता कौशल तिवारी उम्र 21 वर्ष, पिता चंदन तिवारी, पता मकसूदपुर कोठी, थाना कोतवाली, जिला गया (बिहार) बताया।
बरामद शराब का विवरण
पिट्ठु बैग से 01. स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्कॉच & इंडियन ग्रैन व्हिस्की अदद इंपीरियल ब्लू रिजर्व ग्रीन व्हिस्की 342 बोतल प्रत्येक 180 ml (180×342=61.560 लीटर ) जिस पर बैच नं. 0138 दिनांक 30.05.2025 प्रत्येक MRP 120 रुपए, 120× 342 = 41040/- रुपए। 02. Royal stage Supirior Whisky 24 बोतल प्रत्येक 750 ml, MRP 680 रुपए (24×750=18 लीटर), 24× 680=16320/- रुपए। 03. Master Blender Signature Rare Aged Whisky 03 बोतल प्रत्येक MRP 800/- रुपए (03×750=2.250 लीटर) 03×800=2400/- रुपए। 04. Signature pirimium Whisky 47 बोतल प्रत्येक 180 ML तथा MRP 230/- रुपए (47×180=8.460 लीटर) 47× 230=10810/- रुपए। 05. Officer Choice whisky अदद 12 पाउच प्रत्येक 180 ml तथा MRP 120/- रुपए (12×180=2.160 लीटर) 12× 120=1440/- रुपए। 06. Calsberg प्रीमियम Elephant strong bear अदद 24 बोतल प्रत्येक 500 ml तथा प्रत्येक MRP 160/- रुपए (24×500 ml =12 लीटर), 24×160=3840/- रुपए उपरोक्त सभी पर FOR SALE UTTAR PRADESH ONLY लिखा हुआ कुल 104.430 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।
जीआरपी थाने में दर्ज हुआ मामला
आगे की कार्यवाही के लिए जीआरपी थाना गया ले जाया गया। जहां पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध कांड संख्या 159/25 दिनांक 02.06.2025 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज अमेंडमेंट एक्ट 2022 दर्ज किया गया। उपरोक्त जप्त अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 75850/- रुपए है।
वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन के इंजन का क्षतिग्रस्त शीशा
भारतीय रेल की अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से परिपूर्ण व आरामदायक ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी की घटना कोई नयी नहीं है। इस ट्रेन का ट्रायल जब हो रहा था तो उसी समय ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर पहली बार पत्थरबाजी हो गई थी। अब तो गया जंक्शन से और यहां से होकर कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही है।
इंजन का शीशा चकनाचूर हो गया चालक दल सहम गए
बुधवार को वाराणसी से चलकर गया आ रही वाराणसी-रांची वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजों ने पत्थर मार दिया। इस ट्रेन के इंजन का शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि इसके शीशे एक विशेष प्रकार के हैं तो चालक दल को कोई क्षति नहीं पहुंची लेकिन पायलट एसके सिन्हा और सहायक लोको पायलट सुधीर कुमार घबरा गए। इसकी सूचना डीडीयू कंट्रोल पहुंच गई। चुकी ट्रेन गतिमान अवस्था में थी तो गया जंक्शन पर यह ट्रेन जब पहुंची तो संबंधित विभागों के लोग सक्रिय हुए। अब इस दिशा में जांच शुरू हो चुकी है।
रफीगंज पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जांच शुरू किया।
हालांकि जिस स्थान पर पत्थर चलने की घटना का जिक्र चालक दल द्वारा रेल प्रशासन से किया गया है, उसके अनुसार घटनास्थल रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के न्यायिक क्षेत्र अंतर्गत आता है। इस संबंध में जब रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की बात सामने आ रही है तो उसके अनुसार उनके द्वारा घटनास्थल के आसपास टीम को भेजकर जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास गांव के बच्चों की खेलने की जगह है। उन्होंने संभावना जताई है कि हो सकता है बच्चों ने खेल खेल में पत्थर चला दिया हो, जिसके फलस्वरूप यह घटना कारित हो गई होगी। इनके कहने के अनुसार इस जगह पर असामाजिक तत्व के लोगों के होने की संभावना नहीं के बराबर है। फिर भी इसकी तहकीकात की जा रही है कि आखिर इसके पीछे कैसे प्रवृत्ति के लोगों के हाथ हो सकते हैं।
ट्रायल ट्रेन वंदे भारत पर पहली बार हुई थी पत्थरबाजी
बताते चलें कि पूर्व मध्य रेलवे कि ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर धनबाद मंडल अंतर्गत रेसुब पोस्ट गोमो के द्वारा ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बंधुआ टनकुप्पा स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 455 के आसपास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मारे जाने की घटना से वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अवगत कराया गया था। घटना के संदर्भ में है कि 10.09.24 को उप निरीक्षक आनंद आलोक रेसुब पोस्ट गोमो ने बताया था कि वे स्टाफ़ के साथ ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वन्दे भारत एक्सप्रेस में गोमो से गया तक के लिए मार्गरक्षण ड्यूटी में तैनात थेl जिन्होंने बताया था कि मार्गरक्षण के दौरान समय क़रीब 11:10 बजे बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 455 के आसपास ट्रेन पर पूर्व दिशा से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मारा गया। जिससे ट्रेन का कोच MC 3-4 के विंडो का आउटर ग्लास ब्रेक हो गया।
घटना के बाद पूर्व मध्य रेल के आईजी ने दिए थे सख्त निर्देश
इस घटना के बाद पूर्व मध्य के सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी को आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए इस वंदे भारत ट्रेनों को सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने को कहा था। इसके बाद सभी पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अलर्ट मोड में टीम बनाकर इसे रोकने में लग गए थे और कामयाबी भी मिली।
नए पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के पदस्थापना के बाद इस तरह की घटना हुई
गया-डीडीयू रेलखंड पर हुई ताजी घटना के पूर्व भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आने लगी थी। जिसके बाद गया, रफीगंज, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, डीडीयू, कोडरमा, गोमो, धनबाद आदि आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में इस पर विशेष निगरानी रखा जाने लगा। अब जबकि कुछ समय पहले ही पूर्व मध्य रेल के कई पोस्ट में नए पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई है तो इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी है। जरूरत है इन्हें एरिया डोमिनेशन की। जो की जा रही है। आम जनता, जनप्रतिनिधियों और खास मुखबिरों से समन्वय स्थापित करने की। साथ ही पूर्व में घटित इस प्रकार की घटनाओं का बारीकी से अध्ययन करने की भी आवश्यकता है। क्योंकि इस प्रकार की घटना काफी लंबे समय बाद हुई है।
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू, धनबाद और दानापुर रेल मंडल के क्षेत्राधिकार से होकर चलने और गुजरने वाली ट्रेनों से शराब की अवैध तस्करी के धंधे में संलिप्त तस्कर और माफियाओं पर कड़ी नजर रखने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विशेष कर झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे रेलवे स्टेशनों से अवैध शराब की बड़ी खेप भेजे जाने की सूचना रेल प्रशासन को प्राप्त हुई है। साथ ही मादक पदार्थ विशेष रूप से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ गांजा की तस्करी की भी सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल पुलिस को इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्कर और माफियाओं पर कड़ी निगरानी के लिए एक विशेष योजना के तहत रणनीति बनाई जा रही है।
मानव तस्करी पर भी विशेष रूप से नजर
मानव तस्करी और खास कर बाल श्रमिकों के एक राज्य से दूसरे राज्यों में भेजे जाने की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इस दिशा में किए गए अबतक के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए गृह मंत्रालय ने रेल मंत्रालय को विशेष रूप से वाहन और कैमरे के लिए राशि प्रदान किया है। पूर्व मध्य रेल के सभी मंडल को उनके जरूरत के अनुसार वाहन और कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही मंडल सुरक्षा आयुक्तों को AHTU टीम को सक्रिय हो कर इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
शराब तस्करी पर निगहबानी के लिए टीम को और मजबूती से कार्य करने पर बल
रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन द्वारा अवैध शराब की तस्करी पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन शराब तस्कर ‘तीसरी आंख’ से बचने के लिए अब नए प्रयोग करने की जुगत में जुट गए। बताया जाता है कि अब शराब तस्कर और इसके पीछे छिपे माफिया स्टेशनों पर शराब लेकर न उतारने के बजाय यार्ड में या रेलवे स्टेशनों के होम सिग्नल पर ही ट्रेन के रुकने पर शराब लेकर उतर जाने की कार्ययोजना तैयार कर लिया है। ऐसे में इन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना है।
गया जंक्शन पर कई बार पकड़ी जा चुकी है शराब और गांजा
File photo
जहां तक डीडीयू मंडल के गया जंक्शन की बात है तो यहां सालों से शराब और प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा पकड़ी जा चुकी है और गांजा भी। कई मामलों में इसके साथ तस्कर भी पकड़े गए हैं। विशेषकर उड़ीसा राज्य की तरफ से चलने वाली ट्रेनों में गांजे की तस्करी के मामले अबतक सामने आते रहे हैं। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से भी गांजे की तस्करी के कुछ मामले सामने आए हैं। वहीं दिन में गया से गुजरने वाली पूरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से भी गांजे की तस्करी की गुप्त सूचना आरपीएफ एवं जीआरपी को मिली है। ऐसे में गांजे और शराब की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम में बैठे पदाधिकारी को विशेष निर्देश
जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां एक उपनिरीक्षक संवर्ग के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई है। वहीं रेल थाना में जंक्शन के बाहर और अंदर की गतिविधियों पर ‘तीसरी आंख’ से नजर रखी जाती है। अपराध नियंत्रण से लेकर यात्रियों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को कंट्रोल रूम के माध्यम से देख लिया जाता है और ऑन ड्यूटी आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही शुरू कर देती है। ऐसे में कंट्रोल रूम में तैनात किए जाने वाले पदाधिकारी के दायित्वों को देखते हुए उन्हें निर्देशित किया गया है।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी कार्रवाई के बाद मंगलवार की देर रात भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई कर कई ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। वहीं गृह मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के मद्देनजर रेलवे क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों को चाक चौबंद करने का निर्देश जारी किया गया है। रेल संपत्तियों के साथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में आरपीएफ गया के पदाधिकारियों व बल सदस्यों ने प्लेटफॉर्म, यात्री परिक्षेत्र, सेक्टर 7एवं 8 में सुरक्षा के दृष्टिकोण से फ्लैग मार्च किया।
प्लेटफॉर्म पर मार्च करते पदाधिकारी व जवान
यात्रियों को जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को फ्लैग मार्च के दौरान सेक्टर 7 व 8 के आसपास रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले लोगों के बीच जाकर उनको रेलवे में अपराध करने से दूर रहने के हिदायत दी गई एवं ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों के बारे में तुरंत सूचना देने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। प्लेटफॉर्म पर रहे यात्रियों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक 17 वर्षीया लड़की अपने घर से भाग कर दिल्ली जाने वाली थी। इसी बीच गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली कि घर से भागी लड़की हावड़ा-गया एक्सप्रेस से गया पहुंचने वाली है। जो गया जंक्शन पर ट्रेन बदलकर दिल्ली जाएगी। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने तुरंत एक टीम को लड़की को ढूंढने के लिए लगा दिया। इसके बाद लड़की को टीम ने खोज निकाला। पोस्ट प्रभारी श्री यादव ने बताया कि 12.04.2025(शनिवार) को डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कंट्रोल द्वारा इस आशय की सूचना के साथ लड़की का फोटोयुक्त आईडी प्रूफ भी भेजा गया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बताया था कि गाड़ी संख्या 13023 उप (गया हावड़ा एक्सप्रेस) से उनकी 17 वर्षीया बेटी गुस्सा में घर से भाग कर जा रही है। जो गया रेलवे स्टेशन में उतरकर दिल्ली जाने के लिए गया प्लेटफार्म पर रुकी है। उन्होंने बताया आरपीएफ पोस्ट गया के सउनि संजय कुमार सिंह साथ महिला आरक्षी सोनिका कुमारी के साथ गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खोजबीन किया गया तो फोटो से मिलता जुलता एक लड़की प्लेटफार्म नंबर 01 पर हावड़ा इंड फुट ओवर ब्रिज के पास बैठी हुई थी। फोटो से मिलान करते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना सही सही नाम और पता बताई। श्री यादव ने बताया पहचान सुनिश्चित हो जाने पर शिकायतकर्ता लड़की के पिता को सूचित करते हुए बच्ची को सकुशल रेस्क्यू किया गया। ताकि किसी अनहोनी या मानव तस्करी का शिकार न होने पाये। रेस्क्यू किये गये उक्त नाबालिक को सही-सही हालत में चाइल्ड हेल्थ डेस्क गया के हवाले कर दिया गया है। इधर चाइल्ड हेल्प डेस्क के द्वारा लड़की के परिजनों को बुलाया गया है।