Tag: आरपीएफ

  • गया जंक्शन पर चप्पे-चप्पे पर RPF और GRP की कड़ी नजर, चोरी के ट्रॉली बैग के साथ आरोपी गिरफ्तार

    गया। आगामी त्योहारों के मद्देनजर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्टेशन पर गश्त के दौरान, प्लेटफार्म संख्या 5 के मिडिल ओवरब्रिज के पास सुबह करीब 7:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा। व्यक्ति को हाथ में ट्रॉली बैग लिए देखकर, पुलिस बल ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर हिरासत में ले लिया।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद फिरोज (उम्र 44 वर्ष) बताया, जो कि लिंबरी, सिमरबड़ा, दुर्गापुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली का निवासी है। जब पुलिस ने उसके पास मिले ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की, तो उसने दावा किया कि यह बैग उसकी भाभी का है। हालांकि, संदिग्ध के असामान्य व्यवहार से पुलिस का संदेह और बढ़ गया, जिसके बाद उससे कड़ी पूछताछ की गई।

    आखिरकार, मोहम्मद फिरोज ने स्वीकार किया कि उसने दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13009 अप) के कोच S9 में बर्थ संख्या 58 पर रखे एक यात्री का लाल रंग का अरिस्टोक्रेट कंपनी का ट्रॉली बैग चुराया है। मौके पर बैग की तलाशी लेने पर उसमें नए और पुराने कपड़े, एक सब्जी छीलने वाला चाकू, कन्हाई घोष (पश्चिम बंगाल) के नाम का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड, साथ ही प्रदीप माली के नाम का आधार कार्ड की प्रति पाई गई।

    आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई के तहत आरोपी को गया जीआरपी थाना ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ कांड संख्या 275/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 317(05) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। बरामद ट्रॉली बैग की अनुमानित कीमत ₹25,000 आंकी गई है।
    आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर तीखी नजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने सामान पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

    त्योहारों के दौरान रेलवे सुरक्षा पर कड़ी नजर

    आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर तीखी नजर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने सामान पर ध्यान दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

  • गया जंक्शन पर 22.8 करोड़ रुपए के सोना चांदी व नकद पकड़ी गई, 35.50 लाख के मादक पदार्थ

    गया जंक्शन पर 22.8 करोड़ रुपए के सोना चांदी व नकद पकड़ी गई, 35.50 लाख के मादक पदार्थ

    आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का उपलब्धियों से भरा रहा तीन साल का कार्यकाल

    ✍️देवब्रत मंडल

    अनुकूल परिस्थितियों में सही तरह से काम करना तो ज्यादातर लोग जानते हैं। मगर जो विपरीत परिस्थितियों में खुद पर काबू रखते हुए काम को अंजाम देता है, असल में वही विजेता होता है। अक्सर लोग परिस्थितियां प्रतिकूल रहने पर घबरा जाते हैं और लक्ष्य और दायित्व दोनों छूट जाते हैं। हम बात आरपीएफ के एक ऐसे पदाधिकारी की कर रहे हैं जिन्होंने अपने दायित्व को संभालने के बात कभी थके नहीं, हारे नहीं, निरंतर चिंता और चिंतन के साथ साथ मनन करते हुए आ रहे हैं।

    विगत समय में अपराधियों का गया जंक्शन पर बोलबाला रहा था

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश

    एक समय था कि गया जंक्शन के इर्द गिर्द अपराधियों का एक ऐसा साम्राज्य स्थापित था कि रेल संपति से लेकर रेलयात्रियों की सुरक्षा में सेंधमारी की अक्सर कहानियां सुनने को मिलते थे लेकिन इधर तीन चार सालों से ऐसे अपराधियों पर केवल अंकुश हीं नहीं लगा है बल्कि अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कहीं छिप भी जाता है तो रसातल से भी ढूंढ निकाला जाता है।

    हम बात कर रहे हैं पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन की। इस जंक्शन पर कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश की। जिन्होंने इस पोस्ट में 7.10.2021 को अपना पदभार ग्रहण किया। इनके तीन साल के कार्यकाल का जब आंकलन किया गया तो जो तथ्य सामने आए, जिसे देख कहा जा सकता है एक कुशल नेतृत्व देने वाले पदाधिकारियों के अधीनस्थ कार्य करने वाली टीम भी बहुत कुछ सीख सकती है।

    आइये जानते हैं कुछ ऐसे तथ्य जो अन्य पदाधिकारियों से कुछ अलग अंदाज है इनके

    आरपी(यूपी) एक्ट यानी अवैध कब्जे में रेल संपति के 75 मामलों का उद्भेदन के साथ 155 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही करीब चार लाख की रेल संपति बरामद किया गया। वहीं अन्य रेलवे एक्ट के तहत 5666 मामलों में 5716 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 99 लोगों को जेल भेजा गया। 16.51 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

    मादक पदार्थों से लेकर पशु पक्षियों कर तस्कर पकड़े गए

    ट्रेन द्वारा शराब, प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम, गांजा व पशु पक्षियों के तस्करी के कई मामले पकड़ने में कामयाबी हासिल की। करीब 35.50 लाख रुपए मूल्य के बराबर इन चीजों की बरामदगी के साथ 115 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा।

    सोना चांदी के अलावा नकद तो करोड़ रुपए से उपर जब्त किए गए

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने 10.11 करोड़ रुपए मूल्य के बराबर सोने चांदी जब्त किए गए साथ ही इन मामलों में 15 को डिटेन किया गया। भारतीय मुद्रा यानी नोट बरामदगी के मामले में 12 करोड़ 07 लाख करीब 52 हजार रुपए बरामद करते हुए आधा दर्जन लोगों को डिटेन किया गया। वहीं आठ रिवाल्वर और 10 जिंदा कारतूस के साथ 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

    सैकड़ों यात्रियों के छूट गए सामानों की बरामदगी कर हुई सुपुर्दगी

    यात्रियों की सेवा में निरंतर लगी हुई टीम ने 332 यात्रियों के 34 लाख 30 हजार 412 रुपए के सामानों को उन्हें सुपुर्द किया। 54 यात्रियों की जीवन की रक्षा की। 114 बच्चों को बाल मजदूरी कराने वाले तस्करों से मुक्त कराया। तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। साथ ही करीब 500 निःशक्त यात्रियों को सेवाएं प्रदान करते हुए सहायता पहुंचाई गई।

    1.37 हजार लोगों को अनाधिकृत यात्रा करने के जुर्म में पकड़ा गया

    पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के अबतक के कार्यकाल के दौरान इनके नेतृत्व में टीम ने अनाधिकृत रूप से विभिन्न ट्रेनों में यात्रा करने वाले 1.37 लाख लोगों को पकड़ा। जिससे रेल को अतिरिक्त राजस्व के रूप में 8 करोड़ 72 हजार रुपये प्राप्त हुए।

    रेल थाना के भी कई कांडों के सफल उद्भेदन में किया सहयोग

    गया जंक्शन पर लंबे समय से जारी विकासोन्मुखी कार्यों के कारण रेलवे स्टेशन चारो तरफ से खुला खुला हुआ है। ऐसे में अपराधियों द्वारा कई तरह की घटना को अंजाम दिया गया और कई अंजाम देने के फिराक में प्लेटफॉर्म पर विचरण करते हैं। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी में रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कई कांडों का केवल सफल उद्भेदन नहीं किया बल्कि कई शातिर अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की।

  • ट्रेन में सफर के दौरान पति से बिछड़ गई पत्नी व नाबालिग बच्ची, आरपीएफ ने दोनों को मिलवाया

    ट्रेन में सफर के दौरान पति से बिछड़ गई पत्नी व नाबालिग बच्ची, आरपीएफ ने दोनों को मिलवाया

    बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहे पति पत्नी जब एक दूसरे से बिछड़ गए तो आरपीएफ़ की टीम ने गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से बिछड़ गई पत्नी व पुत्री को ढूंढ कर पति को सुपुर्द कर दिया। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि डीडीयू मंडल के सिक्योरिटी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुआ कि गाड़ी संख्या 12372 DN बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के पिछले डब्बा (गार्ड साहब को जानकारी में ) एक महिला अपने पति से बिछड़ गई है। इस महिला के पति मो. अकबर का मोबाइल नंबर 6374794482 उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया सूचना मिलने के उपरान्त गाड़ी गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर आगमन पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ़ के अधिकारी व ‘मेरी सहेली’ टीम ने उक्त गाड़ी को अटेंड किया। गाड़ी के ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर से पूछने पर बताया कि गया स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी रुकी, उतर कर महिला जाने लगी। जब उनसे पूछा व रोका भी गया तो बताई कि वह जहानाबाद चली

    जायेगी। बाद में महिला के पति मो. अकबर के मोबाइल नम्बर संपर्क करने पर महिला का नाम पूछने पर सबरी खातून बताए। साथ ही पहनावा व हुलिया पूछा गया। उससे फ़ोटो की माग की गई। मो. अकबर के ने बताया कि उनकी पत्नी के साथ एक 4 साल की बच्ची है, जो लाला रंग का फ्रॉक पहने हुई है। जिसे गया स्टेशन पर रोकने के लिए अनुरोध किया गया।इंस्पेक्टर श्री प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में पूछताछ कार्यालय से अनाउंसमेंट कराया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को छानबीन की गई तो फोटो व शिकायकर्ता मो. अकबर के बताए अनुसार एक महिला एक बच्ची के साथ प्लेटफार्म नंबर 04/05 पर जाते हुए दिखाई दी। जिसके बाद ऑन ड्यूटी अधिकारी, स्टाफ व मेरी सहेली टीम द्वारा खोजबीन कर सुरक्षित आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। महिला के पति को सूचना दी गई।

    महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम सबरी खातून, पति मो. अकबर राइन, जो अपना पता थाना सकुराबाद, जिला जहानाबाद एवम बच्ची का नाम नायरा प्रवीण बताई। जिसने बताई कि आज सुबह में जयपुर जाना था, लेकिन गाड़ी छूट गई थी। जिसके कारण दूसरे गाड़ी में बैठ गई और पति दूसरे गाड़ी में चढ़ गए और हम दोनो बिछड़ गए। उसके बाद अनुग्रह नारायण स्टेशन पर मैं उतर गई। सूचना पर महिला के पति मो. अकबर राइन,पिता- मो. इस्लाम, पता सकुराबाद , थाना सकुराबाद, जिला जहानाबाद निवासी लगेज के साथ आरपीएफ थाना पर उपस्थित हुए। जिन्हे देख पत्नी व पुत्री बहुत खुश हुई। यहां से जाने के लिए बोलने लगी। सत्यापन के बाद महिला एवं नाबालिक बच्ची को पति मो.अकबर राइन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। जिसके लिए मो. अकबर व उनकी पत्नी ने आरपीएफ को इस नेक काम के लिए आभार जताया।

  • गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश व दो उपनिरीक्षक सहित बल के कई जवानों को किया गया पुरस्कृत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश व दो उपनिरीक्षक सहित बल के कई जवानों को किया गया पुरस्कृत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश

    गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवं बल के सदस्यों द्वारा इस वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस वर्ष 17 जुलाई को रेसुब पोस्ट गया के बल सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने गया जंक्शन के आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश सहित कई पदाधिकारी व बल के जवानों को पुरस्कृत किया है। पुरस्कार के रूप में नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कृत किए गए पदाधिकारियों में गया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के अलावा प्रधान आरक्षी विवेकानन्द, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद का नाम शामिल है।

    बता दें कि 17 जुलाई को आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में उक्त टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह का सफल उदभेदन किया था। टीम ने गया स्टेशन के पास एक होटल से ठहरे बेगूसराय के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को रेलयात्रियों के चुराए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया था। यह गिरोह विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों का सामानों की चोरी किया करते थे। जबकि 12 जुलाई को आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने एकात्मकता एक्सप्रेस से एक लाख करीब सात हजार रुपये के मूल्य की शराब पकड़ने में में कामयाब रही थी। यह शराब डीडीयू जंक्शन से शराब तस्करों ने कई बोरियों में ले जाने की कोशिश की थी लेकिन टीम ने भारी मात्रा में शराब को बरामद कर लिया था। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए गया आरपीएफ़ पोस्ट के उपनिरीक्षक जावेद एकबाल, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय एवं शोभनाथ भोक्ता को पुरस्कृत किया गया है।

  • शब्दभेदी एक्स. से सफर कर रहे यूपी के एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर हुआ गायब

    शब्दभेदी एक्स. से सफर कर रहे यूपी के एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर हुआ गायब

    चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवक रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के रहनेवाले एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर चोरी हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित रेलयात्री ने वाराणसी रेल थाना में की थी। पीड़ित यात्री के कथनानुसार उनका मोबाइल गया जंक्शन से शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन के खुलने से पहले ही चोरी हो गई। पीड़ित चिकित्सक के फर्द बयान पर गया रेल थाना में एक कांड आंकित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पीड़ित रेलयात्री डॉक्टर सुरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय हुकुम सिंह वर्तमान निवासी बीरी बीरी थाना चंदवक जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। वर्तमान में मेन रोड मनीष क्लिनिक बरखेड़ा पठानी लाल बहादुर शास्त्री नगर मेल भोपाल मध्य प्रदेश में रहते हैं। जिन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत की है।

    उसके अनुसार वे कोलकाता रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22323 शब्द भेदी एक्सप्रेस के एक कोच के बर्थ संख्या 33 व 36 में यात्रा कर वाराणसी आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जब मेरी ट्रेन गया स्टेशन पहुंची ती मैंने देखा कि मेरा मोबाइल जो चार्ज पर लगा था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। मैंने काफी तलाश किया लेकिन मेरा मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ट्रेन छूट जाने की वजह से अपनी शिकायत गया में नहीं कर पाया। जब बाराणसी कैंट पहुंचा तो मैंने अपनी शिकायत जीआरपी थाना में दर्ज कराई। उन्होंने कहा है कि उनके साथ जो घटना हुई है वह चलती ट्रेन में गया स्टेशन पर हुई है। पीड़ित यात्री के लिखित तहरीर पर गया रेल थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

    इधर, गया जंक्शन पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर गया रेल थाना की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। बताया गया कि अपराध नियंत्रण को लेकर स्टेशन परिसर में गश्ती के क्रम में गया रेल थाना की पुलिस ने शिव मंदिर के पास से तीन युवकों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवकों में दो गया शहर का रहने वाला है जबकि तीसरा दूसरे जिले का रहनेवाला है।

  • आरपीएफ ने सात वर्षों के दौरान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

    आरपीएफ ने सात वर्षों के दौरान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

    ✍️ देवब्रत मंडल

    एक आम धारणा मन में लोगों की रहती है कि रेलवे सुरक्षा बल केवल रेल की संपत्तियों को सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन ये अवधारणा पूरी तरह से सही नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्तियों की रक्षा के साथ रेल यात्रियों, उनके सामान से लेकर उनके साथ होने वाली हर तरह की परेशानियों को अपना समझ कर मानवीय मूल्यों की भी रक्षा करता है। अब तो इनका दायित्व इतना बढ़ गया है कि परिस्थिजन्य परेशान यात्रियों के परिवार को तो बाद में पता चलता है कि उनकी रक्षा के साथ साथ उन्हें नवजीवन प्रदान करने का काम आरपीएफ़ के जवान से लेकर शीर्षस्थ अधिकारी ने यात्रियों के साथ उनका व्यवहार कैसा होता है।
    महाभारत में युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण ने जो गीतोपदेश दिए, उसमें एक वाक्य ‘तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व’ की व्याख्या की थी। रेलवे सुरक्षा बल के बैज(badge) में प्रमुखता से ‘यशो लभास्व’ लिखा होता है। जिसका अर्थ यह है कि- भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि(कुरुक्षेत्र) में कहा था- ‘तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व’। अर्थात हे अर्जुन ! जब तुमने यह देख ही लिया कि तुम्हारे मारे बिना भी ये प्रतिपक्षी बचेंगे नहीं, तो तुम कमर कसकर युद्ध के लिये खड़े हो जाओ और मुफ्त में ही यश को प्राप्त कर लो। इसका तात्पर्य है कि यह सब होनहार(होनी) है, जो होकर ही रहेगी और इसको मैंने तुम्हें प्रत्यक्ष दिखा भी दिया है। इन्हीं संकल्पों को साकार करते हुए पिछले सात वर्षों में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ‘नन्हे फरिश्ते’ नामक ऑपरेशन में अग्रणी रहा है।

    मिशन है इस ऑपरेशन का

    यह एक मिशन जो विभिन्न भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है।

    ‘नन्हे फरिश्ते’ एक ऑपरेशन से कहीं अधिक है

    यह उन हजारों बच्चों के लिए एक जीवन रेखा है जो खुद को अनिश्चित परिस्थितियों में पाते हैं। 2018 से 2024 तक का डेटा, अटूट समर्पण, अनुकूलनशीलता और संघर्ष क्षमता की कहानी दर्शाता है। प्रत्येक बचाव समाज के सबसे असुरक्षित सदस्यों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।

    वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ अभियान की हुई थी शुरुआत

    वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष, आरपीएफ ने कुल 17,112 पीड़ित बच्चों को बचाया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बचाए गए 17,112 बच्चों में से 13,187 बच्चों की पहचान भागे हुए बच्चों के रूप में की गई, 2105 लापता पाए गए, 1091 बच्चे बिछड़े हुए, 400 बच्चे निराश्रित, 87 अपहृत, 78 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 131 बेघर बच्चे पाए गए। वर्ष 2018 में इस तरह की पहल की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हुए ऑपरेशन के लिए एक मजबूत नींव रखी गई।

    बढ़ते रहे इस अभियान के कदम

    वर्ष 2019 के दौरान, आरपीएफ के प्रयास लगातार सफल रहे और लड़कों और लड़कियों दोनों सहित कुल 15,932 बच्चों को बचाया गया। बचाए गए 15,932 बच्चों में से 12,708 भागे हुए, 1454 लापता, 1036 बिछड़े हुए, 350 निराश्रित, 56 अपहृत, 123 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 171 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

    कोविड के दौरान भी सेवार्थ लगे रहे

    वर्ष 2020 कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसने सामान्य जीवन को बाधित किया और परिचालन पर काफी प्रभाव डाला। इन चुनौतियों के बावजूद, आरपीएफ 5,011 बच्चों को बचाने में कामयाब रही।
    वर्ष 2021 के दौरान, आरपीएफ ने अपने बचाव कार्यों में पुनरुत्थान देखा, जिससे 11,907 बच्चों को बचाया गया। इस वर्ष पाए गए और संरक्षित किए गए बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 9601 बच्चों की पहचान भागे हुए के रूप में, 961 लापता के रूप में, 648 बिछड़े हुए, 370 निराश्रित, 78 अपहृत, 82 मानसिक रूप से विकलांग और 123 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।

    वर्ष 2023 के दौरान 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही

    वर्ष 2023 के दौरान, आरपीएफ 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही। इनमें से 8916 बच्चे घर से भागे हुए थे, 986 लापता थे, 1055 बिछड़े हुए थे, 236 निराश्रित थे, 156 अपहृत थे, 112 मानसिक रूप से विकलांग थे, और 237 बेघर बच्चे थे। आरपीएफ ने इन असुरक्षित बच्चों की सुरक्षा और उनकी अच्छी देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया

    2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया है। जिसमे 3430 घर से भागे हुए बच्चों को बचाया गया है, शुरुआती रुझान ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हैं। ये संख्या बच्चों के भागने की लगातार जारी समस्या तथा उन्हें अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुंचने के लिए आरपीएफ के किए गए प्रयासों दोनों को दर्शाती हैं।

    आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ता ही रहा

    आरपीएफ ने अपने प्रयासों से, न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है, जिसमे आगे की कार्रवाई और विभिन्न हितधारकों से समर्थन मिला। आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ रहा है, रोज नई चुनौतियों का सामना कर भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है।

    इस पोर्टल पर पूरी जानकारी है उपलब्ध

    ‘ट्रैक चाइल्ड’ पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। 135 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्पडेस्क उपलब्ध है।आरपीएफ मुक्त कराए गए बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप देती है । जिला बाल कल्याण समिति बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप देती है।

  • बेलागंज स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पर की फायरिंग, दहशत में लोग

    बेलागंज स्टेशन के समीप अज्ञात अपराधियों ने ट्रेन पर की फायरिंग, दहशत में लोग

    Report By: Ajit Kumar

    अभी बड़ी खबर गया जिले के बेलागंज स्टेशन से आ रही है जहाँ सोमवार की दोपहर अज्ञात अपराधियों ने स्टेशन पर खड़े ट्रेन पर कई राउंड फायरिंग कर दिया है, हालांकि इस फायरिंग से घटना में कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार पटना गया रेलखंड के बेलागंज स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी तभी एकाएक अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग करने लगे ,वही फायरिंग होने से ट्रेन में सवार यात्री एवं स्टेशन पर जमे लोग दहशत में हो गए। घटना की सूचना पर बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची लेकिन घटनास्थल रेलवे का होने के कारण कुछ कहने से इनकार कर रही है , वहीं जीआरपी जहानाबाद के थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया की अज्ञात अपराधी ट्रेन लूटने की योजना से फायरिंग किया है। इस मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है एवं मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

  • ब्रेकिंग:बिहार के डीजीपी व एडीजी पहुंचे गया, गया जंक्शन पर वरीय अधिकारियों ने किया स्वागत

    ब्रेकिंग:बिहार के डीजीपी व एडीजी पहुंचे गया, गया जंक्शन पर वरीय अधिकारियों ने किया स्वागत

    देवब्रत मंडल

    बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी और एडीजी मेजर जनरल ए.एस.बजाज शनिवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन से गया जंक्शन पहुंचे। इन दोनों पदाधिकारी के गया जंक्शन पर पहुंचने के पहले ही मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह, एसएसपी आशीष भारती भी गया जंक्शन पर आ चुके थे। डीजीपी और एडीजी के सपरिवार गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद आईजी और एसएसपी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर गया आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, रेल पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव भी द्वय अधिकारियों का स्वागत किया। गया जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।यहाँ के बाद डीजीपी आरएस भट्ठी, एडीजी जनरल ए. एस. बजाज बोधगया के लिए रवाना हो गए। जहां वे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मिलेंगे।

  • गया जंक्शन पर तैनात दो आरपीएफ जवान निलंबित,जाने क्या है पूरा मामला?

    गया जंक्शन पर तैनात दो आरपीएफ जवान निलंबित,जाने क्या है पूरा मामला?

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया। डीडीयू रेल मंडल के गया जक्शन पर कार्यरत आरपीएफ का दो जवान को डीडीयू रेल मंडल के वरीय मण्डल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने तत्काल प्रभाव से को सस्पेंड कर दिया। रेल सूत्रों ने बताया कि कदाचार और अनुशासनहीनता के मामले में आरपीएफ नियम 1987 के नियम 134 (क) के तहत वर्णित अधिकार का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात जवान शशि शेखर तथा विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान रिजर्व कम्पनी डीडीयू रेल मंडल मुख्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। निलंबन के दौरान दोनों पोस्ट पर हाजरी दर्ज करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने दोनों जवानों के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि डडूटी में आरपीएफ के कोई भी अधिकारी व जवान किसी प्रकार की अनियमितता व अनुशासनहीनता के मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इधर एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे एक युवक द्वारा आरपीएफ के खिलाफ जबरन रुपए छिनने का आरोप लगा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि मगध लाइव नही करती है।

    देखें वीडियो 👇👇👇

  • पेशेवर कोयला चोर को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    पेशेवर कोयला चोर को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    सोमवार को गया आरपीएफ के अधिकारी व जवान ने गया- काष्ठा रेलखंड मध्य स्थित गया स्टेशन यार्ड में खड़ी कोयला लोडेड मालगाड़ी से कोयला की चोरी कर ले जाते हुए बुधवा पासवान (46) को गिरफ्तार किया है। पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि आरोपी धनिया बगीचा भुई टोली थाना डेल्हा जिला गया का रहने वाला है। जिसके पास से 175 किलोग्राम कोयला बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने हेतु मंडल कारा गया भेज दिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को रेलवे के कोयला चोरी के मामले में पूर्व में भी आरपीएफ द्वारा वर्ष 2017 और 2022 में गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया था।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल