Tag: एसएसबी

  • नक्सली बंद के आह्वान पर सुरक्षा बल सतर्क, SSB ने गुरपा वन क्षेत्र में चलाया विशेष गश्त अभियान

    नक्सली बंद के आह्वान पर सुरक्षा बल सतर्क, SSB ने गुरपा वन क्षेत्र में चलाया विशेष गश्त अभियान

    गुरपा संवाददाता: भाकपा (माओवादी) द्वारा 25 जुलाई को आहूत झारखंड-बिहार बंद के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं वाहिनी ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्त अभियान शुरू कर दिया है।

    SSB के 32वीं वाहिनी कमांडेंट राजेश सिंह ने बताया, “हमने जी कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में गुरपा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग शुरू की है। पटवास, बसकटवा जंगल और आसपास के पहाड़ी इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।”

    बंद का आह्वान हाल ही में धनबाद में हुई एक गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है। एक निजी क्लिनिक से नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया हेम्ब्रम उर्फ जया दीदी सहित कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जया दीदी को बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य बताया जाता है। सुरक्षा बलों का कहना है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आने वाले दिनों में स्थिति पर करीबी नजर रखी जाएगी।

  • लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए एसएसबी और गुरपा पुलिस का संयुक्त वाहन जांच अभियान

    गुरपा: आगामी लोकसभा चुनाव की सुरक्षा और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, 32वीं वाहिनी एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह और गुरपा पुलिस ने संयुक्त रूप से गुरपा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों, मादक पदार्थों, और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के परिवहन को रोकना था, जो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

    इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के दूंदू और बगई में वाहनों की सघन जांच की गई और चालकों से उनके वाहनों के दस्तावेज मांगे गए। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि चुनाव के दौरान वाहनों का उपयोग किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों के लिए न हो।

    एसएसबी और पुलिस ने जनता से भी अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस अभियान को लेकर जनता में भी एक सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई, और लोगों ने इसे चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना।

    इस तरह के अभियान न केवल चुनावों के दौरान, बल्कि सामान्य दिनों में भी कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करते हैं। एसएसबी और पुलिस की इस पहल को लोकसभा चुनाव के लिए एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इस वाहन जांच के दौरान  इंस्पेक्टर मनीष चौबे तथा गुरपा थाना प्रभारी राजेश पासवान मौजूद रहे।

  • आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गया के एसएसपी और SSB के अधिकारी ने नक्सल प्रभावित गाँवों की सुरक्षा और जागरूकता का जायजा लिया

    गया, 27 फरवरी: आगामी लोक सभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, गया पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनावी जागरूकता का एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, वरीय पुलिस अधीक्षक गया के आशीष कुमार, 32 वी वाहिनी SSB के “G” समवाय गुरपा के प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह तथा गुरपा थाना के प्रभारी राजेश पासवान के नेतृत्व में बसकटवां, पतवास तथा दुन्दु गाँव में भ्रमण किया गया और ग्रामीणों से इस इलाके के बारे में चर्चा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य था कि ग्रामीणों को चुनाव की प्रक्रिया, मतदान का महत्व, उनके अधिकार और जिम्मेदारियां, चुनावी आयोग के नियम और दिशानिर्देश, आदि के बारे में जागरुक किया जाए।

    गया पुलिस ने ग्रामीणों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें बताया कि उनका मत उनके भविष्य का निर्णय करता है। गया पुलिस ने ग्रामीणों से वादा किया कि वे चुनाव के दौरान उनकी सुरक्षा और शांति का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव या डर का सामना नहीं करना पड़ेगा।


    गया पुलिस के इस अभियान का प्रभाव इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने ग्रामीण चुनाव में भाग लेते हैं और कितने अपने मताधिकार का सदुपयोग करते हैं। गया पुलिस ने ग्रामीणों से आशा जताई है कि वे चुनाव को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएंगे।

  • SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति चलाया जागरूकता अभियान

    ✍️दीपक कुमार

    गया: आगामी लोकसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत और “G” समवाय गुरपा के प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बस्कटवा, पतवास, अलखडीहा, चमोथा, घरगोहा जैसे गाँवों में भ्रमण किया।

    इस प्रकार, SSB की 32 वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोकतंत्र की जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय कार्य किया गया। इससे ग्रामीणों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें चुनाव में सक्रिय रूप से शामिल होने का उत्साह देखने को मिला।

    टीम ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें चुनाव में भाग लेने के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने उन्हें बताया कि चुनाव उनका संवैधानिक अधिकार है और वे इसे नक्सली दबाव के कारण न खोएं। उन्होंने उन्हें यकीन दिलाया कि SSB उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है और उन्हें किसी भी तरह के डर की जरूरत नहीं है। एसएसबी टीम ने ग्रामीणों का सहयोग मांगते हुए उन्हें नक्सली गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • बकरी पालन प्रशिक्षण से नक्सल प्रभावित युवाओं को आत्मनिर्भरता का मौका

    गया: 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री ललित कुमार (मुख्य अतिथि ) के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गया के फतेहपुर प्रखंड में आयोजित 6 दिवसीय ग्रामीण युवाओं को बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का समापन कृषि भवन, फतेहपुर में किया गया है। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है, जो अब अपने गांवों में बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें रोजगार और आय का स्थायी स्रोत मिलेगा।

    प्रशिक्षण के समापन समारोह में उपस्थित 32 वी वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री चंद्रजीत ने प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से कराया गया है। इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को विकास के अवसर देना है। इस प्रकार, 32 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ नागरिक कल्याण के लिए भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    इस समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा फतेहपुर बीडीओ राहुल कुमार रंजन, नवनिर्वाचित उपप्रमुख रंधीर यादव, ट्रेनर डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवंन कुमार, फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे ।

  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 32वी वाहिनी ने आयोजित किया बकरी पालन प्रशिक्षण

    फतेहपुर (गया): 32वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल प्रभावित ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बकरी पालन प्रशिक्षण का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गया के माध्यम से 32वी वाहिनी के “जी” समवाय गुरपा के द्वारा कराया जा रहा है।

    इस प्रशिक्षण का शुभारंभ 15 फरवरी को कमांडेंट श्री ललित कुमार के हाथों किया गया। इस मौके पर कमांडेंट ललित कुमार ने प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस प्रशिक्षण में 50 युवाओं ने भाग लिया है।

    बकरी पालन प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को बकरी पालन की विधि, बकरी की नस्ल, बकरी का चारा, बकरी की बीमारियां और उनका इलाज, बकरी का व्यापार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    इस अवसर पर मुकेश कुमार (अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर, गया), अनिकेत कुमार – सहायक तकनिकी प्रबंधक (आत्मा) ट्रेनर , डॉ० प्रवीण रंजन, रविकांत घुड़सवार, अरुण कुमार यादव व पवन कुमार, थाना प्रभारी फतेहपुर प्रशांत कुमार सिंह, लोधवे पंचायत के मुखिया संजय शर्मा, कठौतिया केवाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि के पति रणजीत कुमार व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

  • गया में चट्टानों के बीच नक्सलियों ने प्लांट कर रखा था विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा बलों ने पांच केन बम, डेटोनेटर व वायर बरामद

    डेस्क न्यूज़

    चट्टानों के बीच रखा विस्फोटक सामग्री

    गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के पननवा टांड और बाघ मंडा जंगलों के चट्टानों के नीचे छिपा कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया गया कि 29 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एच. के. गुप्ता के निर्देश पर ‘डी’ कंपनी सलैया, ‘सी’ कंपनी डुमरिया एवं भदवर थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं ब्लास्ट मैटेरियल को जब्त किया है। विगत कई दिनों से विभाग को सूचना प्राप्त हो रही थी कि पननवा टांड एवं बाघ मंडा जंगली क्षेत्र में नक्सली दस्ता सक्रिय हैं एवं कोई बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना पर कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देश पर दोनों कम्पनी के द्वारा पुलिस के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान जंगल के पगडंडी पर एक इलेक्ट्रिक वायर पर सुरक्षा बलों की नजर पड़ी। जिसे बम निरोधक दस्ता के टीम ने जांच की तो एक केन बम रास्ते में दबाया हुआ पाया गया। जिसके बाद इलाके को घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में उपरोक्त विस्फोटक सामग्री के अलावा यहां से 150 मीटर दूर पहाड़ के चट्टान के नीचे चार और अन्य केन बम एवं विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पांच केन बम जिसका वजन लगभग 30 किलोग्राम, इलेक्ट्रिक वायर 42, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर को जब्त किया गया। सभी विस्फोटक को बम निरोधक दस्ता एसएसबी गया के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर नष्ट कर दिया गया। इधर, इस संबंध में इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि भदवर थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर पननवा टांड और बाघ मंडा के जंगल से शक्तिशाली केन बम के साथ ही साथ विस्फोटक बरामद किया है। जिसे बम निरोधक दस्ता की टीम के द्वारा जंगल में ही बम को निष्क्रिय कर दिया गया है. सर्च अभियान जारी है।

  • डुमरिया में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई रैली

    डुमरिया में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई रैली

    आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छकरबंधा कैंप ने रविवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रैली निकाली। कमांडेट कुमार मयंक 159वीं बटालियन के निर्देशन में पंचायत छकरबंधा के गांव भैसदोहर इस्लामपुर, महराओं पिछुलिया में हर घर तिरंगा झंडा का अभियान मनाया गया और ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडा भी वितरण किया गया साथ ही बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का उद्देश्य बताया गया।
    इस अवसर पर ए /159  बटालियन के समवाय अधिकारी श्री आशुतोष कुमार  सहायक कमांडेट, पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अहमद सरपंच हीरामणि सैन्य बल के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया।

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • विश्व योग दिवस पर 32वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा गुरपासिनी मंदिर में योग शिविर का आयोजन

    विश्व योग दिवस पर 32वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा गुरपासिनी मंदिर में योग शिविर का आयोजन

    9वें विश्व योग दिवस के अवसर पर 32वीं वाहिनी एसएसबी के द्वारा गुरपा पर्वत के शिखर पर स्थित गुरपासिनी मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रकृति के मनोरम दृश्य और स्वच्छ वातावरण में आयोजित इस योग शिविर में गुरपा वन क्षेत्र के कई निजी विद्यालय के छात्रों एवं ग्रामीण ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

    वीडियो

    जी समवाय गुरपा के प्रभारी निरीक्षक मो. अशरफ आलम ने बताया की 32वीं वहिंनी सशश्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री ललित कुमार के नि्देशन में 9वे विश्व योग दिवस को गुरपाशिनी मंदिर परिसर में मनाने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होंने बताया की इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों छात्र एवं ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को गुरपाशिनी मंदिर के विशेषताएं और इतिहास से परिचित कराया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र तथा ग्रामीणों द्वारा सशत्त्र सीमा बल को काफी सराहना की गई।

  • गया के धनगाई थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गया के धनगाई थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा के साथ तीन तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एसएसपी आशीष भारती (वीडियो)

    गया के धनगाई थाना क्षेत्र से एसएसबी और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनगाई थाना क्षेत्र के तिलेटांड से 2259 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा सहित तीन तस्करों को भी पुलिस ने दबोच लिया। गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के बिकी/भण्डारण एवं इसके कारोबार / धंधा में संलिप्त तस्करो के विरूद्ध लगातार विशेष सर्च अभियान वलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को धनगाई थाना पुलिस एवं एसएसबी के साथ संयुक्त छापामारी के दौरान धनगाई थाना क्षेत्र के तिलेटांड से कुल 2259 कि.ग्रा. अवैध मादक पदाथों डोडा को बरामद किया गया है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों तस्करो के विरूद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।