Tag: शहीद जवान

  • परैया के अमोखर में शहीद सूबेदार संतोष कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा के उमड़ा जन सैलाब

    टिकारी संवाददाता: लेह टैंक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना की 71 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के वीर सपूत सूबेदार संतोष कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव परैया के अमोखर में किया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, चारों ओर गमगीन माहौल में ‘संतोष कुमार अमर रहें’ के नारे गूंज उठे।

    मोरहर नदी के अस्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य व्यक्ति और निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे खड़े रहे और पुष्प वर्षा करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी।
    सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा की अगुवाई की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वहीं, बड़े पुत्र शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के पिता, पत्नी, और बच्चों की अश्रुपूरित आंखें देख वहां मौजूद लोगों का मन भावुक हो गया।

    शहीद की पत्नी ने दी कंधा, बेटे ने दी मुखाग्नि

    सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा की अगुवाई की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वहीं, बड़े पुत्र शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के पिता, पत्नी, और बच्चों की अश्रुपूरित आंखें देख वहां मौजूद लोगों का मन भावुक हो गया।

    सेना ने दी अंतिम सलामी, गूंजे देशभक्ति के नारे

    अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने शहीद को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘संतोष कुमार अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विधान पार्षद कुमुद वर्मा, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव समेत कई नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक विनय कुमार यादव ने कहा, “सूबेदार संतोष कुमार का बलिदान क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।”

  • दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 10डीआरजी जवानों एवं एक वाहन चालक को फतेहपुर प्रखंड के युवाओ ने फतेहपुर नगर पंचायत स्थित झंडा चौक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत सैनिक की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा एवं शहीद जवान अमर रहे का नारा लगाया। इस मौके पर युवा समर राठौर ने कहा मैं सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर शहीद हुए सैनिक के परिजनों को असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस मौके पर संजय कुमार, समर राठौर, शशिकांत कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार, धीरू कुमार, रजनीश कुमार, सोनू कुमार, राजेन्द्र गोस्वामी सहित अन्य युवा उपस्थित थे।