Tag: गया जी नगर निगम

  • बालाजी नगर मोड़ का हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से नहीं जल रहा, अभियंता ने कहा-एक दो दिन में बनवा दिया जाएगा

    बालाजी नगर मोड़ का हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से नहीं जल रहा, अभियंता ने कहा-एक दो दिन में बनवा दिया जाएगा

    देवब्रत मंडल

    बालाजी नगर मोड़ पर बंद हाई मास्ट लाइट

    गया जी नगर निगम के वार्ड संख्या 04 अंतर्गत बालाजी नगर मोड़ पर लगा हाई मास्ट लाइट करीब एक साल से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इन दिनों पितृपक्ष मेला जारी है। ऐसे में प्रेतशिला में पिंडवेदियों पर पिंडदान करने वाले तीर्थयात्रियों के साथ साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
    जबकि इस संबंध में वार्ड पार्षद अनुपमा कुमारी का कहना है कि पिछले एक साल से बंद पड़े इस लाइट को चालू करने के लिए लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है लेकिन संबंधित पदाधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। जब इस बंद पड़े लाइट कब चालू हो जाएंगे के सवाल पर संबंधित अभियंता श्रेया सिंह ने कहा कि इधर पितृपक्ष मेला को लेकर मैन्टेन्स करने वाले कर्मचारी अधिक व्यस्त हैं लेकिन बहुत जल्द ही इस लाइट को चालू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में मैन्टेन्स करने वाले कर्मचारी इसे चालू कर देंगे।

  • उपलब्धि: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गया जी बिहार में पहले पायदान पर, अखिल भारतीय स्तर पर 27 वां स्थान

    उपलब्धि: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गया जी बिहार में पहले पायदान पर, अखिल भारतीय स्तर पर 27 वां स्थान

    पिछली बार स्वच्छता वर्ष 2023-24 में 272वीं रैंक प्राप्त की थी

    देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय स्तर पर 27वीं रैंक हासिल की है और बिहार में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है।गया ने ODF++ रेटिंग और कचरा मुक्त शहर 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह पहली बार है कि बिहार का कोई शहर 10 लाख की श्रेणी में शीर्ष 50 में शामिल हुआ है और ODF++ का दर्जा प्राप्त किया है। साथ ही, स्रोत पृथक्करण और अपशिष्ट प्रसंस्करण में भी बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पिछली बार स्वच्छता वर्ष 2023-24 में 272वीं रैंक प्राप्त की थी।

    कुमार अनुराग, भाप्रसे, नगर आयुक्त

    नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा, “यह गया जी के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे गया जी सीधे राष्ट्रीय रैंकिंग में आ गया है और हमें भारत के प्रमुख शहरों के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। इससे लोगों में शहर को साफ़ रखने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होगी। भारत के सभी शीर्ष शहर न केवल निगम की वजह से, बल्कि लोगों के सहयोग से भी साफ़ हैं। इससे हमें व्यापक जागरूकता और व्यापक समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी। हमने अपने शहर को और साफ़ रखने के लिए हाल ही में कई नई पहल की हैं। जनता का सहयोग हमें भारत में शीर्ष 10 और अंततः शीर्ष 3 में पहुँचा सकता है।” चंडीगढ़, नोएडा, उज्जैन इस श्रेणी में शीर्ष 3 शहर हैं।

  • आरपीएफ ने स्टेशन रोड की दुकानों को करवाया बंद, रोजी रोटी पर आफत, नगर आयुक्त व आईजी से की शिकायत

    आरपीएफ ने स्टेशन रोड की दुकानों को करवाया बंद, रोजी रोटी पर आफत, नगर आयुक्त व आईजी से की शिकायत

    देवब्रत मंडल

    गया जी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड के अधिकृत वेंडरों ने गया जी नगर निगम के आयुक्त के पास गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के एक आरक्षी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसी आशय का शिकायत पत्र पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त को भी प्रेषित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

    दुकानदारों की रोजी रोटी पर बन आई है आफत

    दुकानदारों का कहना है कि वे सभी गया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में दुकानें हैं। परंतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया जंक्शन में पदस्थापित आरक्षी आलोक सक्सेना द्वारा उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है। जिनके द्वारा दुकानें बंद करा दी गई। जिससे दुकानदारों के रोजी रोटी पर आफत आ गया है।

    भयादोहन की भी पीड़ितों ने की है शिकायत

    दुकानदारों ने अधिकारियों से की गई शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि आरक्षी आलोक सक्सेना द्वारा उन्हें पोस्ट में बुलाया गया। जहां भयादोहन कर दो हजार रुपए ले लिया गया। किसी तरह का रसीद नहीं दिया गया। जब रसीद(किस जुर्म में आर्थिक दंड की राशि ली गई) की मांग की गई तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है।

    पूर्व डिप्टी मेयर से मिल चुके हैं पीड़ित वेंडर

    पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव से भी मिलकर की गई है। पीड़ित दुकानदारों ने कहा है कि उनकी दुकानें नगर निगम क्षेत्र में है तो आरपीएफ के द्वारा बराबर दी जा रही है कि यदि दुकानें लगाओगे तो पकड़ कर जेल भेज देंगे।

    महापौर एवं टीवीएफ के अध्यक्ष तक पहुंचाई अपनी बात

    पीड़ित दुकानदारों ने इसकी शिकायत पूर्व मध्य रेल के प्रधान सुरक्षा आयुक्त के साथ साथ गयाजी के महापौर, नगर प्रबंधक एवं टाउन लेबल फेडरेशन के अध्यक्ष से भी की है। बताते चलें कि गया जी नगर निगम के नगर आयुक्त टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

    बाटा मोड़ से बागेश्वरी रोड तक वेंडिंग जोन घोषित

    टीवीएफ के अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में टीवीसी की बैठक हुई थी। जिसमें बाटा मोड़ से बागेश्वरी रोड तक वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसके आधार पर दुकानदार अपनी दुकानें स्टेशन रोड में रेलवे की बाउंड्री से सटे निगम क्षेत्र में संचालित कर रहे हैं।

    टीवीएफ के अध्यक्ष ने कहा वेंडरों के हितों की रक्षा करना फेडरेशन का दायित्व

    इस सम्बंध में पूछे जाने पर टाउन लेबल फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत गिरि ने कहा कि दुकानदारों द्वारा इस प्रकार की गई शिकायत उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन निर्धारित है। जहां दुकानदारों को दुकानें लगाने का अधिकार है। यही उनके आजीविका का साधन है। उन्होंने कहा कि आरपीएफ अपने क्षेत्राधिकार में लगी अवैध दुकानों को हटाने के लिए या बंद कराने के लिए प्राधिकृत हैं न कि निगम क्षेत्र में हस्तक्षेप कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के हितों की रक्षा करना फेडरेशन का दायित्व है।