जगह: रंगून नगर, गुरपा थाना क्षेत्र, फतेहपुर प्रखंड, गया
गया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आ रही है, गया में बड़ा हादसा फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में खेलते समय 3 साल का बच्चा 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
स्थल पर लगी भीड़
बच्चे का नाम पीयूष कुमार पिता का नाम दिनेश मांझी बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल बच्चे को निकालने की कोशिशें जारी हैं। मां का रो रोकर बुरा हाल हो चला है हमारी टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आप लोग भी बच्चे के लिए दुआ करें
करीमगंज मोहल्ले की बताई जा रही महिला, बी-1/B-2 कोच से परिजन को छोड़कर उतर रही थी; ACP कर ट्रेन रोकी गई
देवब्रत मंडल| गया 9 जून 2026
गया जंक्शन पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। 12321 अप हावड़ा-मुंबई मेल से उतर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के दोनों हाथ कट गए हैं।
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महिला करीमगंज की रहने वाली है। वह अपने परिजन को ट्रेन के बी-1 या बी-2 कोच में छोड़ने आई थी। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। महिला रनिंग ट्रेन से रॉंग साइड उतरने लगी और फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गई।
ACP कर रोकी गई ट्रेन
हादसे के बाद ट्रेन में एसीपी यानी वैक्यूम किया गया। कुछ देर तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई।
अस्पताल को सूचना नहीं
रेलवे अस्पताल के इंडोर से मिली जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन को इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी। ड्यूटी पर तैनात एक नर्सिंग स्टाफ ने भी सूचना मिलने से इनकार किया।
निजी अस्पताल ले गए परिजन
सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। बताया गया कि घायल महिला के साथ पुरुष परिजन भी थे। हादसे के बाद परिजन महिला को इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गए। महिला की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
अधिकृत पुष्टि का इंतजार
फिलहाल रेलवे या जीआरपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
अपील:
magadhlive लोगों से अपील करती है कि चलती ट्रेन से न उतरें। एक गलती जान पर भारी पड़ सकती है।
गया, 25 मई 2026 गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में सोमवार को ड्रग विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस मकान पर कार्रवाई हुई, वह पूर्व सांसद स्व. रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है। उसी परिसर में किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी संचालित होता है।
क्या बरामद हुआ?
सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध नकली और नशीली दवाइयां बरामद होने की आशंका है। हालांकि कार्रवाई अभी जारी है और अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।
सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीपरपांती मोहल्ले में छापेमारी की गई है और भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई है। विस्तृत जानकारी छापेमारी पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।
इलाके में तनाव, चर्चा तेज
छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पिपरपांती में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ड्रग विभाग को लंबे समय से यहां अवैध दवा कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
कौन थे रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह?
बताया जाता है कि रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह 1980 में झारखंड के चतरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद चुने गए थे। उनका निधन कुछ साल पहले हो चुका है। पुलिस-ड्रग विभाग की जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा कि बरामदगी की वास्तविक मात्रा क्या है और मामले में कौन-कौन शामिल हैं। इसको लेकर किसी भी समय प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।