ब्रेकिंग: गया में 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का बच्चा, देखें तस्वीर, राहत व बचाव कार्य जारी

Deobarat Mandal
image editor output image277963891 1784216109558136275119150890266 ब्रेकिंग: गया में 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का बच्चा, देखें तस्वीर, राहत व बचाव कार्य जारी
गहरे बोरवेल में दिखाई देता बच्चे का सिर

दीपक कुमार, निदेशक

जगह: रंगून नगर, गुरपा थाना क्षेत्र, फतेहपुर प्रखंड, गया

गया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आ रही है, गया में बड़ा हादसा
फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में खेलते समय 3 साल का बच्चा 30 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

image editor output image 968925495 17842157272752680445078845938378 ब्रेकिंग: गया में 30 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 3 साल का बच्चा, देखें तस्वीर, राहत व बचाव कार्य जारी
स्थल पर लगी भीड़

बच्चे का नाम पीयूष कुमार पिता का नाम दिनेश मांझी बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल बच्चे को निकालने की कोशिशें जारी हैं। मां का रो रोकर बुरा हाल हो चला है
हमारी टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
आप लोग भी बच्चे के लिए दुआ करें

बाद में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *