गया जी में पूर्व सांसद के घर व एक सरकारी कार्यालय पर ड्रग विभाग की दबिश, कई आपत्तिजनक दवाइयां बरामद

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 488345928 1779687847129834929601156062058 गया जी में पूर्व सांसद के घर व एक सरकारी कार्यालय पर ड्रग विभाग की दबिश, कई आपत्तिजनक दवाइयां बरामद

गया, 25 मई 2026
गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में सोमवार को ड्रग विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस मकान पर कार्रवाई हुई, वह पूर्व सांसद स्व. रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह का है। उसी परिसर में किराए पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का कार्यालय भी संचालित होता है।

क्या बरामद हुआ?

image editor output image 467104945 17796878849586631560489751578385 गया जी में पूर्व सांसद के घर व एक सरकारी कार्यालय पर ड्रग विभाग की दबिश, कई आपत्तिजनक दवाइयां बरामद


सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध नकली और नशीली दवाइयां बरामद होने की आशंका है। हालांकि कार्रवाई अभी जारी है और अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीपरपांती मोहल्ले में छापेमारी की गई है और भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई है। विस्तृत जानकारी छापेमारी पूरी होने के बाद ही दी जाएगी।

इलाके में तनाव, चर्चा तेज

image editor output image 487422407 17796878634974315896161169855748 गया जी में पूर्व सांसद के घर व एक सरकारी कार्यालय पर ड्रग विभाग की दबिश, कई आपत्तिजनक दवाइयां बरामद


छापेमारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पिपरपांती में अफरा-तफरी का माहौल है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ड्रग विभाग को लंबे समय से यहां अवैध दवा कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

कौन थे रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह?


बताया जाता है कि रंजीत सिंह उर्फ रंग सिंह 1980 में झारखंड के चतरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सांसद चुने गए थे। उनका निधन कुछ साल पहले हो चुका है। पुलिस-ड्रग विभाग की जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा कि बरामदगी की वास्तविक मात्रा क्या है और मामले में कौन-कौन शामिल हैं। इसको लेकर किसी भी समय प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *