रेल मंत्रालय की अधिसूचना जारी, बिहार-झारखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
देवब्रत मंडल
फ़ाइल फ़ोटो(प्रतीकात्मक)
गया। पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत परैया से चतरा के बीच प्रस्तावित नई ब्रॉडगेज रेललाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने “विशेष रेल परियोजना” घोषित कर दिया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी भारत के राजपत्र (Gazette of India) की अधिसूचना में इस संबंध में जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, रेलवे (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 2 के खंड 37A के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा “परैया (किमी 0.00) से चतरा (किमी 75.1) तक नई BG रेललाइन, साथ ही काष्ठा की ओर Y कनेक्शन (4.95 किमी)” परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित करने की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना बिहार और झारखंड के कई इलाकों को बेहतर रेल संपर्क प्रदान करेगी। रेललाइन बनने से गया, परैया, काष्ठा और चतरा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। रेल मंत्रालय की यह अधिसूचना 6 मई 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई है। माना जा रहा है कि विशेष रेल परियोजना का दर्जा मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
बागेश्वरी मोहल्ले में खराब पड़ा चापानल बना बैठने की जगह, जल संकट के बीच प्रशासन की अनदेखी उजागर
गया: भीषण गर्मी में जहां एक ओर लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है, वहीं गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ले में एक चापानल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। कभी राहगीरों और स्थानीय लोगों की प्यास बुझाने वाला यह चापानल अब खराब होकर बेकार पड़ा है।
समाधान का अजब रास्ता निकाल लिया
स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या का समाधान अपने तरीके से निकाल लिया है। चापानल के ऊपरी हिस्से पर एक लकड़ी की पटरी रखकर और उसे बोल्ट-नट से कसकर अब इसे बैठने की जगह बना दिया गया है। यानी जो कभी पानी देता था, आज ‘बेंच’ बनकर रह गया है।
व्यवस्था पर उठे सवाल
यह स्थिति प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा शहर में कई जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन ऐसे बंद पड़े चापानलों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन चापानलों को ठीक कर दिया जाए, तो लोगों को राहत मिल सकती है। लेकिन न तो प्रशासन ने इस दिशा में पहल की है और न ही जनप्रतिनिधियों ने बंद पड़े चापानलों की सूची बनाकर इसे प्राथमिकता दी है।
गर्मी में बढ़ी परेशानी
गर्मी के इस मौसम में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में सार्वजनिक जल स्रोतों का बंद होना आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा देता है।
बड़ा सवाल
बागेश्वरी मोहल्ले का यह ‘जुगाड़ बेंच’ सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि सिस्टम की लापरवाही का प्रतीक बन चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस ओर कब ध्यान देता है और लोगों को उनका ‘पानी देने वाला चापानल’ वापस मिल पाता है या नहीं।
भूमि पूजन में शामिल बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व अन्य
गया जी शहर के बागेश्वरी गुमटी(71A समपार फाटक) के पास बनने वाले आरओबी को लेकर शनिवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार इस पूजा में न केवल शामिल हुए बल्कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस पुल के निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु नींव भी डाली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस क्षेत्र के लोग कब से बागेश्वरी गुमटी के पास ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते आ रहे थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों की मांग पूरी कर दी है। जिससे शहर में जाम की समस्याओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गया जी शहर में बनने वाले इस तीसरे ओवर ब्रिज पर कार्य शुरू हो गया है। आने वाले निकट भविष्य में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा लोग लंबे समय से यहां के लोग चाह रहे थे कि यहां आरओबी बने। हमने कैबिनेट में यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद हमारी एनडीए की सरकार ने यहां आरओबी बनाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि प्रेतशिला पर रोपवे का काम लगभग पूरा होने को है। करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसको लेकर आज ही महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई विद्यालय भवन बनाए गए हैं। वरदा उच्च विद्यालय में छात्र छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते यहां पर कई और कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार गया जी के कई और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास की योजना बनाई है, जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता आलोक शरण, वरीय परियोजना अभियंता,कार्य प्रमंडल, गया आकाश दीप, कनीय अभियंता दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति कुमारी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं साथ बागेश्वरी, पावरगंज, बैरागी, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, बमबाबा, पहसी, संजय नगर, छोटकी नवादा, लोको कॉलोनी, हब्बीपुर, गोविंदपुर, कंडी, नंदपुरी कॉलोनी, खरखुरा आदि मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे। इस भूमि पूजन कार्य को सफल बनाने में पुल निर्माण कार्य कर रही बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, निरंजन कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही। भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस स्थल से निकले विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हो रहे कई लोगों उनसे मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपील की कि कुछ ऐसा उपाय करें जिससे प्रभावित परिवारों को ज्यादा नुकसान और परेशानियां नहीं झेलना पड़े। विस अध्यक्ष ने लोगों इसमें अपने स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बता दें इस पुल के निर्माण में कई लोगों के घर, दुकान और अन्य छोटे छोटे व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि इसके बन जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कई परिवार बेघर हो जाएंगे।
बहुचर्चित सोना लूट कांड मामले में न्यायिक हिरासत में रहे पूर्व गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका पर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रधान जिला जज ने जमानत दे दी। इस मामले में 20 जनवरी को जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था और अगली सुनवाई की तिथि 24 जनवरी निर्धारित की गई थी। सुनवाई के दौरान निलंबित रेल थानाध्यक्ष की ओर से बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जमानत के पक्ष में दलीलें रखीं। वहीं लोक अभियोजक अंबुज कुमार सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत का विरोध किया। लोक अभियोजक अंबुज कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अदालत में जमानत का विरोध करते हुए कई बिंदुओं पर विरोध करते हुए कई दलीलें दीं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि इस कांड के जांच की पर्यवेक्षण रिपोर्ट में राजेश कुमार सिंह की संलिप्तता की बात सामने आई है। वहीं मनोज सोनी, धनञ्जय शाश्वत आदि के बयानों आदि डिजिटल एविडेंस को आधार बनाते हुए न्यायालय से जमानत नहीं देने की अपील की। गौरतलब है कि इससे पूर्व निलंबित रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका 05 जनवरी को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से खारिज की जा चुकी थी। इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में 15 जनवरी को जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी, किंतु कतिपय कारणों से नहीं हो पाई थी तो 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। बता दें कि निलंबित रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह 31 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय कारा में बंद हैं। इस मामले में उनके अलावा रेल थाना के चार सिपाही तथा दो अन्य लोग मोहम्मद परवेज और सीताराम उर्फ अमन शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर को हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक यात्री धनंजय शाश्वत जो मनोज सोनी का स्टाफ है से एक किलोग्राम सोना छीन लिया गया था। इसके साथ मारपीट करने और धमकी देने का भी आरोप है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पटना रेल मुख्यालय के डीएसपी भास्कर रंजन इस टीम को लीड कर रहे हैं।
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गया रेल न्यायालय सुशांत सागर ने सोना लूटकांड के आरोपी गया रेल थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है सोमवार को न्यायालय में जमानत याचिका पर करीब आधे घंटे बहस सुनने के बाद उन्होंने अपना फैसला सुनाया।
बचाव पक्ष की ओर से जमानत की अपील, सरकारी पीपी ने किया विरोध
न्यायालय में बचाव पक्ष की ओर से गया व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार ने बहस किया। जबकि जमानत देने का विरोध विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने किया। लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि गया रेल थाना कांड संख्या 334/25 के आरोपी राजेश कुमार सिंह की तरफ वरीय अधिवक्ता नीरज कुमार द्वारा जमानत याचिका बहस की गई थी। जिन्होंने न्यायालय से जमानत देने की अपील की। लोक अभियोजक ने जिसका विरोध किया।
करीब आधे घंटे दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया
बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि करीब आधे घंटे तक जमानत याचिका पर बहस चली। याचिका पर हुई बहस के बाद अपर मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी ने जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि इस वक्त इस कांड के आरोपी निलंबित गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह 31 दिसंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय जेल में हैं।
रेल थानाध्यक्ष सहित छः पुलिसकर्मियों को किया गया है निलंबित
मामला एक यात्री धनञ्जय शाश्वत से एक किलोग्राम सोना की लूट से जुड़ा है। इस मामले में गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांड के आईओ वीरेंद्र प्रसाद सहित आरोपी बनाए गए गया रेल थाना के चार सिपाहियों को निलंबित किया जा चुका। जबकि दो और सिविलियन हैं।
पिछले दिनों पटना रेल एसएसपी डॉ इनामुल हक़ ने बताया था कि दिनांक 21.11.2025 को गाड़ी संख्या-22307 हावड़ा-जोधपुर (बीकानेर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस में घटित घटना में वादी रेल थानाध्यक्ष, गया पुनि. राजेश कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर दिनांक 29.11.2025 को रेल थाना गया कांड सं- 334/25 दिनांक-29.11.2025 धारा 309(4) बी०एन०एस० के अन्तर्गत कुरियर कर्मी धनन्जय शाश्वत एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) के चार अज्ञात पुलिसकर्मी के विरुद्ध दर्ज किया गया है।
जानें क्या क्या लगाया गया है आरोप
जिसमें दिनांक 21.11.2025 के रात्रि में गाड़ी संख्या-22307 हावड़ा-जोधपुर (बीकानेर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से व्यवसायी मनोज सोनी के कुरियर कर्मी धनन्जय शाश्वत से राजकीय रेल पुलिस (GRP) के चार अज्ञात पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट कर कोडरमा-गया के बीच रास्ते में ट्रेन से उतार कर सोना छिन लेने का आरोप है। जिसे रेल एसएसपी ने मामले को कथित अपराधिक कदाचार, जबरन वसूली और सोने के कंसाइनमेंट के गबन से संबंधित बताया है।
कांड के सुपरविजन में जुड़ गए कई और धाराएं
उन्होंने बताया था कि कांड के अनुसंधान अन्तर्गत वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक, गया द्वारा एक विस्तृत जांच प्रतिवेदन समर्पित किया गया। जिसमें संदिग्ध पुलिसकर्मी का सीडीआर और टावर लोकेशन एवं अन्य तकनीकी सहयोग के द्वारा यह तथ्य सामने आया है कि 01 राजेश कुमार सिंह, रेल थानाध्यक्ष, गया (कांड के वादी), 02. सि०/434 करण कुमार, 03. सि०/75 अभिषेक चतुर्वेदी, 04. सि०/37 रंजय कुमार एवं 05. सि0/634 आनन्द मोहन, 06. परवेज आलम, 07. रेल थाना का पूर्व चालक सीताराम की संलिप्ता पाई गई है। इसके बाद कांड संख्या-334/25 दिनांक-29.11.2025 के पर्यवेक्षण में परिवर्तित धारा 309/308/351/61/281/197/107/3(5) बी०एन०एस० एवं 7/13(2) Prevention of Corruption Act 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के अन्तर्गत सत्य पाया गया है। अनुसंधान के लिए SIT टीम का गठन किया गया है।अनुसंधान जारी है। सिपाहियों सहित दो सिविलियन अबतक फरार है, सोना बरामदगी की खबर नहीं है
गया रेल थाना में दर्ज सोना लूटकांड में अबतक जहां कांड के वादी ही प्रतिवादी बन गए हैं, जो न्याययिक हिरासत में हैं। वहीं, अब इस केस में पीड़ित यात्री का बयान काफी मायने रखता है। जो इस केस का अहम पहलू माना जा रहा है। रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कांड के आईओ के अलावा चार सिपाहियों को इस केस में निलंबित कर दिया गया है। कांड संख्या 334/25 में अबतक की हुई जांच में पीड़ित यात्री से वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर चुके है।
निलंबित चारों सिपाही और दो सिविलियन फरार चल रहे
जबकि दो सिविलियन तथा चार सिपाहियों की खबर लिखे जाने तक फरार चल रहे हैं। जिनके तलाश में रेल पुलिस के अधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम गुप्त सूचना के आधार पर जगह जगह पर छापेमारी कर रहे हैं।
सोना अबतक बरामद नहीं, जोधपुर एक्सप्रेस की घटना
पुलिस सूत्रों एवं वरीय अधिवक्ताओं की मानें तो पीड़ित यात्री धनञ्जय शास्वत का स्वीकारोक्ति बयान काफी मायने रख रहा है। इसके बयान पर ही कांड की जांच सही दिशा में आगे बढ़ सकती है। बता दें कि इस कांड का सूचक धनञ्जय शाश्वत नामक व्यक्ति बिहार का ही रहने वाला है। जिसके साथ 21.11.2025 को हावड़ा-बीकानेर जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कथित तौर पर करीब एक किलोग्राम सोना की लूट हुई थी। जो अबतक बरामद नहीं हो पाने की खबर है।
स्वर्ण व्यवसायी अपने ही कर्मचारी पर जता चुके हैं आशंका
दर्ज कांड के अनुसार धनञ्जय शास्वत जिस सोने के व्यापारी मनोज सोनी का सोना लेकर 20 नवंबर 2025 को हावड़ा से जयपुर के लिए चला था। इस बीच गया रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनञ्जय शाश्वत के साथ कथित लूट की घटना 21.11.2025 को हुई। जिसने अपने मालिक मनोज सोनी(स्वर्ण व्यवसायी) को सूचना दी उसके साथ कुछ पुलिस वालों ने मारपीट की और एक किलोग्राम सोना लूट लिया है। मनोज सोनी ने अपने इस कर्मचारी पर ही शंका जाहिर करते हुए एक आवेदन स्थानीय थाना प्रभारी को दी थी।
वरीय रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
इसके बाद मनोज सोनी ने खगड़िया के सांसद को सारी बातें बताई। तब जाकर इस मामले में वरीय रेल पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक़ के निर्देश पर गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने बयान पर कांड संख्या 334/25 दर्ज करते हुए कांड की जांच का जिम्मा अवर निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद को दिया। लेकिन श्री प्रसाद पर कांड में लीपापोती करने के मामले सामने आने पर इन्हें भी निलंबित कर दिया।
थानाध्यक्ष, आईओ सहित चार सिपाही हो चुके हैं निलंबित
इस मामले में थानाध्यक्ष, कांड के आईओ सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। अब इस कांड की जांच पटना रेल पुलिस मुख्यालय के एक डीएसपी कर रहे हैं। अब इस कांड में न्यायालय में पीड़ित व्यक्ति धनञ्जय शाश्वत का बयान मायने रखता है।
इस वक्त गया जिले से एक खबर आ रही है कि कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खेत में शुक्रवार को एक लावारिस नवजात बच्ची को देखा गया तो उसे चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा बालिका को सुरक्षित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में सुरक्षित रखा गया है। बताया गया कि कोंच थाना क्षेत्र के खैरा गांव के एक खेत में लावारिस शिशु देखा गया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर फोन किया। जिसकी सूचना थाना को दी गई। इसके बाद कमलबीघा गांव की रहने वाली चिंता देवी, पति शंभू यादव को लेकर पुलिस उस जगह पर पहुंची, जहाँ नवजात शिशु थी। यहां से बच्ची को ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। इसके बाद बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन,गया की टीम वर्कर के द्वारा आगे की कार्रवाई की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई, गया के अमित कुमार ने बताया बच्ची स्वस्थ है, जिसे सुरक्षित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा गया है।
ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की टीम गया जंक्शन पर 56.5 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹ 20,180) के साथ तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की है। यह कार्रवाई गया रेलवे स्टेशन, प्लेटफ़ॉर्म 01, हावड़ा एफ़ओबी रैम्प के पास की गई है।
कार्यवाही का विवरण देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि
ऑपरेशन सतर्क के तहत रेसुब पोस्ट गया के जवानों ने गश्त के दौरान दो महिलाओं व एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।
समय: शाम के समय, प्लेटफ़ॉर्म 01 के हावड़ा एफ़ओबी रैम्प के पास।
क़दम: जवानों ने उन्हें घेर कर रोक लिया, बैग व झोला जब्त कर तलाशी ली।
गिरफ्तार व्यक्तियों के विवरण क्रमांक नाम आयु लेंडर/पिता निवास संबंध 1 पिंकी देवी 28 वर्ष पति – विकाश प्रसाद बैंक मोड, थाना भूली, जिला धनबाद महिला 2 निक्की कुमारी 20 वर्ष पिता – अरुण शर्मा एरूरी, थाना पकरी, जिला नवादा महिला 3 प्रेम कुमार 20 वर्ष पिता – रविन्द्र कुमार रवि रामें, थाना नारदीगंज, जिला नवादा पुरुष
बरामद माल
अवैध शराब: 56.5 लीटर (अंग्रेजी शराब)
क़ीमत: ₹ 20,180 (बीस हजार एक सौ अस्सी रुपये)
विधिक कार्रवाई
जीआरपी थाना, गया
कांड संख्या: 326/25
धारा: 30 (ए) – बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम
पंजीकरण: सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला (रेसुब पोस्ट गया) की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज।
शामिल अधिकारी/कर्मचारी
सउनि मृत्युंजय कुमार अकेला – रेसुब पोस्ट गया (शिकायतकर्ता)
आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद – रेसुब पोस्ट गया
आरक्षी अमित कुमार – रेसुब पोस्ट गया
प्रधान आरक्षी इंदु सिन्हा – रेसुब पोस्ट गया
ऑपरेशन सतर्क के तहत रेसुब पोस्ट गया द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से 56.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मामला जीआरपी थाना, गया में विधिवत पंजीकृत कर आगे की जांच जारी है।
चेन्नई स्थित उनके आवास पर कुष्ठ रोगियों के हितों को लेकर हुई लंबी बातचीत
गया नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा(पदमा) वेंकटरमन से मुलाकात कर पूरे देश में कुष्ठ रोगियों के कल्याण को लेकर लंबी बातचीत की है। डॉ. मंडल बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जो चेन्नई जाकर पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन से मिलने उनके आवास पर गए थे। डॉ. मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा से कुष्ठ रोगियों के साथ अपृश्यता (छुआछूत) और उनकी समस्याओं पर उनकी लंबी बातचीत हुई है। इसके बाद उन्होंने इस कार्य में अपनी तरफ से बढ़-चढ़कर सहयोग करने का भरोसा दिलाई हैं।
पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री श्रीमती पदमा की संप्रति
श्रीमती पद्मा ग्लोबल कैंसर कंसर्न की ट्रस्टी, वीमेन इंडियन सोसाइटी के अध्यक्ष, गांधी पीस फाउंडेशन, चेन्नई की संरक्षक, रेजिंग स्टार आउटरीच संस्था की चेयरमैन, नेशनल फोरम की सलाहकार, गणोदय पुनर्वास एसोसिएशन की अध्यक्ष के साथ साथ श्रीनिवासा गांधी निलायम संस्था की उपाध्यक्ष भी हैं। सबसे बड़ी बात है कि श्रीमती पद्मा कुष्ठ रोगियों के लिए काफी कुछ कर रही हैं।
कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मावती से मिलकर उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों को आज समाज की मुख्यधारा में साथ लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान भी कह चुका है कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है लेकिन समाज में इनके प्रति गलत अवधारणा आज भी बनी हुई है। सभ्य समाज में रहने वाले बड़े बड़े पदों पर आसीन लोग भी कुष्ठ रोगियों को हीन भावना से देखते हैं, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे कुष्ठ रोगियों और इनके परिवार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। श्री मंडल ने बताया कि श्रीमती पद्मा ने उनकी बातों से सहमति जताई है कि कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए होटलों और बंद कमरों में इस पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है बल्कि गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। सरकार के अलावा जिला प्रशासन एवं समाज के सभी वर्ग के लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।
कुष्ठ रोगियों के साथ सामूहिक भोज करने से लोग होंगे जागरूक
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा इन्हें(कुष्ठ रोगियों को) साथ लेकर सामूहिक भोज आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक दूरियों को मिटाना होगा। जगह जगह जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करने की जरूरत है। तब कहीं जाकर हाशिये पर जीवन व्यतीत कर रहे कुष्ठ रोगियों का कल्याण संभव है।
कुष्ठ रोगियों के पेंशन में असमानता, आंध्र प्रदेश की तर्ज पर देने की मांग
डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के विचारों को लेकर देशवासियों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं लेकिन इन कुष्ठ रोगियों के पेंशन अलग अलग राज्यों में विभिन्नता, असमानता देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में कुष्ठ रोगियों को छह हजार रुपए मासिक पेंशन दिया जाता है। जबकि बिहार में 15 सौ रुपए, झारखंड में एक हजार, उत्तर प्रदेश में 35 सौ, चेन्नई में एक हजार, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में दो सौ रुपये पेंशन दिया जाता है जबकि पश्चिम बंगाल में यह राशि एक हजार रुपए है। श्री मंडल ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरे देश के कुष्ठ रोगियों को एक समान छः हजार रुपए मासिक पेंशन की राशि देने की मांग की है।
आंदोलन में साथ देने का श्रीमती पद्मा ने दिया आश्वासन
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. आर. वेंकटरमन की पुत्री पद्मा वेंकटरमन ने उनकी मांगों का समर्थन किया है और समरूपता के दृष्टिकोण से उनके भविष्य के आंदोलन में साथ देने की बात कहीं हैं। डॉ मंडल ने बताया कि पहले राज्यों में और इसके बाद दिल्ली में बापू की समाधि स्थल के पास धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे।
पूर्व राष्ट्रपति की पुत्री और डॉ. मंडल एक दूसरे की सेवा से हुए प्रभावित
श्रीमती पद्मा ने जब जाना कि बिहार के गया के रहने वाले पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष श्री मंडल कुष्ठ रोगियों के घाव पर मरहमपट्टी किया करते हैं। उनके हाथों बने भोजन किया करते हैं। कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं तो ये सारी बातें जानकर उन्हें काफी खुशी हुई। इनसे वे काफी प्रभावित हुईं। श्री मंडल अबतक कई राज्यों में जाकर वहां के कुष्ठ आश्रम व अस्पताल में रह रहे मरीजों से मिल चुके हैं। उनकी समस्याओं को समझने और सुनने के बाद वहां की सरकार और राज्यपाल से मिलकर इनकी समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रयास करते आ रहे हैं। यहां तक कि कुष्ठ रोगियों की मृत्यु के पश्चात उनके दाह संस्कार में भी शरीक होते हैं। वहीं डॉ मंडल ने कहा कि श्रीमती पद्मा इतने बड़े घर से आने वाली हैं और जब उन्हें पता चला कि कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगी हुई हैं तो इनसे मिलने की इच्छा हुई। मिलकर और इनके कार्यों को देखने के बाद इनसे प्रेरणा लेकर बिहार लौट रहे हैं।