Tag: dsc/ddu

  • गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    गया जंक्शन पर दिन के उजाले में हो रही अवैध वसूली, रेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर सब्जी वाले से पैसा लेता शख़्स

    गया जंक्शन पर अवैध वसूली की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इसके जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल को निर्देश दिया गया है।

    मामला हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस से जुड़ा है

    बुधवार को दोपहर बाद गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नम्बर 07 पर 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस आने के बाद इसके स्लीपर कोच से सब्जियों के कई बोरे प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। इसके बाद एक व्यक्ति सब्जी वाले के पास पहुंच जाता है। जिसे सब्जी वाले बोरे से निकाल कर उस व्यक्ति को देता है। साथ ही सब्जी वाले से रुपये भी ऐंठता है।

    एक नहीं कई कोच में लाई गई थी सब्जियां

    इस ट्रेन के स्लीपर कोच के कई डिब्बे में सब्जियों के पैकेट लदे हुए थे। अब तो यह वाणिज्य विभाग के लिए जांच के विषय है कि आखिर इतनी मात्रा में सब्जियां किस स्टेशन पर लादी गई थी और यदि लोड किया गया था तो इसकी बुकिंग कराई गई थी या नहीं। सूत्र बताते हैं कि ये तो एक बानगी है। हर दिन गया जंक्शन पर बिना बुकिंग के सब्जियां लोड और अनलोडिंग किया जाता है।

    वीडियो में दिखाई दे रहा शख़्स पहले भी पकड़ा गया था

    जिस व्यक्ति द्वारा सब्जियों के सौदागर से रुपये लिया जा रहा था, उसकी पहचान बीरेंद्र सिंह के रूप में कुछ लोगों ने की है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कि ये वही बीरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति है जिसे कभी फर्जी टीटीई के रूप में नवादा जिले के रेलयात्री से जबरन रुपये ऐंठने के मामले में पकड़ा गया था। जिसका वीडियो भी उस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    रेल मंत्रालय ने @RPF India को टैग करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा

    इधर, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए @RPF India को टैग करते इस मामले को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के पास भेजते हुए बताया कि इस मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेजा गया है।

    इन ट्रेनों में भी गया जंक्शन से बगैर बुकिंग भेजी जाती है सब्जियां

    इस 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के अलावा 12988 अजमेर-सियालदाह, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित गया-पटना पैसेंजर ट्रेन से हर दिन भारी मात्रा में हरी सब्जियां बगैर पार्सल कार्यालय में बुकिंग के भेजी जाती है। सूत्र बताते हैं कि आरआरआई कार्यालय के समीप पानी टंकी के पास रेल परिसर में वाहनों से हरी सब्जियां लाई जाती है और उसे ट्रेनों में बिना बुकिंग के लादे जाते हैं।

    इस अवैध धंधे का एक बड़ा नेटवर्क काम करता है

    इस प्रकार के अवैध रूप से धंधे करने वाले लोगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क गया जंक्शन पर काम करता है। जिससे प्रतिदिन अवैध उगाही की बात सूत्र बताते हैं। यह एक संपोषित नेटवर्क है। जिसके पीछे कई ऐसे चेहरे हैं, जो गया जंक्शन पर सुबह, दोपहर और शाम को नजर आते हैं।

  • आरपीएफ के महानिरीक्षक ने गया आरपीएफ पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए कई निर्देश

    आरपीएफ के महानिरीक्षक ने गया आरपीएफ पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, अधीनस्थों को दिए कई निर्देश

    गया जंक्शन:निरीक्षण करते महानिरीक्षक अमरेश कुमार

    रविवार को पूर्व मध्य रेल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा सुरक्षा आयुक्त (हाजीपुर) अमरेश कुमार ने आरपीएफ पोस्ट गया का औचक निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान पोस्ट में ड्यूटी डिप्लोयेमेंट का रिव्यु किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और रेल अपराध, ट्राफिक व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

    गया आगमन पर सहायक आयुक्त, पोस्ट प्रभारी निरीक्षक, सीआईबी निरीक्षक एवं बल के जवानों ने महानिरीक्षक श्री कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

    निरीक्षण उपरांत बल के अधिकारियों एवं जवानों को उचित दिशा-निर्देश दिए, जिनमें निम्नलिखित दिशा निर्देश उन्होंने दिए।

    • भीड के यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।
    • भीड़ के प्रबंधन हेतु पर्याप्त जवानों की तैनाती की जाए।
    • रेलवे परिसर में निरंतर गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाए।
    • संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नज़र रखी जाए।
    • सीसीटीवी से रियल टाईम मोनिरटरिंग किया जाए।
    • भीड में बुजुर्ग एंव महिलाओ की सहायता हेतु मेरी सहेली टिम 24 घण्टे कार्यरत रहें।
    • भीड के प्रबन्धन हेतु आवश्यक आधुनिक संसाधन/उपकरण का प्रयोग करे ।
    • स्थानीय प्रशासन एवं जीआरपी के साथ समन्वय बनाए रखा जाए।
    • रेल यात्री की सुरक्षा के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जाए।
    • निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने आर.पी.एफ. के कार्यों की सराहना करते हुए बल को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं तत्पर रहने का निर्देश दिया।
  • रेलवे में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला, अभी भी लाखों के माल व एक मुंशी गायब

    रेलवे में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला, अभी भी लाखों के माल व एक मुंशी गायब

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रोड अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य में रेल की संपत्ति की चोरी का खुलासा हो गया है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट magadhlive news को हाथ लगी है। पूरा मामला रफ़ीगंज में रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के लोहे की चोरी से संबंधित है। आरपीएफ की टीम ने दिल्ली के एक फर्म के मुंशी को तो रंगे हाथों पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन इस अपराध में शामिल एक और मुंशी फरार चल रहा है। वहीं चोरी गए लाखों के माल अभी भी बरामद नहीं हो सका है। इस बडे पैमाने पर हुई चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए आरपीएफ की टीम लगी हुई है।

    अनुबंध समाप्ति के बाद लोहे को अनाधिकृत रूप से बेचा गया

    संक्षेप में कहें तो रेलवे द्वारा भुगतान किए गए 48 मीट्रिक टन लोहे को अनुबंध समाप्त होने के बाद अनधिकृत रूप से बेचा गया। RPF ने मौके पर कार्रवाई कर 27 MT बरामद कर ली, 15 MT अभी भी गायब है, और मुख्य आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर FIR दर्ज कर ली गई है।

    आरपीएफ के आईजी के आने की सूचना

    सूत्रों की मानें तो पूर्व मध्य रेल के रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार रविवार यानि 23 नवंबर को डीडीयू मंडल में आ सकते हैं। जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस दौरान रेल आईजी श्री कुमार गया जंक्शन भी आएंगे। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।

    1. घटना का पृष्ठभूमि
    • तारीख‑समय : 19 नवंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
    • सूचना देने वाला : दीपक कुमार गुप्ता (IOW/कंस्ट्रक्शन/डेहरी‑ऑन‑सोन)
    • स्थान : रेलवे गेट 21/C, रफ़ीगंज‑देवराेड स्टेशन के बीच, किलोमीटर पोल 513/4‑513/6 के आसपास
    1. क्या हुआ है?
      रफ़ीगंज‑देवराेड के बीच बन रहे रोड‑अंडर‑ब्रिज (RUB) के निर्माण में उपयोग होने वाली प्रोटेक्शन प्लेट और बीम (लगभग 48 मीट्रिक टन लोहे) को कंपनी M/S Brijesh Kumar Agarwal को भुगतान किया गया था। यह लोहा रेलवे की संपत्ति माना जाता है।
    • 30 जून 2025 को अनुबंध समाप्त (टर्मिनेट) कर दिया गया, इसलिए कंपनी को अब इस लोहे पर अधिकार नहीं था।
    • टर्मिनेशन के बाद, ZETWERK नाम की पेटी‑कॉन्ट्रैक्टर कंपनी ने इस लोहे को HUDA ENTERPRISES को ऑक्शन में बेच दिया।
    1. चोरी की प्रक्रिया
    • शिव कुमार (29 वर्ष, मुंशी, HUDA ENTERPRISES, दिल्ली) ने गैस कटर से इस लोहे को काट‑कर ट्रक में लाने की कोशिश की।
    • सूचना मिलने पर रफ़ीगंज RPF पोस्ट के उप‑निरीक्षक इंदल कुमार और उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर शिव कुमार को रंग‑ए‑हाथ पकड़ा।
    1. बरामद एवं बक़ी माल
      विवरण मात्रा टिप्पणी
      कुल अनुमानित लोहा 48 MT रेलवे की मूल संपत्ति
      बरामद किया गया 27.376 MT प्लेट और बीम के टुकड़े
      अभी भी गायब 14.776 MT अनुमानित मूल्य ≈ ₹ 12,64,560 का हिस्सा
      अनुमानित कुल मूल्य ₹ 12,64,560 स्क्रैप मूल्य के आधार पर
    • बरामद माल को 21 नवंबर 2025 को वजन कर पोस्ट‑मालखाने में रखा जाएगा।
    1. कानूनी कार्रवाई
    • FIR 02/2025 : 20 नवंबर 2025 को रफ़ीगंज RPF पोस्ट में दर्ज।
    • धारा : 3, रेल संपत्ति (अवैध कब्ज़ा) अधिनियम 1966 (संशोधन 2012)।
    • गिरफ़्तार : शिव कुमार (मुंशी, HUDA ENTERPRISES) – हिरासत में।
    • फरार : अनिल कुमार यादव (ZETWERK का मुंशी) – अभी तक पकड़ा नहीं गया।
    1. शामिल प्रमुख लोग व कंपनियाँ
    2. दीपक कुमार गुप्ता – IO (इन्फ़ॉर्मेशन ऑफ़िसर) / कंस्ट्रक्शन, डेहरी‑ऑन‑सोन (सूचना देने वाला)
    3. M/S Brijesh Kumar Agarwal – मूल कॉन्ट्रैक्टर, 30 जून 2025 को टर्मिनेट
    4. ZETWERK – पेटी‑कॉन्ट्रैक्टर, लोहे को ऑक्शन में बेचा
    5. HUDA ENTERPRISES – खरीदार, शिव कुमार इस कंपनी में मुंशी के तौर पर काम करता है
    6. शिव कुमार – मुख्य आरोपी, गैस कटर से लोहे को काट रहा था
    7. अनिल कुमार यादव – ZETWERK का मुंशी, फरार
    8. इंदल कुमार – उप‑निरीक्षक, रफ़ीगंज RPF पोस्ट (पहला अधिकारी)
    9. राम विलास राम – निरीक्षक, अतिरिक्त कार्यभार (रफ़ीगंज)
    10. चन्दन कुमार – निरीक्षक, अपराध आसूचना शाखा, गया
    11. आगे की प्रक्रिया
    • जांच : रफ़ीगंज RPF के निरीक्षक राम सुमेर द्वारा जारी।
    • प्रमाण : बरामद लोहे का वजन और पहचान करने के लिए IO कंस्ट्रक्शन से दस्तावेज़ माँगे गए।
    • साक्ष्य : स्थानीय गार्ड सुरेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले एक ट्रक में लोहा ले जाया गया था।
  • पहली बार बिहार आ रहीं हैं आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, विस चुनाव को लेकर करेंगी महत्वपूर्ण बैठक

    पहली बार बिहार आ रहीं हैं आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, विस चुनाव को लेकर करेंगी महत्वपूर्ण बैठक

    देवब्रत मंडल

    फोटो: इंटरनेट से

    मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा आरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार बिहार आ रही हैं। बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल की 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम है कि किसी महिला पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरपीएफ के महानिदेशक सोनाली मिश्रा का बिहार आगमन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार महानिदेशक सुश्री मिश्रा के गुरुवार की सुबह पटना पहुंचने की संभावना है। जो एयर इंडिया के विमान से आने वाली हैं।

    बिहार में चुनाव को लेकर करेंगी अहम बैठक

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। बिहार में चुनाव के दौरान आरपीएफ की भूमिकाओं पर चर्चा करेंगी।

    फेस्टिवल को देखते हुए भी बैठक में होगी चर्चा

    आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तो बैठक में चर्चा करेंगी ही। साथ ही साथ फेस्टिवल सीजन, दीपावली और छठ पर्व को लेकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने, अपराध पर काबू, नशीली पदार्थ आदि के तस्करी जैसे मुद्दे पर भी अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी।

    बिहार के डीजीपी से भी कर सकती हैं मुलाकात

    रेलवे सूत्रों की मानें तो आरपीएफ के महानिदेशक बिहार के डीजीपी विनय कुमार से भी मुलाकात कर बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करेंगी। जानकर बताते हैं कि दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं।

    महानिदेशक शुक्रवार को वापस होंगे दिल्ली

    रेलवे सूत्रों की माने तो आरपीएफ के महानिदेशक सुश्री मिश्रा 16 अक्टूबर को पटना आएंगी। पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। 16 अक्टूबर को बिहार में ही रहेंगी और इसके बाद अगले दिन 17 अक्टूबर को पटना से नई दिल्ली के लिए लौट जाएंगी।

    बिहार में पहली बार हो रहा है आगमन

    बता दें कि सुश्री मिश्रा 01 अगस्त को अपना पदभार ग्रहण की थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार इनका बिहार का दौरा हो रहा है। पूर्व मध्य रेल अंतर्गत पांच मंडल हैं। इनके बिहार आगमन से इन सभी मंडल के आरपीएफ पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

    सीबीआई और बीएसएफ में सेवाएं दे चुकी हैं

    प्रमुख पुलिस भूमिकाओं में अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मिश्रा इस पद पर तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव रखती हैं। इस कार्यभार से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया, साथ ही पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में एडीजी और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उन्होंने सीबीआई और बीएसएफ में भी सेवा की है और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा देने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।

    राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

    उत्कृष्टता और व्यावसायिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का मिलेगा लाभ

    दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए ज़िम्मेदार रेलवे सुरक्षा बल को उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में उनके व्यापक अनुभव से बल के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों को रोकने पर बल

    विशेष रूप से, इनका ध्यान अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में आरपीएफ की पहल को मज़बूत करने और मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों जैसे संगठित अपराधों को रोकने में इसकी भूमिका को बढ़ाने पर होगा। सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो आरपीएफ के आदर्श वाक्य “यशो लाभस्व” को परिभाषित करते हैं।

  • जवानी में चोरी की और अब जाकर 32 सालों बाद पकड़ा गया, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

    जवानी में चोरी की और अब जाकर 32 सालों बाद पकड़ा गया, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल ने 32 साल पहले हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे लाल वारंटी को दबोच लिया है। घटना 3 अगस्त 1993 की है। गिरफ्तार अपराधी रेलवे की संपत्ति की चोरी कर तब से फरार चल रहा था। गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र पासी उर्फ नन्हका कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरली हिल मोहल्ले का रहने वाला है। जो कांड दर्ज किए जाने के बाद से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके साथ ही वह छद्म वेश धारण कर अपने पुराने निवास स्थान को बदल कर चाकन्द थाना क्षेत्र अंतर्गत देसिन बिगहा गांव में रह रहा था। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से रेलवे न्यायालय गया में उपस्थित नही होने के कारण अभियुक्त के विरुद्व परमानेन्ट वारंट (लाल वारंट) जारी किया गया था। श्री यादव ने बताया कि मामले के गम्भीरता के मद्देनजर उनके नेतृत्व में उनि जावेद एकबाल, आरक्षी आलोक सक्सेना, प्र.आ. सन्तोष कुमार सिंह, मुकेश कुमार, विकास कुमार के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। सुचना व खुफिया श्रोत से संकलन करते हुए 32 वर्ष से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इंस्पेक्टर श्री यादव ने बताया न्यायालय के आदेश के बाद वारंटी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया है। श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा गया जंक्शन से लावारिश हालात में विदेशी शराब बरामद किया गया है।

  • रेल मंत्रालय और आरपीएफ के डीजी तक जब बात पहुंची तो ट्रेन में अवैध लकड़ी की ढुलाई को लेकर हुई कार्रवाई

    रेल मंत्रालय और आरपीएफ के डीजी तक जब बात पहुंची तो ट्रेन में अवैध लकड़ी की ढुलाई को लेकर हुई कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ द्वारा जब्त लकड़ी

    रेल मंत्रालय एवं आरपीएफ के महानिदेशक तक पहुंच चुकी शिकायत के बाद गया आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन (Wilep) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन में अवैध रूप से ले जा रही सूखी लकड़ी को जप्त कर वन विभाग को सुपुर्द किया गया है। बताया गया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने एक्स हैंडल पर रेलमंत्री, आरपीएफ के महानिदेशक आदि को टैग करते हुए इस बात की शिकायत की थी। जिसके पश्चात यह कार्रवाई हुई।

    कार्रवाई की जानकारी:

    • ट्रेन संख्या: 13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर
    • स्थान: मानपुर स्टेशन
    • समय: 13:58 बजे
    • जप्त लकड़ी की मात्रा: लगभग 2 क्विंटल (200 kg)
    • जप्त लकड़ी का मूल्य: लगभग 4000 रुपये

    कार्रवाई की प्रक्रिया:

    • आरपीएफ टीम ने ट्रेन की जांच की और सूखी लकड़ियों का बंडल पाया।
    • किसी भी व्यक्ति ने लकड़ी पर अपना दावा नहीं किया।
    • लकड़ियों को उतारकर जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।
    • जप्त लकड़ी को वन विभाग गया के माडनपुर डिपो कार्यालय में सुपुर्द किया गया।

    उद्देश्य:

    • वन विभाग को सुपुर्द की गई लकड़ी का उपयोग वन संरक्षण और प्रबंधन में किया जाएगा।
    • अवैध लकड़ी परिवहन पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है।

    आरपीएफ की भूमिका:

    • आरपीएफ ने ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
    • आरपीएफ की यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
  • राजधानी एक्स. पर पत्थरबाजी की घटना के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू, अवांछित तत्वों को दी जा रही चेतावनी

    राजधानी एक्स. पर पत्थरबाजी की घटना के बाद रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू, अवांछित तत्वों को दी जा रही चेतावनी

    देवब्रत मंडल

    ड्रोन कैमरे से निगरानी करती आरपीएफ की टीम

    गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने अपराधियों की निगरानी और रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग शुरू किया है। इस तकनीकी उपयोग से उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। जिसके फलस्वरूप आपराधिक गतिविधियों एवं अन्य किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधियां जिससे रेलवे की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, उस पर भी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव के नेतृत्व में टीम रेल पटरियों के आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरे से गतिविधियों पर नजर रखने की जानकारी लोगों को दे रही है। उन्होंने लोगों को सचेत किया है कि यदि रेलवे लाइन के किनारे या रेल पटरी पर किसी तरह की आपराधिक घटनाओं को जो भी अंजाम देने के लिए सोच भी रहे हैं तो उनकी पूरी जानकारी उनके कंट्रोल रूम को मिल जाती है। ऐसे लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के लिए एक विशेष टीम फौरन उस स्थान पर पहुंचकर इसमें शामिल लोगों के साथ निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    ड्रोन कैमरों के उपयोग के लाभ:

    1. विस्तृत क्षेत्र की निगरानी: ड्रोन कैमरे से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और यार्ड जैसे विशाल क्षेत्रों की एक साथ निगरानी की जा रही है।
    2. रियल टाइम मॉनिटरिंग: ड्रोन कैमरे से प्राप्त लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक सीधे पहुंचता है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होती है।
    3. अपराध पर रोकथाम: ड्रोन कैमरों की मौजूदगी अपराधियों में भय उत्पन्न करती है, जिससे चोरी, लूटपाट, टिकट ब्लैकिंग और अन्य अवैध गतिविधियों में कमी आती है।
    4. तेज प्रतिक्रिया क्षमता: किसी भी संदिग्ध घटना या भीड़ नियंत्रण की स्थिति में ड्रोन से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल तुरंत तैनात होकर स्थिति पर नियंत्रण पा सकते हैं।

    ड्रोन कैमरों का उपयोग रेलवे सुरक्षा बल गया के लिए अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों पर रोकथाम और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इससे आरपीएफ की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी के साथ-साथ रेलवे यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि 02 अक्टूबर को डीडीयू-गया रेलखंड पर सियालदह राजधानी एक्सप्रेस एवं हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट गया द्वारा ड्रोन के माध्यम से इस प्रकार की निगरानी तेज कर दी गई है। पितृपक्ष मेला के दौरान भी ड्रोन के माध्यम से गया जंक्शन पर निगरानी की जा रही थी।

  • राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच

    राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर विजयादशमी की रात 02 अक्टूबर को रेलवे में एक बड़ी घटना हुई। डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट एवं रेल थाना क्षेत्राधिकार में दो राजधानी एक्सप्रेस पर कुछ समय के ही अंतराल पर पत्थरबाजी की घटना हो गई। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। कई कोच के शीशे को क्षति पहुंची है। बताया गया कि माइनर क्रैक कर गए थे।

    घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई

    इस घटना की जांच पड़ताल तुरंत ही शुरू कर दी गई। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की घटना हुई, उसके कुछ ही दूरी पर दुर्गापूजा को लेकर पंडाल बना हुआ था। जहां कुछ शरारती तत्वों के लोग इकट्ठे थे। संभावना जताई जा रही है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

    सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच

    रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि  मीडिया हाउस से करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही इस घटना को कारित करने वाले लोगों की पहचान कर ली जाएगी। कोशिश है कि उन्हें शीघ्र गिरफ्तार भी कर लिया जाए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    दोनों मामलों में डेहरी-ऑन-सोन रेल थाना में एफआईआर दर्ज

    डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रामबिलास ने घटना के बाबत बताया कि घटना ब्लॉक सेक्शन में हुई थी। रात की वजह से घना अंधेरा होने की स्थिति में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ट्रेन में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर स्थानीय रेल थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। आरपीएफ और रेल पुलिस संयुक्त रूप से संबंधित जिला पुलिस के अधिकारियों से सहयोग लेकर इस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है।

    आइए जानते हैं किस ट्रेन के कितने कोच के शीशे को क्षति हुई

    गाड़ी संख्या 12314 अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: 02:50 बजे से 03:00 बजे के बीच
    • घटना का स्थान: सोननगर और चिरैला के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • A 3: सीट नंबर 13 और 49
    • A 4: सीट नंबर 23
    • B 11: सीट नंबर 15
    • B 9: सीट नंबर 31
    • B 13: सीट नंबर 25
    • B 05: सीट नंबर 63
    • पैंट्रीकार: 2 खिड़कियों के शीशे टूटे
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    गाड़ी संख्या 12302 अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: लगभग 03:00 बजे
    • घटना का स्थान: पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • H 1 E Cabin
    • A 2: सीट नंबर 31 से 36
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    इन घटनाओं की जांच की जा रही है और रेलवे प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहा है। हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें ट्रेनों के शीशे टूट गए और यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई है।

  • रेलमंत्री के पास पहुंची अवैध वेंडरों के ठीकेदार की शिकायत, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    रेलमंत्री के पास पहुंची अवैध वेंडरों के ठीकेदार की शिकायत, डीआरएम ने लिया संज्ञान

    देवब्रत मंडल

    एसएस इंटरप्राइजेज के वेंडर्स

    अवैध वेंडरों के ठीकेदार द्वारा लाइसेंसी वेंडरों के साथ गुंडागर्दी और धमिकयां देने की शिकायत अब रेलमंत्री तक भी पहुंच गई है। एसएस इंटरप्राइजेज के मालिक सुरेश साहू ने एक्स हैंडल पर रेलमंत्री सहित तमाम रेल अधिकारियों एवं आरपीएफ के डीजी तक इस बात की शिकायत दर्ज कराई है। साथ में अवैध वेंडर्स द्वारा ट्रेन में सामग्रियों की बिक्री करते हुए वीडियो और फोटोज शेयर किया गया है। जिसके आलोक में धनबाद मंडल के डीआरएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।

    पढ़ें पूरी शिकायत हू-ब-हू

    पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधक धनबाद
    पूर्व मध्य रेलवे मंडल धनबाद

    विषय:-अवैध वेंडरो की मनमानी और गुंडागर्दी अलाधिकारियो शिकायत देने के बाद अवैध वेंडरो की गुंडागर्दी नहीं रुकरही है सूचना देने बावत!

    महोदय जी
    सादर अवगत हो की मेसर्स.एस.एस.इंटरप्राइजेज धनबाद से गया मिलसेनियस टीएसवी (TSV-NRF/DHN/2/25/HYB/ONB/154972)- सेक्शन का काम मुझ प्रार्थी को दिया गया है जो की 25 वेंडर कार्ड है महोदय जी धनबाद से गया के बीच सेक्सन में
    (बन्धुआ
    पहाड़पुर
    कोडरमा जंक्शन
    पारसनाथ
    निमीघाट
    हजारीबाग)
    जो अवैध वेंडर और अवैध वेंडरो के ठेकेदारों द्वारा हमारे कर्मचारियों को समग्री बेचने को मना करते है और सामग्री और गाली गलौज करते हैं हमारे कर्मचारियों को बोलते है दुबारा इस सेक्सन मे दिखेगा गाड़ी के नीचे फेक देंगे महोदय जी और अवैध वेंडर के ठेकेदार अवैध वेंडर का संचालन करते और गुंडागर्दी करते है महोदय जी इस से पूर्व भी शिकायत किया फिर अवैध वेंडरो की मनमानी और गुंडागर्दी कर रहे है बिना रोक टोक सेक्शन मे चल रहे है और कहते है की नीचे से ऊपर तक रुपये देते है तो हमारा ही काम चलेगा कोई रोक नहीं सकता किसी का बाप भी नहीं रुकवा सकता हमारा काम जहा शिकायत करना है कर दो और महोदय जी हमारे कर्मचारियों से मार पीट करते है चलने नहीं दिया जा रहा है महोदय जी आप से निवेदन है इस पर उचित कार्रवाही करें!
                                   भवदीय
                    मेसर्स-एस एस इंटरप्राइजेज
                      
    @drmdhnecr @Central_Railway @RPF_INDIA @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @RailwaySeva @RpfKoderma

  • डीडीयू के सीनियर कमांडेंट को श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मानित

    डीडीयू के सीनियर कमांडेंट को श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने किया सम्मानित

    देवब्रत मंडल

    सम्मान समारोह में सीनियर कमांडेंट

    पितृपक्ष मेला 2025 के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल जेथिन बी राज को सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति द्वारा दिया गया, जिसने उनके नेतृत्व और सुरक्षा बलों के सहयोग को सराहा।

    जेथिन बी राज की उपलब्धियाँ:

    • पितृपक्ष मेला में उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था: श्री जेथिन बी राज ने लगातार तीन वर्षों तक पितृपक्ष मेला के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सफलतापूर्वक संचालन किया है, जिसमें कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
    • कुंभ मेला में कुशल भीड़ प्रबंधन: उन्होंने कुंभ मेला 2025 के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
    • डीजी प्रतीक चिह्न सम्मान: श्री राज को हाल ही में महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल द्वारा डीजी प्रतीक चिह्न सम्मान से पुरस्कृत किया गया है।

    इस मौके पर इन्हें भी सम्मानित किया गया

    • पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल गया बनारसी यादव
    • थाना अध्यक्ष राजकीय रेल थाना राजेश कुमार सिंह

    श्री विष्णुपद प्रबंध करणी समिति के अध्यक्ष श्री शंभू लाल विट्ठल और सदस्य श्री मणिलाल बारिक ने श्री राज के कार्यों की सराहना की और कहा कि रेलवे सुरक्षा बल ने पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भरपूर सहयोग दिया।