31 जनवरी, 2026 को वरीय प्रशाखा अभियंता संकेत गया के प्रांगण में एक सेफ्टी काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मानपुर और रफीगंज, स्टेशन में कार्यरत सचिन हसदा और राजेश प्रसाद के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
सत्र के दौरान
सत्र के दौरान, उपस्थित लोगों को फेलियर मेमो प्राप्त करने के बाद ही फेलियर में जाने और किसी भी डिस्कनेक्शन से पहले SI-4 का प्रयोग करने की सलाह दी गई। सिगनलिंग गियर का समर्पण के साथ रखरखाव करने और सेफ्टी से समझौता न करने के महत्व पर जोर दिया गया।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने अपने काम में ईमानदारी और निष्ठा के महत्व को रेखांकित किया, जिससे उन्हें प्रशासनिक सहयोग मिला।
समापन
आभियान का समापन सभी उपस्थित लोगों, जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ अभियंता भी शामिल थे, ने अपने काम में सेफ्टी को प्राथमिकता देने की शपथ के साथ किया।
कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कई कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…
रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर
ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन हुआ, यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।
निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है
जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2026 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।
आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला
यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।
सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम
जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।
पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात
इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।
आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए
बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?
आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे
अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।
…और अंत में
कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा
इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।
कहते हैं कि आदमी झूठ बोल सकता है लेकिन कागज सच बोल देता है। क्योंकि कागज दब सकता है पर मरता नहीं। इस सरकारी भवन की कहानी भी कुछ ऐसी ही कहानी को अपने आप में समेटे हुए है, आइये आपको बताते हैं कि क्या सच है जो कागज पर है…
रेल अभियंत्रण विभाग के अधीन है थानाध्यक्ष का क्वाटर
ये सरकारी भवन है। वो भी केंद्र सरकार के अधीन रेल मंत्रालय का है। भवन कब और कैसे यह बिहार सरकार के गृह विभाग के अधीन है यह मालूम नहीं। क्योंकि कोई इस बारे में नहीं बता रहा है। यह भवन गया जंक्शन के अभियंत्रण विभाग के अधीन यानी इसी विभाग के देखरेख में है। इस सरकारी आवास को क्वाटर कहा जाता है। जिसमें गया रेल थाना के एसएचओ रहते हुए आ रहे हैं। जहां तक इसके किराया भुगतान की बात है तो इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई।
निलंबित रेल थानाध्यक्ष ने कहा-क्वाटर छोड़ दिया है
जमानत पर जेल से बाहर आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने magadhlive से एक संक्षिप्त वार्ता में बताया कि उन्होंने इस क्वाटर को छोड़ दिया है और वे अपने घर पर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सोना लूटकांड में वे निर्दोष हैं। बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और 24 जनवरी 2025 को इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई है।
आज इस क्वाटर के प्रवेश द्वार पर लगा है ताला
यह रेलवे क्वाटर गया के इंस्पेक्टर कॉलोनी में है। इस आवास की संख्या 699 है। फोर टाइप के इसी क्वाटर में श्री सिंह निलंबित होने के पहले तक रह रहे थे और रेल थाना के कार्यों और अपने दायित्वों का निष्पादन किया करते थे। फिलहाल इस आवास के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है।
सरकारी दस्तावेजों में पूर्व रेल थानाध्यक्ष के ही नाम
जब magadhlive की टीम इस क्वाटर के बारे में पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस अभियंत्रण विभाग के अधीन ये क्वाटर है, उस विभाग के सरकारी दस्तावेज पर पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार के ही नाम पर आवंटित दिखाया जा रहा है। जबकि संतोष कुमार के स्थानांतरण के बाद इस पद पर दीप नारायण यादव, कमल किशोर सिंह भी कार्य कर चुके हैं और इनके बाद राजेश कुमार सिंह आए। परंतु इन सभी के नाम पर इस क्वाटर के आवंटन होने का जिक्र नहीं है।
पूर्व रेल थानाध्यक्ष ने बताई ये बात
इस संबंध में जब पूर्व रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार से magadhlive ने यह जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अब उनके वेतन से इस क्वाटर का HRA(हाउस रेंट अलॉन्स) नहीं काटा जाता है। श्री कुमार फिलहाल रेल जिला पुलिस बल में नहीं हैं। उन्होंने इतना बताया कि जैसे ही किसी पुलिस पदाधिकारी का गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर कार्य करने के लिए DO(जिलादेश निर्गत) होता है तो स्वतः यह क्वाटर उन्हीं के नाम से हो जाता है। परंतु अब तक ऐसा नहीं हुआ है तो मेरी कोई गलती नहीं।
आखिर क्यों नहीं उत्तराधिकारी के नाम बदले गए
बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब संतोष कुमार के बाद तीन थानाध्यक्ष की पदस्थापना गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर होती गई तो रेल अभियंत्रण विभाग ने क्यों नहीं आते गए एसएचओ का नाम अपने सरकारी दस्तावेज पर इसके उत्तराधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया?
आईओडब्ल्यू ने कहा-इस बारे में पता करके ही कुछ कहेंगे
अभियंत्रण विभाग के कार्य निरीक्षक जिन्हें इंस्पेक्टर कॉलोनी में बने आवासों की देखरेख की जिम्मेवारी सौंपी गई है, उनसे जब इस प्रकार की होती चली आ रही गलतियों के को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर कॉलोनी का प्रभार सौंपा गया है, इसलिए इस बारे में वे विशेष रूप से कुछ नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता करने के बाद ही कुछ बताने की स्थिति में होंगे।
…और अंत में
कई सालों से बिजली का बिल भी जमा नहीं हो रहा
इस क्वाटर नंबर 699 में खपत हो रही बिजली के एवज में विपत्र के भुगतान के बारे में जब रेलवे के विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि लंबे समय से इस क्वाटर के बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, वहीं रेल थाना भवन का भी बिजली का बिल बकाया चला आ रहा है।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) की गया शाखा द्वारा कंस्ट्रक्शन कैम्प हाउस में एक भव्य और सौहार्दपूर्ण ‘चूड़ा-दही सहभोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक आयोजन में गया शाखा के विभिन्न स्टेशनों से आए लगभग 50 स्टेशन मास्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एक साथ बैठकर (चूड़ा दही तिलकुट )भोजन किया। सचिव प्रिंस कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के त्योहार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाना और रेल परिचालन के अत्यंत व्यस्त और तनावपूर्ण कार्यों के बीच स्टेशन मास्टर्स के आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना था। सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलकुट और चूड़ा-दही खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार व पूर्व मध्य रेलवे के ज़ोनल सचिव (वित्त) ओम प्रकाश मानव ने इस अवसर पर कहा, “रेलवे के 24×7 चुनौतीपूर्ण कार्य के बीच, ऐसे सामाजिक आयोजन हमें एक परिवार की तरह जुड़ने का अनमोल मौका देते हैं। यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि संगठन की एकता को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।”वहीं मंडल सचिव डीडीयू प्रिंस कुमार ने कहा की यह मकर संक्रांति नई शुरुआत का प्रतीक है और यह सहभोज हमारी संगठनात्मक शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गया स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, गया स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार , गया आरआरआई इंचार्ज राजीव कुमार, मानपुर स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, गुरारू स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार सहित लगभग 50 की संख्या में स्टेशन मास्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम अत्यंत सकारात्मक और मैत्रीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
गया जंक्शन के रेलवे के मालगोदाम में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद मालगोदाम में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दाखिल होने से पहले ही एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद माल गोदाम परिसर में अफरातफरी मच गई और कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय सीमेंट एवं अन्य माल की लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पास में काम कर रहे दो मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर राजकुमार पासवान(55) को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इंट्री होने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक राजकुमार पासवान गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के ढकाईन गांव का रहने वाले थे। जिसकी मौत की खबर मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप और परिजनों में कोहराम। वहीं, दूसरे घायल मजदूर की पहचान गया जिले के परैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी 32 वर्षीय चितरंजन के रूप में हुई है। जिसका पैर कट गया है। चितरंजन की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर शनिवार को इंस्पेक्टर शिव कुमार ने पदभार संभाल लिया है। इसके पूर्व श्री कुमार पटना रेल जिला के राजेन्द्र नगर टर्मिनल के थानाध्यक्ष रह चुके हैं। पदभार संभाल लिए जाने के बाद गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक-2 तथा एसएस संतोष कुमार नए थानाध्यक्ष से औपचारिक मुलाकात की।
करीब दो महीने राजेंद्र नगर में रेल थानाध्यक्ष रहे
2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार पटना रेल जिला बल में आने के बाद करीब दो महीने के लिए राजेन्द्र नगर टर्मिनल रेल थानाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारी के आदेश पर इन्हें गया रेल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खगड़िया जिला बल में सेवा का बेहतरअनुभव
मूल रूप से बेगुसराय जिले के रहनेवाले थानाध्यक्ष रेल जिला बल में आने से पहले खगड़िया जिला पुलिस बल में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। एक लंबा अनुभव रहा है। मुख्यालय के आदेश पर इन्हें गया जंक्शन भेजा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व थानाध्यक्ष ने 6 फरवरी 2024 को संभाला था कार्यभार
गया रेल थानाध्यक्ष के पद पर निलंबित इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह 6 फरवरी 2024 को पदभार ग्रहण किया था। जिन्हें कथित सोने की चोरी के एक मामले में निलंबित करते हुए 31 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएस द्वय ने रेल थानाध्यक्ष से की औपचारिक मुलाकात
गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक-2 मिथिलेश कुमार तथा एसएस संतोष कुमार नए रेल थानाध्यक्ष से औपचारिक भेंट कर यात्री सुविधाओं एवं ट्रेन परिचालन में हर संभव सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपनी ओर से भी रेल एवं यात्रीहित में सहयोग का आश्वासन दिए।
रेल सुरक्षा, परिचालन दक्षता और संरचनात्मक विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व मध्य रेल के आठ कर्मियों को ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए पूर्व मध्य रेल को ‘सुरक्षा शील्ड’ भी प्रदान की गई। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशभर के विभिन्न जोन से जुने गए 100 कर्मियों को अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।
पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमरेश कुमार ने रेलमंत्री के हाथों यह दक्षता शील्ड प्राप्त किया। वहीं डीडीयू मंडल के गया मेमू शेड के वरीय अनुभाग अभियंता मो. इकरामुल अंसारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए ‘अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इनकी इस उपलब्धि पर गया के रेलकर्मियों ने श्री अंसारी को बधाई दी है।
मो. इकरामुल अंसारी ने तीन फेज मेमू का रखरखाव बेहतर तरीके से किया। गया मेमू शेड में सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. इकरामुल अन्सारी ने 16 नवंबर, 2021 को मेमू शेड गया से जुड़कर इसके निर्माण के दौरान सभी मशीनों तथा संयंत्रों का कमीशनिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। इन्होंने सात कर्मचारियों की टीम के साथ प्रशासनिक, सामग्री तकनीकी दायित्वों को संभालते हुए तीन फेज मेमू का रखरखाव शुरू किया। इन्होंने हार्टिंग कपलर स्थापित किए और टीसीसी से मेन ट्रांसफार्मर तक रिवायरिंग करके 218171 यूनिट को पुनः चालू किया। स्टाफ तथा ड्राइवरों को तीन फेज मेमू के रखखाव के लिए आईए शेड्यूल तथा प्रमुख ओवरहाल में प्रशिक्षित किया, जिससे परिचालनिक विश्वसनीयता में सतत संवर्धन हुआ।
एक किलोग्राम सोना लूटकांड मामले गया रेल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के बाद अब केस नंबर 334/2025 के अनुसंधानकर्ता बनाये गए सबइंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन पर इस कांड की जांच में कथित रूप से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
अब इस कांड के आईओ मुख्यालय डीएसपी बनाए गए हैं
मामले की जांच अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी कर रहे हैं। इस कांड की जांच में एक नया मोड़ आया है और पूर्व अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपी जिसमें चार सिपाही और दो सिविलियन अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोना लूटपाट मामला
गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूट के मामले में शामिल थे। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने खुद के लिखित बयान पर केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में उनकी भी इसमें शामिल होने की पुष्टि हुई।
इन चार सिपाहियों की तलाश जारी
इन चार सिपाहियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन शामिल हैं। इन पर लूटपाट और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं परवेज और सीताराम भी फरार चल रहे हैं।
नई कार्रवाई में कांड के पूर्व आईओ निलंबित
पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आईयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को भी सस्पेंड कर दिया है, उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप है। पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया कि आईओ पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपोपोती की है। इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

साहेब यह गया जंक्शन है। यहां कोई किसी को देखने वाले नहीं। सब अपने में व्यस्त हैं। कब, कहां और किसके साथ क्या हो रहा है, इसे देखने की शायद किन्हीं को फुर्सत नहीं। फुर्सत मिले तब तो इन चीजों को देखे, कारण कि सभी अपनी अपनी “ड्यूटी” में व्यस्त हैं। व्यस्त होना ही चाहिए क्योंकि नौकरी जो करना है, तभी तो सरकार वेतन देगी।
पुराने वाले साहेब के नाम का प्लेट अबतक लगा ही है
इस खबर के साथ तीन तस्वीरों को ध्यानपूर्वक देखें। एक तस्वीर गया रेल पुलिस अंचल कार्यालय की है। यहां लगे नेम प्लेट पर नजर डालेंगे तो समझ जाएंगे कि क्या गलती हो रही है। खैर! आम यात्रियों को क्या पता कि वर्तमान में कौन से साहेब इस पद पर हैं लेकिन इनके अधीनस्थ को तो इसका ख्याल रखना चाहिए था। दरअसल, सुशील कुमार अब डीएसपी बन चुके हैं और इनका यहां से स्थानांतरण हो चुका है लेकिन नेम प्लेट उन्हीं का लगा हुआ है। जबकि इनकी जगह पर सौम्य प्रियदर्शी पदभार ग्रहण कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के कई दिनों बाद भी नेम प्लेट में परिवर्तन नहीं हुआ। अब इसके लिए किन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।
यहां लग रहे ऑटो रिक्शा को देखने वाला मानो कोई नहीं
दूसरी तस्वीर प्लेटफॉर्म नंबर 1/सी के सामने लगे ऑटो रिक्शा की है। यहां कोई स्टैंड नहीं है लेकिन एकबारगी से कई ऑटो रिक्शा यहां लगे रहते हैं। जिसे देखने वाले मानो कोई नहीं। जबकि बगल में ही आरपीएफ का पोस्ट है और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट का कार्यकाल भी चलता है। लेकिन बेतरतीब और अवैध रूप से थ्री व्हीलर की पार्किंग होती है। यात्रियों को यहां से गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है और रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को लाया भी जाता है लेकिन क्या मजाल की इसे कोई रोक दे।
तीसरी तस्वीर की कहानी
तीसरी तस्वीर शौचालय सह स्नानागार की है जो शनिवार से चालू हो गया है। आज इसका विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया है। इस जनसुविधा के बहाल हो जाने से यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ रहा है। इसके पहले सर्कुलेटिंग एरिया में संचालित हो रहे डीलक्स शौचालय सह स्नानगृह को बंद कर दिया गया था। अब इस बंद हो चुके शौचालय सह स्नानागार को तोड़ने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। संभावना है कि अगले दो तीन दिनों में तोड़ दिया जाएगा और इसके बाद इस स्थान पर रोड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।