Tag: RPF

  • गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाली गई लाश, ट्रेन से गिरे गयाजी के यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस जाने से हुई मौत

    गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म तोड़कर निकाली गई लाश, ट्रेन से गिरे गयाजी के यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस जाने से हुई मौत

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर रविवार को ट्रेन नंबर 12365 पटना रांची जन शताब्दी के कोच D-15 से गिरे यात्री की प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गैप में फंस जाने के कारण हो गई। जब इस घटना की जानकारी डिप्टी एसएस को ट्रेन के चालक ने दी तो मौके पर आरपीएफ एवं रेलकर्मी पहुंच गए।

    पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस के थे यात्री

    बताया गया कि 09 नवंबर की सुबह को 12365 अप पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब 07.58 बजे गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर आई थी। निर्धारित ठहराव के बाद 08.19 बजे गंतव्य के लिए प्रस्थान कर रही थी। इसी बीच ट्रेन मैनेजर एस.के. सरकार प्रेसर ड्रॉप(वैक्यूम) कर दिया। जिन्होंने डिप्टी एसएस को सूचना दी कि  एक व्यक्ति कोच D-15 और प्लेटफार्म 06 के गैप में फंस गया है। जिसके कारण ट्रेन नहीं बढ़ रही है। सूचना के बाद आरपीएफ के पदाधिकारी, टीआई विजय पांडेय, एसएस घटनास्थल पर पहुंचे।

    प्लेटफॉर्म को काटकर निकाली गई यात्री की लाश

    स्थिति ऐसी थी कि बगैर प्लेटफॉर्म को काटे(तोड़े) व्यक्ति को निकाल पाना मुश्किल था। इसके बाद प्लेटफॉर्म तुड़वा कर व्यक्ति को निकाला गया। इसी बीच रेलवे के डॉक्टर भी आ गए थे। जिन्होंने यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन समय 09:19 में खुली। करीब एक घंटा  बिलंब से ट्रेन गया जंक्शन से रवाना हुई।

    गया जी के बंगला स्थान मोहल्ले के रहने वाले थे यात्री

    मृत यात्री की पहचान 40 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ पिंकू पिता कामता प्रसाद पता बंगला स्थान थाना कोतवाली जिला गया बताया गया। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई। इसके बाद आगे की कार्रवाही की गई।

    पूरे घटनाक्रम के दौरान ये सभी रेलकर्मी रहे उपस्थित

    इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरपीएफ के प्रधान आरक्षी बृजेश कुमार, आरक्षी कमलेश कुमार (RPSF), धर्मवीर सिंह (RPSF), राजेंद्र प्रसाद सबइंस्पेक्टर, डिप्टी एस एस जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहकर  कार्रवाही पूरी की।

  • एडीजी ने रेल अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सुरक्षा व अपराध नियंत्रण समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

    एडीजी ने रेल अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, सुरक्षा व अपराध नियंत्रण समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

    देवब्रत मंडल

    उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी शुक्रवार को डीडीयू मंडल में रेल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एडीजी रेलवे उत्तर प्रदेश पुलिस प्रकाश डी. ने डीआरएम डीडीयू उदय सिंह मीना और वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज के साथ रेलवे सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई:

    रेलवे सुरक्षा: बैठक में रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, और रेलवे अपराधों को रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

    सीसीटीवी कंट्रोल रूम: बैठक में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता पर चर्चा हुई। इसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

    जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय: बैठक में जीआरपी और आरपीएफ के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसमें दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने और संयुक्त अभियान चलाने पर चर्चा हुई।

    रेलवे अपराध रोकथाम: बैठक में रेलवे अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

  • गया जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद

    गया जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, चाकू और चोरी के मोबाइल बरामद

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा अपराध सुलझ गया है, जहां एक शातिर चोर को दो मोबाइल फोन और एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंकज कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25,000 रुपये आंकी गई है।

    गिरफ्तार आरोपी की जानकारी:

    • नाम: पंकज कुमार
    • उम्र: 18 वर्ष
    • पिता: सुलेन्द्र बिंद
    • पता: नई गोदाम, पहसी, थाना- कोतवाली, जिला- गया, बिहार

    किया गया अपराध:

    • पंकज कुमार ने गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे।
    • उसके पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन और एक छोटा पाकेट चाकू बरामद किया गया।

    कार्रवाई:

    • रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
    • आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 304/25 अंतर्गत धारा 317(05) भारतीय न्याय संहिता दर्ज की गई है।

    बरामदगी:

    • दो एंड्राइड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये)
    • एक छोटा पाकेट चाकू

    आगे की कार्रवाई:

    • पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य अपराधों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    • बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
  • चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गए बागेश्वरी मोहल्ले के यात्री की आरपीएफ ने बचाई जान

    चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिर गए बागेश्वरी मोहल्ले के यात्री की आरपीएफ ने बचाई जान

    देवब्रत मंडल

    गाड़ी संख्या 04452 हावड़ा स्पेशल ट्रेन से चलती अवस्था में गिरे यात्री को “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत बचाने की घटना दिनांक 30 सितंबर 2025 को गया रेलवे स्टेशन पर हुई। गया जी शहर के बागेश्वरी मोहल्ले के निवासी सुरेंद्र नामक यात्री, जो पंडित दीनदयाल से गया तक सामान्य कोच में यात्रा कर रहे थे, चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में कोच और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में गिरकर ट्रैक पर चले गए। इस घटना में यात्री के कमर में गंभीर चोट आई।

    रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई

    • रेलवे सुरक्षा बल गया के जवानों ने यात्रियों के सहयोग से घायल यात्री को ट्रैक से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
    • घायल यात्री को प्राइवेट वाहन से रेलवे हॉस्पिटल गया भेजा गया, जहां उनकी मां और बहन उपस्थित थीं।
    • परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए यात्री को अपने साथ ले जाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

    संबंधित अधिकारी और कर्मचारी

    • उप निरीक्षक विकास कुमार
    • उप निरीक्षक जावेद इकबाल
    • सहायक उप निरीक्षक रामसेवक
    • कांस्टेबल शशि शेखर
    • कांस्टेबल मुकेश कुमार
    • कांस्टेबल विकास कुमार
    • कांस्टेबल आर पी सिंह

    इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों के सहयोग से घायल यात्री की जान बचाई जा सकी।

  • मालगाड़ी को आते देख रेल ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा चालक, बाइक के उड़े परखच्चे, परिचालन बाधित

    मालगाड़ी को आते देख रेल ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागा चालक, बाइक के उड़े परखच्चे, परिचालन बाधित

    देवब्रत मंडल

    गया-कोडरमा ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर मालगाड़ी से एक बाइक टकरा गई। जिसके फलस्वरूप  कुछ देर के लिए परिचालन बाधित हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र दूबे बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि यह घटना टनकुप्पा स्टेशन के पास अप लाइन पर सुबह 8 बजे के आसपास हुई। इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए थे। इस कारण अप एवं डाउन दोनों लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित हो गया था। मौके पर पहुंचे श्री दूबे ने क्षतिग्रस्त वाहन को रेल पटरियों पर से हटवाया। इसके बाद परिचालन शुरू हुआ।

    बताया गया कि बाइक चालक रेल पटरी पर से बाइक को पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी को देख बाइक चालक बाइक को ट्रैक पर छोड़कर फरार हो गया। जो ट्रेन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। आरपीएफ वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण इस रेलखंड पर करीब 20 मिनट परिचालन बाधित रहा।

  • चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, जहानाबाद जिले के हैं दोनों रहने वाले

    देवब्रत मंडल

    ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद कासिम अंसारी और कविंद्र दास के रूप में हुई है, जो दोनों मखदुमपुर, जहानाबाद के रहने वाले हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से ये सामान बरामद किए गए हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल और सामान चोरी किया करते हैं।

    • मोहम्मद कासिम अंसारी के पास से
    • एक ब्लैक रंग का ACE कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक ब्लैक रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1300 रुपये नकद
    • कविंद्र दास के पास से:
    • एक सलेटी रंग का नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन
    • एक सिल्वर रंग का रेडमी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन
    • 1800 रुपये नकद

    दोनों व्यक्तियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया और सीआईबी गया की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 229/25 दिनांक 31.08.25 अंतर्गत धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • गया जंक्शन पर पकड़े गए तीन अंतरजिला अपराधी, चोरी के सात मोबाइल जब्त

    गया जंक्शन पर पकड़े गए तीन अंतरजिला अपराधी, चोरी के सात मोबाइल जब्त

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक बड़ी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने तीन अभियुक्तों को सात अदद चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम जाहीर आलम उर्फ अब्बास, सुशील कुमार और शाहनवाज हैं।जाहीर आलम उर्फ अब्बास, उम्र 32 वर्ष, पिता काजिम हुसैन, पता मुकरी चक, थाना टेकारी, जिला गया, सुशील कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता कैलाश ठाकुर, पता सीताराम मंदिर, थाना नगर, जिला सीतामढ़ी तथा शाहनवाज, उम्र 22 वर्ष, पिता मुबारक हुसैन, पता तेलता माधोपुर, थाना बलरामपुर, जिला कटिहार का रहनेवाला है। आरपीएफ के इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से सात एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत: ₹1,05,000 है। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था, गया स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली तो तीनों अभियुक्तों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई, जिसमें चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने गया रेलवे स्टेशन से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किए थे। जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 238/25 दिनांक 09.08.25 अंतर्गत धारा 313, 317(5) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • सुश्री सोनाली मिश्रा ने आरपीएफ के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया, आरपीएफ के 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम

    सुश्री सोनाली मिश्रा ने आरपीएफ के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया, आरपीएफ के 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम

    देवब्रत मंडल

    सुश्री सोनाली मिश्रा(फोटो पीआईबी)

    रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा का आरपीएफ के नए महानिदेशक के रूप में स्वागत किया है, जो रेलवे सुरक्षा बल की 143 साल की यात्रा में पहला ऐतिहासिक कदम है

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर, 2026 को उनकी सेवानिवृत्ति तक डीजी/आरपीएफ के पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, इसके बाद 01 अगस्त 2025 को इन्होंने अपना कार्यक्रम ग्रहण कर लिया है।

    सीबीआई और बीएसएफ में सेवाएं दे चुकी हैं

    प्रमुख पुलिस भूमिकाओं में अपनी व्यावसायिकता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मिश्रा इस पद पर तीन दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव रखती हैं। इस कार्यभार से पहले, उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन/भर्ती) के रूप में कार्य किया, साथ ही पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल में एडीजी और मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। उन्होंने सीबीआई और बीएसएफ में भी सेवा की है और कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा देने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।

    फोटो(पीआईबी)

    राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित

    उत्कृष्टता और व्यावसायिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का मिलेगा लाभ

    दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक, रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए ज़िम्मेदार रेलवे सुरक्षा बल को उनके दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व का लाभ मिलेगा। राज्य और केन्द्रीय पुलिस संगठनों में उनके व्यापक अनुभव से बल के आधुनिकीकरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक सहभागिता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों को रोकने पर बल

    विशेष रूप से, उनका ध्यान अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने में आरपीएफ की पहल को मज़बूत करने और मानव तस्करी तथा असुरक्षित यात्रियों के विरुद्ध अपराधों जैसे संगठित अपराधों को रोकने में इसकी भूमिका को बढ़ाने पर होगा। कार्यभार ग्रहण करते हुए, सुश्री मिश्रा ने सेवा के अवसर के लिए आभार व्यक्त किया और सतर्कता, साहस और सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो आरपीएफ के आदर्श वाक्य “यशो लाभस्व” को परिभाषित करते हैं।

  • दुरंतो एक्सप्रेस में हुई भीषण चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, चार लाख के सामान बरामद

    दुरंतो एक्सप्रेस में हुई भीषण चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार, चार लाख के सामान बरामद

    देवब्रत मंडल

    गिरफ्तार अपराधियों के साथ रेल डीएसपी व टीम तथा बरामद सामान

    दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त रूप से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के पास से यात्रियों के चोरी गए सामान व नकद राशि भी बरामद किए गए हैं। रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया है कि सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से आधा दर्जन मोबाइल, एक लैपटॉप, आधा दर्जन लेडिज पर्स के अलावा साढ़े सात हजार रुपये नकद राशि बरामद किए गए है। डीएसपी के मुताबिक करीब चार लाख के सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
    रेल डीएसपी श्री सिंह ने मीडिया को बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी घटना में शामिल सरगना सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में पटना जिले के अथमल गोला थाना क्षेत्र का सुमित कुमार उर्फ बाबा, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के रहने वाला छोटू कुमार उर्फ मॉडल एवं अथमल गोला थाना क्षेत्र के रहनेवाले आकाश कुमार उर्फ निवास है।
    यह घटना 26/27 जून को गया-डीडीयू रेलखंड के कष्ठा- परैया के बीच हुई थी। अपराधियों ने 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में चोरी करने के बाद ट्रेन को वैक्यूम कर दिया था। इसके बाद उतर कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी और रफीगंज आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल से यात्रियों के चोरी गए कई सामानों को बरामद किया था। इस घटना को लेकर गया रेल थाना में कांड संख्या 189/25 दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर और डीडीयू मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने इसे चुनौती के तौर पर लेते हुए एक विशेष टास्क टीम गठित की थी।
    इस टीम में गया रेल पुलिस अनुमंडल के डीएसपी आलोक कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, गया रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रफीगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर, रफीगंज पोस्ट के आरपीएफ के जवान प्रमोद कुमार व गया रेल थाना के जवान अमित कुमार, निरंजन प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, रंजन कुमार, बबलू कुमार व नवनीत कुमार शामिल थे। इस टीम ने आसूचना संकलन करते हुए अपराधियों के छिपे रहने के संभावित ठिकानों पर छापेमार कर रही थी। छापेमारी के दौरान पटना के अलग-अलग जगहों से इस कांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • यहां सबकी अपनी अपनी दुकानें हैं, जब जी चाहे लगा सकते हैं लेकिन ‘साहेब’ की नजर से बच के

    यहां सबकी अपनी अपनी दुकानें हैं, जब जी चाहे लगा सकते हैं लेकिन ‘साहेब’ की नजर से बच के

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन का प्रवेश द्वार

    गया जी शहर की सड़कें अतिक्रमण के आगोश में है। बाकी सभी खामोश हैं। अतिक्रमण कर दुकानें चलाना मुश्किल काम नहीं, यहां बहुत ही आसान है। लेकिन साहेब के नजर से बच के। साहेब की मर्जी होगी तो लगेगी दुकानें, मर्जी नहीं है तो हट जाती है दुकानें।

    फुटपाथ पर दुकानें लगी हुई हैं

    गया जी शहर के स्टेशन रोड का नजारा आपको इस रिपोर्ट के साथ लगी तस्वीरों में देखने को मिल जाएंगे। एक नहीं, कई दुकानें नजर आएगी। जो मजे से चल रही है। ये खुली आँखों से देखे जा सकते हैं। बताने की जरूरत नहीं।

    रेलवे स्टेशन रोड

    साहेब’ आते हैं तो मेरी मर्जी से दुकानें हटा लेना

    हां! इस बात का ख्याल रखने का अघोषित निर्देश है इन दुकानदारों को कि जब ‘साहेब’ आते हैं तो मेरी मर्जी से दुकानें हटा लेना, नहीं तो दंड के भागी आप दुकानदार होंगे, हम नहीं।

    रेल क्षेत्र में भी लगी है कई दुकानें

    अब सिविल एरिया से आते हैं रेल एरिया में। अजातशत्रु होटल के ठीक सामने गया जंक्शन का प्रवेश द्वार है। यहां भी देख सकते हैं कि दुकानें दोनों ओर लगी हुई है। यहां दुकानें किसकी मर्जी से लगती है, ये बताने की जरूरत नहीं। सबकुछ शीशे की तरह साफ है।

    आखिर इस अतिक्रमण के लिए जिम्मेवार कौन?

    अतिक्रमण के लिए जिम्मेवार कौन? ये दुकानदार तो नहीं हो सकते हैं क्योंकि इनमें इतनी हिम्मत नहीं कि साहेब की बात नहीं मानेंगे। क्योंकि इन दुकानदारों का पेट चलता है। परिवार के लोगों के लिए इन्हें सबकुछ ‘सहना’ पड़ता है।

    स्टेशन रोड

    मौसम विभाग की तरह पूर्व सूचना मिल जाती है इन्हें

    जब हवा आंधी के रूप में आने की पूर्व सूचना मौसम विभाग की तरह इन दुकानदारों को मिल जाती है। इसके पहले की आंधी आए, इनकी दुकानें बंद हो जाती है और स्थान साफ हो जाते हैं।

    फुटपाथ पर लगती है दुकानें

    स्टेशन रोड के रेलवे से सटे बाउंड्री वाल है। इसी बाउंड्री वाल से सटे पैदल चलने वाले लोगों के फुटपाथ बनाया गया है। जब नजरों को दौड़ाएंगे तो पाएंगे कि फुटपाथ पर दुकानें हैं और पैदल चलने वाले लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं।