Tag: RPF

  • बिहार में चुनाव को देखते हुए रेल आईजी ने सिंडिकेट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बनाई योजना, अभियान की हुई समीक्षा

    बिहार में चुनाव को देखते हुए रेल आईजी ने सिंडिकेट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बनाई योजना, अभियान की हुई समीक्षा

    देवब्रत मंडल

    अमरेश कुमार, आईजी, पूर्व मध्य रेल

    महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर अमरेश कुमार (IRPFS) के द्वारा बिहार राज्य में आगामी राज्य सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य में रेल के माध्यम से की जा रही शराब तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू मंडल जेथिन बी. राज (IRPFS) द्वारा डीडीयू जंक्शन परिक्षेत्र से बिहार राज्य जाने हेतु शराब तस्करों द्वारा चलाये जा रहे सिंडिकेट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे (IPS) से समन्वय कर शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाये जाने वाले विभिन्न तरीकों पर गहन अध्ययन करते हुए शराब तस्करों के विरूद्व प्रभावी कदम उठाये जाने हेतु योजना बनाई गयी तथा उस पर अमल करते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, यात्री सुरक्षा सेल, डीडीयू, गणेश सिंह राणा के नेतृत्व में डीडीयू मंडल के विभिन्न रेसुब पोस्टों से युवा व दक्ष जवानों का चयन करते हुए सीपीडीएस टीम (Crime Prevention and Detection Squad) का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) तथा अपर पुलिस अधीक्षक सदर चन्दौली व क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में सीपीडीएस टीम द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त अपराधियों की हर गतिविधि पर सटीक आसूचना के माध्यम से निगाह रखते हुए निरीक्षक प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल, डीडीयू पोस्ट, प्रदीप रावत के नेतृत्व में गठित रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू की विशेष टीम तथा स्थानीय पुलिस, अलीनगर के सहयोग से रेलगाड़ियों के माध्यम से शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कानूनी कार्यवाही करने तथा शराब तस्करी के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। सीपीडीएस टीम, रेसुब पोस्ट तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे अभियान का यह प्रभाव रहा कि शराब तस्करों द्वारा तस्करी हेतु अपनाये जाने वाले परम्परागत तरीकों में परिवर्तन करते हुए बिहार राज्य की ओर जाने वाली रेलवे की डीएफसीसीएल लाईन की मालगाड़ी के माध्यम से शराब तस्करी की जाने लगी, किन्तु यहाँ भी शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए विगत माह जून में 02 मामलों में रेसुब मानसनगर क्षेत्राधिकार से मालगाड़ी से कुल रू 9,56,000/ मूल्य की शराब जब्त करते हुए एक तस्कर को पकड़ा गया व कानूनी कार्यवाही की गयी। तस्करों द्वारा शराब तस्करी हेतु महिलाओं का भी प्रयोग किया गया। महिलाओं द्वारा अपने वस्त्रों में छिपाकर शराब तस्करी की जा रही थी, जिसके लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा सीपीडीएस टीम में महिला बल सदस्य की तैनाती की गयी, परिणामस्वरूप अबतक कुल आठ महिलाओं को शराब तस्करी करते हुए पकडा गया व कानूनी कार्यवाही की गयी। यात्री सुरक्षा सेल द्वारा किये गये सटीक विश्लेषण तथा प्राप्त आसूचना पर सीपीडीएस टीम तथा स्थानीय थाना अलीनगर द्वारा किये जा रहे त्वरित कार्यवाही का यह परिणाम रहा है कि माह जून से अब तक स्थानीय थाना अलीनगर के सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए रेसुब सीपीडीएस टीम व रेसुब पोस्ट डीडीयू टीम द्वारा कुल 22 मामलों में कुल 1584.76 लीटर शराब (मूल्य 22,68,405/) बरामद करते हुए कुल 72 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय थाना धीना के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए 01 मामले में 06 शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए रू 1,00,000.00/ मूल्य की कुल 108.04 लीटर शराब बरामद की गयी तथा राजकीय रेल थाना डीडीयू के साथ मिलकर 02 मामलों में 22,000/ मूल्य की 53 लीटर शराब की बरामदगी की गयी। श्री कुमार ने कहा कि शराब तस्करी के विरूद्व सीपीडीएस टीम व रेसुब टीम द्वारा तथा स्थानीय पुलिस के सराहनीय सहयोग से उठाये जा रहे ठोस व प्रभावी कदम का ही यह प्रभाव है कि वर्तमान में डीडीयू स्टेशन से बड़े पैमाने पर होने वाली शराब तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगी है तथा डीडीयू रेलवे स्टेशन से गैंग बनाकर भारी मात्रा में होने वाली शराब तस्करी की घटनायें अब छुट पुट तस्करों तक ही सीमित होकर रह गयी हैं। भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल तथा स्थानीय पुलिस द्वारा शराब तस्करी के विरूद्व चलाया जाने वाले अभियान अनवरत जारी रहेगा।

  • फिर से सज गई एक नंबर रेलवे गुमटी के पास सब्जी व फल की मंडी, भेजी गई रिपोर्ट झूठ या कार्यवाही दिखावा

    फिर से सज गई एक नंबर रेलवे गुमटी के पास सब्जी व फल की मंडी, भेजी गई रिपोर्ट झूठ या कार्यवाही दिखावा

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के गया जंक्शन के पदाधिकारी की मिलीभगत से डेल्हा साइड एक नंबर रेल गुमटी(बंद) के पास फिर से फल एवं सब्जियों की मंडी सज गई है। कुछ दिन पहले स्थानीय रेल प्रशासन ने यहां से करीब चार दर्जन अस्थायी दुकानों को हटाने के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी लेकिन रिपोर्ट झूठ साबित हो रहा है।  डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर अवैध रूप से दुकानें संचालन के पीछे स्थानीय रेल प्रशासन की मिलीभगत साफ दृष्टिगोचर होती है। यदि ऐसा नहीं है तो 06 जून को यहां से दुकानों को हटा दिए जाने की रिपोर्ट के बाद फिर दुकानें कैसे सज गई?

    Magadhlive की टीम पहुंची तो सच कुछ और ही सामने आया

    बुधवार को magadhlive की टीम एक नंबर गुमटी के पास जब पहुंची तो देखा कि एक नहीं कई दुकानें लगी हुई है। अधिकतर सब्जी एवं फल की दुकानों के अलावा चाय, पान, नाश्ता करने की कई दुकानें बेरोकटोक चल रही है।

    अघोषित दिया जाता है वसूली का ठेका

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर दुकानें लगाने के लिए अघोषित रूप से एक व्यक्ति को ठेका दिया जाता है जो इन दुकानों के दुकानदारों से एक निर्धारित राशि वसूल करता है। यह राशि महीने में 25-30 हजार रुपए बताई गई। जो पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से गोपनीय तरीके से किया जाता है।

    आरपीएफ को अतिक्रमण रोकने की है पूरी जिम्मेदारी

    रेल की भूमि पर अतिक्रमण हटाने या अतिक्रमण होने से रोकने की पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट प्रभारी को है। रेलवे अधिनियमों के तहत कार्यवाही की जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है लेकिन आखिर क्या वजह है कि दुकानें हटा दिए जाने के बाद फिर दुकानें लग जाती है। जबकि रेलवे के आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि आरपीएफ, रेल प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में किसी तरह की दिक्कतें आती है तो वे जीआरपी/राज्य पुलिस से भी सहयोग ले सकती है।

    सहायक कमांडेंट भी हैं यहां, पर इनकी आंखों से ‘ओझल’

    गया जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट के कार्यों और उनके दायित्वों की निगरानी रखने के लिए यहां सहायक कमांडेंट की पदस्थापना की गई है लेकिन इनकी नजरों से भी अबतक अवैध दुकानें और अतिक्रमण ‘ओझल’ क्यों है?

    6 जून को ही हुई थी अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही

    इसी महीने की 6 तारीख को गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव, वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) शैलेश कुमार, यातायात निरीक्षक बी.बी. पांडेय, वरीय अनुभाग अभियंता(कार्य), अवर अभियंता(कार्य) स्टेशन विकास, गया आदि ने संयुक्त रूप से 46 दुकानों को हटाने की कार्रवाई करते हुए एक रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजा था। जिसमें, मछली, मुर्गा, मीट, फल, सब्जी, चाट आदि की दुकानें हटाने की कार्रवाई हुई थी लेकिन अब फिर उसी स्थिति में यहां दुकानें सज गई है।

    सवाल, या तो रिपोर्ट गलत या फिर कार्यवाही झूठी

    वर्तमान में जितनी भी दुकानें मजे से चल रही है, उसकी संख्या 40 से ऊपर ही होगी। आखिर 06 जून की कार्यवाही झूठी थी या रिपोर्ट गलत भेजी गई थी, ये तो उच्चस्तरीय जांच के बाद ही पता चल सकता है कि आखिर इस खेल में किसके किसके हाथ “मैले’ हो रहे हैं।

  • गया जंक्शन पर प्रसव वेदना से तड़प रही महिला यात्री का कराया गया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

    गया जंक्शन पर प्रसव वेदना से तड़प रही महिला यात्री का कराया गया सुरक्षित प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

    देवब्रत मंडल

    गया रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री को लेबर पेन होने पर आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। यह घटना ऑपरेशन “मातृ शक्ति” के तहत महिला यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    चलती ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा से परेशान हो गईं थीं महिला

    सबसे पहले इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय और कमर्शियल को मिलती है। इसके बाद रेलवे अस्पताल को सूचना दी गई। वहीं जितने भी रेलकर्मी जो यात्रियों की सेवा में ड्यूटी पर तैनात थे। त्वरित सेवा व कार्यवाही में जुट गए। हैदराबाद से गया के लिए सफर कर रही महिला को प्रसव पीड़ा ट्रेन में ही होने लगी थी। जिसकी सूचना मिलते ही गया जंक्शन पर महिला को सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया।

    प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था की गई

    प्रसव वेदना से तड़प रही महिला को स्ट्रेचर पर लाया गया। प्लेटफॉर्म पर प्रसव की व्यवस्था दी गई। चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ नर्स आदि पूर्व से ही तैयारियों के साथ पहुंच चुके थे। इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दी। इसके बाद उन्हें और नवजात शिशु को अस्पताल ले जाया गया। इन सारी चीजें प्लेटफॉर्म पर हुई।

    महिला यात्री की जानकारी

    • नाम: तब्बू परवीन
    • उम्र: 24 वर्ष
    • पति: आजाद आलम
    • पता: भलुआ, थाना चाकंद, जिला:- गया, बिहार
    • मोबाइल नंबर: 9229279145
    • यात्रा: सिकंदराबाद से गया

    आरपीएफ, डिप्टी एसएस और रेलवे हॉस्पिटल की टीम की भूमिका

    • आरपीएफ की ऑन ड्यूटी अधिकारी: उनि मोनिका कुमारी
    • आरपीएफ, मेडिकल एवं वाणिज्य विभाग स्टाफ: मौजूद
    • रेलवे के स्थानीय पर्यवेक्षक स्तर के कर्मचारी मौजूद

    डिलीवरी और आगे की कार्रवाई

    • सुरक्षित डिलीवरी: आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने मिलकर कराया
    • जच्चा और बच्चा दोनों को अग्रिम इलाज हेतु एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया

    महिला यात्री का आभार

    महिला यात्री ने गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक, वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और रेलवे हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार प्रकट किया और सभी तत्परता की प्रशंसा की। यह घटना रेलवे कर्मचारियों की यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी मदद करने की तत्परता को दर्शाती है।

  • अपडेट:कोडरमा स्टेशन से गांजा के साथ गया का संतोष गिरफ्तार, लेकर आने वाला था गया, आरपीएफ ने की कार्रवाई

    अपडेट:कोडरमा स्टेशन से गांजा के साथ गया का संतोष गिरफ्तार, लेकर आने वाला था गया, आरपीएफ ने की कार्रवाई

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन के तहत 22 मई  को एक सफल कार्रवाई की। जिसमें 5.262 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर गया का रहने वाला है। जो 13151 अप कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से गया जाने के कोडरमा स्टेशन पहुंचा था।

    गिरफ्तार तस्कर की जानकारी

    कोडरमा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार है, जो 27 वर्षीय है और गया जिले के आमस थाना के चतुरे खाप गांव का रहने वाला है। वह कोडरमा रेलवे स्टेशन से कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली 13151 अप कोलकाता एक्सप्रेस से गया जा रहा था।

    बरामदगी और गिरफ्तारी के विवरण

    आरपीएफ की टीम ने कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम और पता बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथ में लिए बैग में छुपाए हुए संदिग्ध पदार्थ को दिखाया, जो पांच पैकेट प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) था।

    अनुमानित कीमत करीब 53 हजार रुपए

    आरपीएफ की टीम ने आरोपी के पास से बरामद गांजे का वजन किया और अनुमानित कीमत 52,500 रुपये पाई गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।

    आगे की कार्रवाई

    उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्कर और बरामद गांजे को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

    कार्रवाई की विशेषताएं

    • बरामद गांजे की मात्रा: 5.262 किलोग्राम
    • अनुमानित कीमत: 52,500 रुपये
    • गिरफ्तार तस्कर: संतोष कुमार, ग्राम-चतुरे खाप, थाना-आमस, जिला-गया
    • ट्रेन: 13151 अप कोलकाता एक्सप्रेस
    • आगे की कार्रवाई: जीआरपी को सौंप दिया गया है

    आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि होगी।

  • आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए गए आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, पूर्व मध्य रेल के केवल नौ लोग हैं इस सूची में शामिल

    आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए गए आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, पूर्व मध्य रेल के केवल नौ लोग हैं इस सूची में शामिल

    देवब्रत मंडल

    रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक पूर्व मध्य रेल के एक सहायक कमांडेंट, दो आईपीएफ समेत नौ लोगों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसमें एक नाम इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का है। जो डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। जो वर्तमान में धनबाद जंक्शन पर पोस्ट प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
    गया में इन्होंने करीब साढ़े तीन साल सेवा दी। इस अवधि में इंस्पेक्टर अजय प्रकाश द्वारा किए गए उल्लेखनीय व उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए आरपीएफ के महानिदेशक मनोज यादव ने इन्हें आरपीएफ के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस संबंध में गुरुवार को इस सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले 201 लोगों की सूची जारी किया गया है। जिसमें पूर्व मध्य रेल जोन के कुल नौ लोग हैं। जिनमें गया आरपीएफ पोस्ट में सेवा दे चुके इंस्पेक्टर अजय प्रकाश का नाम है।

    अजय प्रकाश के साथ इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

    स्रोत:इंटरनेट

    पूर्व मध्य रेल के सहायक कमांडेंट अजय शंकर, आईपीएफ अजय प्रकाश, आईपीएफ शंकर अजय पटेल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के साथ हेड कांस्टेबल राजीव लोचन पांडेय, इंद्र कुमार, मो. परवेज खान तथा संजय बोस को डीजी का इनसिंगनिया अवार्ड (metal shoulder rank flap) से सम्मानित किया जाएगा।

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश की उपलब्धियों की लंबी है फेहरिस्त

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश जब डीडीयू मंडल के गया जंक्शन पर सेवारत थे तो इनके साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। रेल संपत्तियों की सुरक्षा से लेकर क्राइम डिटेक्शन और क्राइम कंट्रोल के अलावा आरपीएफ के सभी अभियान को बेहतर तरीके से निर्वहन किया। राजस्व वृद्धि में भी उल्लेखनीय प्रगति की। ड्रग्स भी पकड़ी गई। हवाला के पैसे भी बरामद किया। सबसे बड़ी बात मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना का उद्भेदन बहुत ही कम समय किए। इसके अलावा और कई उपलब्धि इनके कार्यकाल के दौरान रही है।

    महाकुंभ मेला में विशिष्ट सेवा करने के कारण भी इसके हकदार बने

    मनोज यादव, महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल

    प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने में इनकी भूमिका सराहनीय रही थी। मेला अवधि में कई मौके पर इन्होंने कुछ ऐसा कार्य(सेवा) किए जिसके लिए भी इन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला आरपीएफ के महानिदेशक श्री यादव ने लिया है। मालूम हो कि महाकुंभ मेला में गया जंक्शन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी डीजी स्तर पर की जा रही थी।

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने कहा- डीजी सर की महानता है

    इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने की सूचना पर जब धनबाद आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि ‘हमने अपनी ड्यूटी निभाई है, जो वरीय अधिकारियों के निर्देश मिलते गए उसका अनुपालन किया। उन्होंने कहा- इस सम्मान के लायक हमें समझा गया, ये डीजी सर की महानता है।’

  • गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार रौशन भी हुए सम्मानित, डीआरएम ने प्रदान किया मेडल व प्रशस्ति पत्र

    गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार रौशन भी हुए सम्मानित, डीआरएम ने प्रदान किया मेडल व प्रशस्ति पत्र

    देवब्रत मंडल

    सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार रौशन

    मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब में ‘ 69वें रेल सप्ताह समारोह’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता द्वारा डीडीयू मंडल के सभी विभागों से उत्कृष्ट सेवा हेतु चयनित रेलकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देते हुए मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार रौशन को यह गौरव प्राप्त हुआ। इसी कड़ी में डीडीयू में कार्यरत उपनिरीक्षक राम नरेश राम को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया है। उपनिरीक्षक राकेश कुमार रौशन गया आरपीएफ पोस्ट में तैनात हैं जो निरीक्षक कार्यालय में कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्ष हैं। पोस्ट के एक एक रिकॉर्ड को अपडेट रखने की जिम्मेदारी इन्हीं के हाथों में है। विभागीय स्तर से जितने भी पत्राचार होते हैं, वे सारे कार्य श्री रौशन के द्वारा ही कंप्यूटर प्रोग्राम द्वारा तैयार किया जाता है। इन दोनों के अलावा गया में विभिन्न विभागों में कार्यरत कई और रेलकर्मियों को भी मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए डीआरएम ने उत्साहवर्धन किया है।

  • धनबाद: रेलवे की संपत्तियों की चोरी में लिप्त संगठित गिरोह का उद्भेदन, निजी आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी था सरगना

    देवब्रत मंडल

    धनबाद | पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में रेलवे संपत्तियों की चोरी के मामले में एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना सहित कुल सात लोगों को चोरी की संपत्तियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड रेलवे में कार्यरत एक निजी आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी बताया गया है।

    वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर RPF की एक विशेष टीम गठित की गई। यह टीम अनुराग मीणा (वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त) और सुरेश कुमार मिश्रा (सहायक सुरक्षा आयुक्त) के नेतृत्व में तथा धनबाद पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दी।

    गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शामिल हैं:

    1. राणा प्रताप पासवान (उम्र – 30 वर्ष), पिता – रामदेव पासवान, निवासी – गांधी रोड, धनसार, धनबाद (आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी व गिरोह का मुखिया)
    2. सतीश कुमार (काल्पनिक नाम)
    3. आलोक कुमार (काल्पनिक नाम)
    4. छोटू कुमार सोनी उर्फ छोटकी मुर्गिया
    5. विनोद सोनी उर्फ बड़की मुर्गिया

    इसके अतिरिक्त चोरी की रेल संपत्तियां खरीदने वाले दो रिसीवर प्रभुलाल और फेकू साव, दोनों धनसार थाना क्षेत्र के निवासी, को भी हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ निरीक्षक अजय प्रकाश ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई, जिसमें चोरी की गई रेल संपत्तियों की बरामदगी भी हुई है। मामले में आरपीएफ पोस्ट धनबाद में कांड संख्या 07/25 दिनांक 05.04.2025, धारा 3 RP (UP) ACT के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    उन्होंने यह भी बताया कि जिन दो अभियुक्तों के नाम काल्पनिक रूप में दर्ज हैं, वे पूर्व में दर्ज कांड संख्या 01/25, दिनांक 05.04.2025, U/S 3 RP (UP) ACT में पहले से ही वांछित हैं। सभी आरोपियों को रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • झारखंड की नाबालिग लड़की घर से भागी, गया जंक्शन पर आरपीएफ ने किया रेस्क्यू, परिजन आ रहे लड़की को लेने

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया। झारखंड की रहने वाली यह लड़की घरवालों से नाराज होकर ट्रेन से भाग गई थी। समय रहते आरपीएफ को सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

    कैसे हुई पूरी कार्रवाई?

    गया आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि बुधवार को डीडीयू सिक्योरिटी कंट्रोल से सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के गार्ड ब्रेक के पास एक लड़की सामान्य कोच में यात्रा कर रही है, जो घर से नाराज होकर भागी हुई है। कंट्रोल से लड़की का फोटो भी प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर आरपीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

    गया रेलवे स्टेशन पर जब यह ट्रेन प्लेटफार्म संख्या 06 पर पहुंची, तो उनि अजय तिग्गा, सउनि संजय कुमार सिंह और महिला आरक्षी नंदनी कुमारी की टीम ने तलाश शुरू की। गार्ड ब्रेक से सटे सामान्य कोच में लड़की की पहचान फोटो से मिलान करके की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह घरवालों से नाराज होकर भागी थी।लड़की से पूछताछ के दौरान उसने अपने पिता का मोबाइल नंबर दिया, जिसके बाद आरपीएफ ने तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया। परिजन जल्द ही गया जंक्शन पहुंच रहे हैं।

    चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपी गई जिम्मेदारी

    आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि लड़की किसी अनहोनी या मानव तस्करी का शिकार न हो, इसके मद्देनजर चाइल्ड हेल्प डेस्क, गया को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर पुनीता कुमारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं। सभी औपचारिकताओं के बाद लड़की को आगे की देखरेख और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया, बल्कि किसी भी संभावित अनहोनी से उसे बचाया जा सका। इस पूरे मामले में आरपीएफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

  • मुंबई मेल से चार दर्जन सुग्गा तो गया जंक्शन से 150 लीटर शराब बरामद

    मुंबई मेल से चार दर्जन सुग्गा तो गया जंक्शन से 150 लीटर शराब बरामद

    देवब्रत मंडल

    हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन से गया रेल थाना की पुलिस ने चार दर्जन सुग्गा बरामद किया है। वहीं गया जंक्शन के प्लेटफार्म पर लावारिश हालात में रहे 150 लीटर शराब बरामद की है। दोनों मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    गया रेल थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गया जंक्शन पर निगरानी और ट्रेनों को सुरक्षित पास कर रही टीम ने मुंबई मेल ट्रेन के एक कोच में लावारिश हालत में रखे एक थैले की जांच की तो उसमें छिपाकर लाए जा रहे जीवित तोते मिले। जिसे बरामद कर थाना लाया गया। जिसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को दी गई। जिन्हें बरामद तोते सुपुर्द कर दिया गया। इधर, वन विभाग के एक पदाधिकारी ने बताया कि रेल थाना की सूचना पर विभाग की टीम गया जंक्शन पहुंची। रेल पुलिस ने उन्हें 50 की संख्या में जीवित तोते सुपुर्द किया है।
    रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म से लावारिश हालत में रहे करीब डेढ़ सौ लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पत्नी कोडरमा स्टेशन उतर गई, सामान गया चला आया, पति के दोस्त ने निभाई दोस्ती और आरपीएफ ने ड्यूटी

    देवब्रत मंडल

    लोगों के मुंह से सुनने को मिलते आया है कि दोस्त से बढ़कर रिश्तेदार नहीं होते। रिश्तेदार शायद बुरे वक्त में काम नहीं आएं लेकिन दोस्त बुरे वक्त में काम आ ही जाते हैं। इसका एक प्रामाणिक उदाहरण रेल यात्रा के दौरान देखने को मिला। एक तरफ जहां रेलवे सुरक्षा बल ने अपना कर्तव्यपालन करते हुए एक महिला यात्री का ट्रेन में छूट गए सामानों को गया जंक्शन पर सुरक्षित उतार लिया, वहीं दूसरी तरफ महिला यात्री के पति के दोस्त गया ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी से गया आरपीएफ पोस्ट पर आकर छूट गए सामान ले गए।

    दरसअल ऐसी घटना 07255 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस में हुई। गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इस ट्रेन में सफर कर रही भारती सिंह नामक एक महिला यात्री कोडरमा स्टेशन पर अपनी यात्रा पूरी करते हुए उतर गई लेकिन उनका सामान ट्रेन के कोच में ही छूट गया। इसके बाद भारती सिंह ने रेल मदद पर इसकी सूचना दी। इसके बाद डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कट्रोल से यह सूचना गया आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को मिली। जिन्होंने गया जंक्शन पर जब यह ट्रेन आई तो कोच बी-1 से महिला के छूट गए सामान को बरामद कर यात्री को सूचित किया कि उनका सामान पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है आप इसे ले जा सकते हैं।

    इसके बाद इसकी सूचना भारती सिंह के पति शक्ति सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया इसके बाद कमलेश ठाकुर नामक एक उनके करीबी जंक्शन पर आए और उनका सत्यापन कर लेने के बाद उन्हें सामान लौटा दिया गया।

    इधर, कमलेश ठाकुर ने पूछे जाने पर बताया कि वे गया ओटीए में पदस्थापित हैं। भारती सिंह के पति शक्ति सिंह गया ओटीए में उनके साथ काम किया करते थे लेकिन वे अभी सिकंदराबाद में ड्यूटी कर रहे हैं। जिन्होंने फोन कर पूरे वाक्या से अवगत कराया। इसके बाद वे दोस्त की पत्नी के छूट गए सामान आरपीएफ पोस्ट पर आकर प्राप्त कर लिया। इसके लिए उन्होंने आरपीएफ और पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया है।