Tag: RPF

  • बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारू… दो जवानों की हत्या के बाद आरपीएफ की दिखी दिलेरी

    बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारू… दो जवानों की हत्या के बाद आरपीएफ की दिखी दिलेरी

    देवव्रत मंडल

    ट्रेन में शराब मामले को लेकर आरपीएफ के जवान की हत्या की घटना के काफी अर्से बाद ट्रेन से शराब की अवैध ढुलाई करते हुए तीन लोगों को गया रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से अच्छी खासी मात्रा में विदेशी शराब भी जब्त की गई है। जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तीनों को बाद में गया रेल थाना के हवाले कर दिया गया है। जहां अग्रेतर कार्रवाई की गई। इस मामले में गिरफ्तार सभी तीन तस्करों में दो तो गया जिले का रहने वाला है जबकि एक अरवल जिले का निवासी बताया गया है। शराब 13152 जम्मूतवी- कोलकाता एक्सप्रेस से ले जाई जा रही थी। गया आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस जब काष्ठा स्टेशन पास कर रही थी तो डीडीयू (मुगगलसराय) से गया तक स्कोर्ट कर रहे आरपीएफ की टीम की नजर कोच संख्या एस-7 के शौचालय के पास तीन व्यक्तियों के पीठ पर रहे भारी पिट्ठू बैग पर पड़ी। तीनों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो सहयोग के लिए इसकी सूचना मार्गरक्षण दल के द्वारा उन्हें दी गई।

    गया जंक्शन पर बोगी को घेरकर तस्करों को किया गया गिरफ्तार

    इंस्पेक्टर श्री प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर ऑन ड्यूटी उनि जावेद एकबाल गया जंक्शन पर पहुंची गाड़ी के पास पहुंचे। ट्रेन गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई थी। कोच संख्या एस-7 को दोनों तरफ से घेर लिया गया। तीनों तस्करों को पिट्ठू बैग सहित प्लेटफार्म संख्या तीन पर उतर गया। नाम पता पुछने पर तीनो व्यक्तियो ने अपना नाम पता क्रमशः सूरज कुमार उम्र 22 वर्ष पिता महेश चौधरी पता चिरैली थाना टेकारी जिला गया, जितेंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष पिता राजेंद्र चौधरी पता लाव, थाना टेकारी जिला गया एवं तीसरा रोहित कुमार पिता अरविंद चौधरी पता इब्राहिमपुर थाना किंजर जिला अरवल बताया।

    तीनों के पास से 65 बोतल विदेशी शराब बरामद

    बैग की तलाशी लेने पर सूरज कुमार के पिट्ठू बैग में 14 बोतल(कुल 10.125 लीटर), जितेंद्र कुमार के पिट्ठू बैग में 12 बोतल(कुल 8.250 लीटर) तथा रोहित कुमार के बैग से 39 बोतल(कुल 14.445 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

    काशी से शराब लेकर गया में बिक्री के लिए ला रहे थे

    प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा बताया कि तीनों ने बताया कि शराब तस्करी के नियत से बिना टिकट के काशी रेलवे स्टेशन से गया लेकर आ रहे थे। जीआरपी थाना गया में धारा 30(a) बिहार एक्साइज एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹25040 है। बताया गया कि इसके बिहार में बेचने पर मुंहमांगी कीमत मिल जाती है।

    बताते चलें कि इसी साल अगस्त महीने में डीडीयू में तैनात आरपीएफ के दो जवानों की हत्या कर दी गई थी। शवों को ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया था।

    बिहार के ही रहने वाले थे दोनों कांस्टेबल

    बिहार के पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ़ के दो जवानों की हत्या शराब तस्करों ने कर दी थी। इस घटना में आरपीएफ़ के जवान प्रमोद कुमार सिंह और जावेद खान की हत्या कर दी गई थी। दोनों जवानों की हत्या के बाद उनके शव गहमर और करहिया स्टेशन के बीच बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिए गए थे।

    इस मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ़्तार किया था।

    इनमें से एक शराब तस्कर प्रेमचंद वर्मा पटना ज़िले के बिहटा थाना के रहने वाला है।एक और शराब तस्कर विलींद्र कुमार डीडीयू-प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित नारायनपुर में ट्रैकमैन का काम करता है। एक और शराब तस्कर पंकज कुमार पटना ज़िले के खगौल थाना के रहने वाला है। जबकि एक और शराब तस्कर विनय कुमार पटना ज़िले के जानीपुर थाना के रहने वाला है।

    शराब तस्करों ने चेनपुलिंग करके ट्रेन में शराब चढ़ाई थी, और…जांच में

    जांच में पता चला है कि शराब तस्करों ने चेनपुलिंग करके ट्रेन में शराब चढ़ाई थी और विरोध करने पर जवानों की हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि इस घटना के बाद से आरपीएफ चलती ट्रेन में शराब मामले की जांच करने से हिचकते हैं। जिसका फायदा तस्कर जमकर उठा रहे हैं।

  • कालका मेल में यात्री का छूट गया था लैपटॉप व समेत अन्य सामान, गया में आरपीएफ़ ने यात्री को किया सुपुर्द

    देवब्रत मंडल

    यात्री को उनका सामान लौटाते आरपीएफ़

    हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा पुरस्कृत गया जंक्शन के आरपीएफ़ के इंस्पेक्टर पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने कालका मेल ट्रेन में एक यात्री के छूट गए लैपटॉप एवं अन्य सामान गया जंक्शन पर बरामद कर उसे सुपुर्द कर दिया। इसके लिए यात्री ने पोस्ट प्रभारी एवं उनकी टीम तथा आरपीएफ़ का आभार व्यक्त किया है। आरपीएफ़ के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि ज्योहिं रेल मदद के माध्यम से उन्हें सूचना मिली तो यात्री के छूट गए सामान की बरामदगी के लिए टीम को लगाया गया। उन्होंने बताया रेल मदद में दिए गए शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित करते हुए घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तो उनके द्वारा बताया गया कि मैं अंकित कुमार बोल रहा हूं तथा उनकी यात्रा हावड़ा से कोडरमा तक गाड़ी संख्या 12311 में थी। जब वे कोडरमा स्टेशन पर उतरा तो उनका एक लाल काले रंग का बैग जिसमें एक लैपटॉप था छूट गया है। ट्रेन कोडरमा स्टेशन छोड़ चुकी थी। उक्त गाड़ी के गया जंक्शन आने पर यात्री द्वारा बताए गए अनुसार कोच नंबर S10 सीट नंबर सीट 61 पर बैग को खोजा गया। वहां पर उपस्थित यात्रियों द्वारा बताया गया कि कोच नंबर S-7 में टीटीई को दिया गया है। तत्पश्चात कोच नंबर S-7 के टीटीई बलराम सिंह से यात्री का छूटा हुआ बैग जिसमें लैपटॉप को प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर रखा गया। इसके बाद यात्री को अपना लैपटॉप एवं बैग ले जाने की सूचना दी गई।
    इसके बाद 8:00 बजे उपरोक्त रेल मदद का शिकायतकर्ता अंकित कुमार पिता नरेंद्र कुमार गांव डीही थाना अकबरपुर जिला नवादा बिहार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर उपस्थित होकर अपने पिट्ठू बैग लाल काला रंग जिसमें एक अदद लैपटॉप डेल कंपनी का, पुराने इस्तेमाल कपड़े, चार्जर एवं अन्य सामान पर्स जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, नगद 460 रुपए ट्रिमर एवं नए पुराने कपड़े सभी सामान को सही सलामत चेक करते हुए सुपुर्द किया गया। जिसका अनुमानित कीमत 74860 रुपए आँका गया है।

  • गया-चेन्नई एग्मोर एक्स. में रुपए लेकर कोच में बिठा रहे चार अटेंडेड को आरपीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ़ पोस्ट में गिरफ्तार नकाबपोश

    रविवार आरपीएफ की टीम ने गया के वाशिंग पिट लाइन पर खड़ी गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस में रुपए लेकर यात्रियों को सीट दे रहे चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ़ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि गया लोको वॉशिंग पिट लाइन में मेंटेनेंस हेतु उक्त ट्रेन खड़ी थी। प्राइवेट ऐजेंसी तुलसी इंटरप्राइजेज वाराणसी के द्वारा रखे गए चार कोच अटेंडेड (1) शशांक कुमार पिता मनोज पांडे पता परिया थाना बाराचट्टी जिला गया(2) अनिल रविदास पिता मथुरा रविदास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया(3) हरेंद्र कुमार पिता राजकुमार दास पता बेलो थाना वजीरगंज जिला गया (4)सोनू कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा प्रताप नई बस्ती थाना कोतवाली जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उपरोक्त गाड़ी में गया से चेन्नई तक कोच अटेंडेंट के रूप में कार्य करने हेतु आधिकारिक तौर पर अधिकृत किए गए थे। जो इस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों को बैठने हेतु अवैध पूर्ण रूप से प्रति यात्री ₹100 लेकर वॉशिंग पिट पर ही में ही बैठा रहा था। जिसे आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी एवं बल सदस्य के द्वारा रंगे हाथ इन चारों कोच अटेंडेंट को पकड़ लिया गया जांच के क्रम में यात्रियों से अवैध रूप से वसूल किए गए कुल 1540 रुपया बरामद हुआ। उन्होंने बताया चारों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धारा 145,146 एवं 155 के तहत मुकदमा कांड पंजीकृत कर न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। उन्होंने बताया आरपीएफ गया द्वारा पूर्व में भी इस तरह के अवैध उगाही करते हुए संवेदक द्वारा प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी सुपरवाइजर को 2023 में गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई है।

  • रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले संगठित गिरोह की अब खैर नहीं, पकड़ा गया फरार अपराधी भूरि रविदास

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ़ पोस्ट के क्षेत्राधिकार में रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले, चोरी के माल खरीदने वालों से लेकर अन्य लोगों से सांठगांठ रखने वाले अपराधियों के खिलाफ इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। गया-काष्ठा स्टेशन के बीच कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जिसके आसपास रहने वाले अपराधियों को आरपीएफ़ दबोच लिया है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। इसको लेकर गठित आरपीएफ़ की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व लगातार अभियान चलाते हुए चिन्हित और फरार अपराधियों को धर दबोचा है। इसी क्रम में जहां एक ओर लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यस्त थे तो दूसरी तरफ आरपीएफ़ की टास्क फोर्स की टीम फरार अपराधी भूरी रविदास में जुटी हुई थी। पोस्ट कमांडर निरीक्षण अजय प्रकाश ने बताया कि 22.01.24 को आरपीएफ गया के अधिकारी व जवानों द्वारा आरपीएफ गया पोस्ट में पंजीकृत कांड संख्या 30/ 23 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के फरार वांछित अभियुक्त भूरी रविदास उर्फ राजीव दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय नन्हक दास, बंगालीबीघा, वार्ड संख्या 28 थाना चंदौती, जिला गया है को स्थानीय थाना चंदौती के सहयोग से छापेमारी कर गया रेलवे यार्ड से सुबह गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार

    मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को आरपीएफ़ ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    गया आरपीएफ़ की टास्क टीम ने मालगाड़ी से डीएपी खाद चोरी करने के मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा 17 बोरी डीएपी खाद गिरा दिया गया था। जब पुलिस गश्ती दल को देखा तो खाद को झाड़ी में छोड़कर भाग गए थे। खाद को बरामद कर अज्ञात के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट गया में कांड संख्या दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर इस मामले में संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया था। जिसने घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम उजागर किया था। जिसमें एक टास्क टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार उर्फ हिला पंपूपर गोपालगंज रोड मानपुर थाना बुनियादगंज जिला गया का रहने वाला है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • इंटरसिटी एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर को आरपीएफ की टास्क टीम ने किया गिरफ्तार

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ की टास्क टीम ने धनबाद-सासाराम इंटरसीटी एक्सप्रेस से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ़ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि टनकुप्पा स्टेशन पर गाडी सं० 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन पर फरार अपराधी की खोजबीन हेतु सवार हुए। अलग अलग कोचों में टीम के सदस्य चढ़ गये। टीम सरकारी वाहन से फरार अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने टनकुप्पा गई थी। खोजबीन के क्रम में गाड़ी जब मानपुर स्टेशन पास कर रही थी तो सामान्य कोच स० EC/41052 में देखा गया कि एक व्यक्ति सीट के नीचे से भारी बोरा को उतारने हेतु खीच कर निकाल रहा है। जिससे शराब की गंध आ रही थी। शक होने पर पूछताछ करने पर उसने बताया कि इसमे देशी शराब है। तत्पश्चात उससे उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू कुमार पिता सूरज पासवान (काल्पनिक नाम) पता गाँधीनगर मानपुर थाना मुफसिल जिला गया बताया। पूछताछ के क्रम में गाड़ी गया रेलवे स्टेशन चली आई। गया स्टेशन पर उस व्यक्त्ति को तथा उसके कब्जे के दोनों बोरे को उतारा गया। दोनों बोरों से 64 लीटर देशी शराब को जप्त किया गया। उपनिरीक्षक जावेद एकबाल के लिखित शिकायत पत्र के साथ आरोपी और जब्त शराब जीआरपी थाना को सुपुर्द किया गया। जिसके आधार पर जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत ₹3840/- आंकी गई है।

  • बंगाली बीघा का रहनेवाला कुख्यात अपराधी आरपीएफ़ के हत्थे चढ़ा

    बंगाली बीघा का रहनेवाला कुख्यात अपराधी आरपीएफ़ के हत्थे चढ़ा

    देवब्रत मंडल

    आरपीएफ पोस्ट में गिरफ्तार मुकेश दास


    मंगलवार को आरपीएफ गया की टास्क टीम ने वर्षों से चलती ट्रेन से सामानों की चोरी करने वाले आदतन कुख्यात अपराधी मुकेश दास को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कई सालों से इस तरह के अपराध को अंजाम देते आ रहा है। जिसे 2009 में भी आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिछले साल ही चोरी के एक कांड में इसकी तलाश की जा रही थी। गया आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास की उम्र 45 वर्ष है। जो चंदौती थाना क्षेत्र के बंगाली बीघा का रहनेवाला है। जो आरपीएफ गया कांड संख्या 30/ 2023 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 आरपी यूपी एक्ट का वांछित फरार अभियुक्त था। निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मुकेश दास को आरपीएफ पोस्ट, गया द्वारा पूर्व में भी गेहूं चोरी के मामले में वर्ष 2009, 2014 एवं 2015 में तीन बार जेल भेजा गया था। जो वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। उन्होंने बताया कि खास मुखबिर की सूचना पर एक टीम गठित कर छापेमारी करते हुए मुकेश को गिरफ्तार किया है।

  • महाबोधि एक्सप्रेस में सफर कर रहे गया के एक मजदूर की हुई मौत, शव को आरपीएफ की मदद से उतारा गया

    महताब अंसारी, कोंच

    मृतक:फ़ाइल फोटो

    गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के गरारी गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली से गांव आने के क्रम में 12398 नई दिल्ली-गया महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन में देर रात मौत हो गई। आरपीएफ ने ट्रेन से शव को उतरवाकर मृतक के स्वजनों को इसकी सूचना दे दी है। आरपीएफ़ को स्वजनों के आने का इंतेजार है।
    मृतक के स्वजनों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम गरारी निवासी 45 वर्ष पिता सुल्तान अंसारी बीते 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर दैनिक मजदूरी कर रहे थे और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। उन्हें शरीर में एसिडिटी की शिकायत आई तो महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर दिल्ली से गांव आने के लिए सोमवार को चल दिए। उनके साथ एक मित्र शेरघाटी के सफर कर रहे थे। बताया गया कि इलाहाबाद(प्रयागराज) पहुंचने के पूर्व उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचनी रेल प्रशासन को मिली। तत्पश्चात शव को आरपीएफ पुलिस ने मिर्जापुर जंक्शन पर उतार लिया। साथ में रहे मित्र को पुलिस ने मृत्तक के स्वजन को फोन करके बुलाने को कहा। खबर की जानकारी मिलते ही स्वजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक सत्तार अंसारी बेहद गरीब परिवार से तालुकात रखते थे। गरारी गांव में एक कच्चा मकान है। जहां मृत्तक की पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री रहते हैं। बीपीएल सूची में नाम होने के बावजूद इन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। वहीं राशन कार्ड के लाभ नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया है। ग्रामीण उनके शव का गांव में आने का इंतजार कर रहे हैं।

  • गया का रहनेवाला नाबालिग विष्णु को पिता ने पीटा तो घर से निकल गया, आरपीएफ की टीम ने परिजनों को सुपुर्द किया

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया का रहने वाला एक नाबालिग बच्चा अपने पिता की पिटाई के बाद घर से भाग गया था। जिसे किऊल स्टेशन के आरपीएफ की टीम ने सही सलामत उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किऊल आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 13 जून को बहादुर टास्क टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक बबन कुमार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट झाझा द्वारा गाड़ी संख्या 12323 डाउन के स्लीपर कोच में में पटना से क्यूल के बीच एक नाबालिग बालक को इधर-उधर घूमते हुए पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु कुमार उम्र 13 वर्ष पिता विपिन कुमार ग्राम डेमा फतेहपुर थाना खिजरसराय, जिला गया बताया। जिसने अपने बाबा का नाम गिरजानंदन सिंह तथा उनका मोबाइल नंबर 995579 6709 बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पापा द्वारा मारने पर घर से भाग गया है और भागते समय अपने बाबा गिरजानंदन सिंह के जेब से ₹12000 लेकर आया है। पूछताछ में उसने ₹6000 का एक पुराना मोबाइल विवो कंपनी का खरीद लिया था। शेष ₹5500/- उसके पास बरामद हुआ। बाकी ₹500 खाने-पीने में खर्च कर दिया था। श्री सिंह ने बताया कि बच्चे को उपनिरीक्षक बबन कुमार द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किऊल को सुपुर्द किया गया। बच्चे के बाबा गिरजा नंदन सिंह को उनके मोबाइल नम्बर पर बात करके बच्चे के बारे में पूरी जानकारी दी गई तथा बच्चे के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत उनके द्वारा अपने बेटे विपिन कुमार को बरामद बच्चे विष्णु कुमार को लेने के लिए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किऊल भेजा गया। विपिन कुमार अपने पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चे के बाबा गिरजानंदन सिंह से विपिन कुमार तथा बरामद बच्चे विष्णु कुमार की बात कराई गई तथा पूरी जांच-पड़ताल के उपरांत सब कुछ सही सही पाए जाने पर बरामद बच्चा विष्णु कुमार को उसके एक मोबाइल विवो कंपनी के और ₹5500 के साथ सही सलामत बच्चे के पिता विपिन कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। इस नेक काम के लिए विपिन के अभिवावक ने आरपीएफ की टीम को बधाई देते हुए इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया है।

  • महाबोधी एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को आरपीएफ ने दबोचा

    महाबोधी एक्सप्रेस से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को आरपीएफ ने दबोचा

    गया जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 2,3 पर खड़ी महाबोधी एक्सप्रेस से यात्रियों के मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को आरपीएफ एवं सीआईबी गया के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने इस मामले में बताया की गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्यां 2,3 पर खड़ी महाबोधी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में आरपीएफ और सीआईबी के अधिकारी व जवानों द्वारा पर यात्रियों को चढ़ाया जा रहा था ,तभी एक व्यक्ति सामान्य कोच से उतरकर तेजी से जाते हुए देखा गया। जिसके बाद मौजूद सुरक्षा बलों द्वारा उस व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा एक फीचर फोन सहित 680 रूपया नकद राशि बरामद किया गया। तभी एक यात्री नाम अभय कुमार, पिता रामानंद मिस्त्री पता रुस्तमपुर थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद वहां पर पहुंचा और बोला कि पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामद एंड्राइड मोबाइल उसका है जो थोड़ी देर पहले गाड़ी में चढ़ते वक्त चोरी हो गया था। तत्पश्चात पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने चोरी करने की बात स्वीकार किया। जिसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति को जीआरपी थाना गया ले जाया गया जहां शिकायतकर्ता अभय कुमार के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना गया में अपराध संख्या 104/23 अंतर्गत धारा 379, 411 आईपीसी दर्ज किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुदामा सिंह उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय शिवपूजन सिंह रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरा गांव के रहने वाला है।