ब्रेकिंग न्यूज: गया के मेडिकल कॉलेज में पीजी की एक छात्रा की लाश पंखे से झूलती मिली, मुजफ्फरपुर की थीं रहनेवाली

Written by

in

,

✍️देवब्रत मंडल

मगध प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल,गया में पीजी कर रही एक महिला छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतका बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रविवार की सुबह एक महिला डॉक्टर(अध्धयनरत) की लटकती हुई लाश मिली है।

MBBS करने के बाद ANMMCH से पीजी(स्नाकोत्तर) कर रही महिला डॉक्टर मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि डॉ. वंदना अस्पताल के गायनी(स्त्री रोग विभाग) में पीजी कर रही थी। जो बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में विशेष कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वंदना ने पंखा के फंदे से लटक कर जान दे दी है।

पुलिस भी मामले को फिलहाल आत्महत्या मानकर जांच में जुट गई है। सिर्फ पुलिस यह कह रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ खुलासा हो सकता है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। घटनास्थल और इसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *