गया पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस के दल ने श्रमदान कर की सीतापथ की सफाई, कचरा प्रबंधन को करीब से जाना

Written by

in

,

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम पहुंचे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों के दल ने श्रमदान कर मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट पर बने सीता पथ की साफ सफाई की। सभी झाड़ू लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। रविवार को इन सभी का भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नगर निगम आयुक्त कुमार अनुराग ने नगर निगम के सभागार में स्वागत किया। यहां इन सभी प्रशिक्षु आईएएस का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने इस दल को गया नगर निगम के कार्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद यह दल गया नगर निगम परिसर में बने QR कंट्रोल रूम में पहुंचे। यहां डोर टू डोर कचरे के उठाव से लेकर कचरा ढोने वाले वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम को करीब से देखने के बाद नैली स्थित कचरा प्रबंधन के प्लांट को देखा। ये सभी जानना चाहते थे कि शहर में उठाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कचरों का आखिर क्या किया जाता है यानी ठोस कचरा प्रबंधन की बारीकियों को समझने की कोशिश की।

यहां के बाद यह दल विष्णुपद मंदिर के नजदीक फल्गु नदी पर शमशान घाट से सीताकुंड को जाने वाली सीता पथ की कर्मचारियों के साथ साफ सफाई की। ऐसा करते हुए दल ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बने रहने का संदेश दिया। यहां के बाद प्रशिक्षु आईएएस का दल देवघाट, गयाजी डैम आदि को देखा।
हालांकि इस दल में शामिल प्रशिक्षु अधिकारियों को अलग अलग ग्रुप में शहर के कई हिस्सों में भ्रमण के लिए निकलना था लेकिन समयाभाव के कारण सभी एकसाथ ही नगर निगम के कार्यकलापों को देखा।

देर शाम विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सभी बिपार्ड लौट गए। इस भ्रमण और प्रशिक्षण कार्य के दौरान सिटी मैनेजर आशिफ़ सेराज, उप नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर, स्वछता पदाधिकारी मानव सारंग उर्फ मोनू, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रमोहन उर्फ चिंटू आदि साथ थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *