सीयूएसबी की एनएसएस इकाई के द्वारा योग शिविर का किया गया आयोजन

Written by

in

टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर में योग के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने एनएसएस इकाई की सराहना की। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. प्रियरंजन ने मंत्रोच्चार के साथ साथ योग से होने वाले फायदों को बताते हुए योगाभ्यास करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. बुद्धेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतिभागियों से रुबरु होते हुए कहा कि योग साधना करने से मनुष्य का मन मस्तिष्क संतुलित रहता है।

सही तरीके से ध्यान लगाने से आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम पदाधिकारी रेणु ने कहा कि योग का मकसद हमारे जीवन का समग्र विकास करना है। इससे शारीरिक, मानसिक, नैतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक विकास होता है। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने प्रत्येक दिन योग करने तथा दूसरों को भी इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व स्वयंसेवकों ने कैम्पस में प्रभात फेरी के माध्यम से “देश की शान-नौजवान, राष्ट्र की धड़कन – नौजवान, नौजवान – नौजवान” देश की ताकत-युवा शक्ति जैसे नारों के साथ युवाओं के बीच संदेश प्रसारित किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र का प्राण तत्व है। वही उनकी गति है, स्फूर्ति है, चेतना है, आज है, राष्ट्र का ज्ञान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *