देवब्रत मंडल

गया: गया रेलवे स्टेशन पर ठहरी जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली के शक में RPF और GRP की संयुक्त टीम ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान RPF और GRP को सूचना मिली कि एक युवक टीटीई के रूप में संदिग्ध तरीके से ट्रेन में घूम रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ट्रेन से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार के संयुक्त नेतृत्व में युवक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान की जा रही है और उसके पास मिले दस्तावेजों व अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। सूत्रोंकी मानें तो युवक पटना जिले के मसौढ़ी का रहनेवाला है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह वास्तव में फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहा था या किसी अन्य कारण से ट्रेन में मौजूद था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में फर्जी पहचान या धोखाधड़ी के प्रमाण मिलते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल RPF और GRP पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है।
