देवब्रत मंडल

ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन
पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू डिवीजन) के अंतर्गत गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 के प्रमुख पुनर्विकास कार्य के लिए 45 दिवसीय ब्लॉक कार्यक्रम स्वीकृत किया गया है। यह ब्लॉक 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इस अवधि में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित अस्थायी व्यवस्थाएं की गई हैं:
1. ट्रेन रद्द
ट्रेन संख्या 53213/53214 (पटना जंक्शन – गया पैसेंजर, दैनिक) पूरी तरह रद्द रहेगी।
प्रभावी अवधि: 05.02.2026 से 21.03.2026 तक।
2. ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
- 13243 पटना–भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस : पटना–आरा–सासाराम–भभुआ होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
- 13244 भभुआ–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस: भभुआ–सासाराम–आरा–पटना होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
- 14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस: राजगीर–पटना–आरा- सासाराम-डीडीयू–वाराणसी होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
- 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस: वाराणसी–डीडीयू–सासाराम-आरा –राजगीर होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
- 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस: पटना–फतुहा- इस्लामपुर–नटेसर – तिलैया–पैमार –बंधुआ –धनबाद होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
- 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस: धनबाद- बंधुआ –पैमार – –तिलैया–नटेसर-इस्लामपुर– फतुहा- पटना होकर चलेगी (04.02.2026 से 21.03.2026)
- 18625 पूर्णिया कोर्ट–हटिया: बख्तियारपुर लिंक- करनौती- –राजगीर–तिलैया–पैमार–बंधुआ होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
- 18626 हटिया–पूर्णिया कोर्ट: बंधुआ –पैमार –तिलैया–राजगीर –करनौती- बख्तियारपुर लिंक होकर चलेगी (05.02.2026 से 21.03.2026)
3. ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन
- 22409 गया–आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक → डीडीयू से प्रारंभ (08.02.2026 से 21.03.2026)
- 22410 आनंद विहार–गया → डीडीयू पर समाप्त (07.02.2026 से 21.03.2026)
- 14259 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू से प्रारंभ (08.02.2026 से 21.03.2026)
- 14260 लखनऊ–गया → डीडीयू पर समाप्त (07.02.2026 से 21.03.2026)
- 14261 गया–लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस → डीडीयू से प्रारंभ (06.02.2026 से 21.03.2026)
- 14262 लखनऊ–गया → डीडीयू पर समाप्त (05.02.2026 से 21.03.2026)
- 15619 गया–कामाख्या साप्ताहिक → मानपुर (MPO) से प्रारंभ (07.02.2026 से 21.03.2026)
- 15620 कामाख्या–गया → मानपुर (MPO) पर समाप्त(09.02.2026 से 21.03.2026)
- पटना–गया मेमू पैसेंजर (63243/63248, 63247/63252, 63249/63254, 63395/96) → चाकंद (CKH) पर समाप्त/प्रारंभ (05.02.2026 से 21.03.2026)
4. ट्रेनों में कोचों की संख्या में कमी (शॉर्ट कंपोजीशन)
निम्नलिखित ट्रेनों में कोच घटाए गए हैं (मुख्यतः 20-22 कोच से 18 कोच):
- 12365/12366 पटना–रांची–पटना (05.02.2026 से 21.03.2026)
- 13349/13350 सिंगरौली–पटना–सिंगरौली (05.02.2026 से 21.03.2026; 13350 के लिए 04.02.2026 से)
- 13347 बरकाकाना–पटना (04.02.2026 से 21.03.2026) 13348 06.02.2026 से 21.03.2026
- 13331/13332 धनबाद–पटना–धनबाद (06.02.2026 से 21.03.2026)
- 03249/03250 राजगीर–पटना–राजगीर (05.02.2026 से 21.03.2026)
सभी तिथियां प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तिथि हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें। नवीनतम जानकारी के लिए रेल हेल्पलाइन 139 डायल करें, RailOne/NTES ऐप/वेबसाइट देखें।
असुविधा के लिए हमें खेद है। यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक स्टेशन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।
नोट:- जस्ट फ़ॉर इन्फॉर्मेशन, यह फिर अपडेट हो सकता है, निरंतर अपडेट हो रहे हैं
