हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Deepak Kumar
3 Min Read
20240815 1444423404062526500384253 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
E0A4AEE0A4BFE0A4A5E0A4B2E0A587E0A4B6E0A495E0A581E0A4AEE0A4BEE0A4B0 20240814 194817 00005636958301406884661 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
img 20240815 wa00654617976538260165577 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ECRKU कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित नेता व रेलकर्मी
image editor output image 394390604 1723712303610938774088913843235 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
आरपीएफ बैरक में ध्वजारोहण करते सहायक कमांडेंट

गया जिले में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रमंडलीय मुख्यालय, जिला मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। वहीं रेलवे के विभिन्न कार्यालयों सहित यूनियन कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। गया के गांधी मैदान में ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम हुआ। वहीं गया जंक्शन पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। गया जंक्शन के आरपीएफ बैरक(खरखुरा) में सहायक कमांडेंट हर मन्नत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रेल डीएसपी आलोक कुमार, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

20240814 1834004677846047744696533 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
E0A4AEE0A4BFE0A4A5E0A4B2E0A587E0A4B6E0A495E0A581E0A4AEE0A4BEE0A4B0 20240814 211300 00002254540699454000538 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

img 20240815 wa00408247493219995190346 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ध्वजारोहण करते रेल थानाध्यक्ष

वहीं गया रेल थाना परिसर में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हर मन्नत सिंह, रेल डीएसपी आलोक कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद के अलावा जीआरपी थाने के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। जबकि गया जंक्शन पर स्टेशन प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। पारंपरिक तरीके से लाइट इंजन के द्वारा रेल पटरी पर पटाखे रखकर छोड़े गए। यह रेल की परंपरा है। वहीं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कार्यालय परिसर में गया शाखा सचिव मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।

img 20240815 wa00395137223668347942889 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
आरपीएफ बैरक में पदाधिकारी व जवान

इस मौके पर मुख्य रूप से मिथलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष-सह-पीएनएम प्रभारी डीडीयू मंडल-सह-केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नई दिल्ली, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन,हाजीपुर उपस्थित रहे। इनके अलावा शाखाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद के अलावा रिटायर्ड यूनियन के शाखा सचिव इबरार हुसैन, केपी चौधरी के अलावा यूनियन के शाखा पार्षद व रेलकर्मी उपस्थित रहे। वहीं गया नगर निगम के वार्ड नं 4 और 6 में संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वार्ड नं 04 की पार्षद अनुपमा कुमारी ने ध्वजारोहण किया।

img 20240815 wa00413244575453017715724 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
ध्वजारोहण करते बीजेपी के नेता मंडल अध्यक्ष शंभू यादव
img 20240815 wa00422730987477215673685 हर्ष और उत्साह के साथ गया जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
बागेश्वरी मोहल्ले में ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित वार्ड पार्षद व गण्यमान्य

इस मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल के अलावा नन्हक यादव, शुशील पासवान, प्रशांत कुमार सिन्हा, प्रमोद पासवान एवं बागेश्वरी, लोको कॉलोनी, न्यू बागेश्वरी कॉलोनी, छोटकी नवादा मोहल्ला के निवासी सहित आसपास के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम सह अस्पताल के प्रांगण में बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार मंडल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मो. रसूल, परमानंद सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। जबकि भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष शंभु यादव ने उत्तरी मंडल कार्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भाजपा के लोगों के अलावा कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *