देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेल-हाजीपुर के धनबाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बाल मजदूरी करवाने के लिए ले जा रहे एक तस्कर को धर दबोचा है। टीम ने तस्करों के चंगुल से उन 11 बच्चों को मुक्त कराया है जिन्हें तस्कर बोतल बनाने वाली एक कंपनी में काम कराने के लिए ट्रेन द्वारा मदुरई ले जाया जा रहा था। तस्कर कोई और नहीं, बल्कि जिस कंपनी में इन बच्चों को काम करवाने के लिए ले जा रहा था, उस कंपनी के मालिक का भतीजा ही है।
ऑपरेशन आहट के तहत हुई कार्रवाई
धनबाद जंक्शन पर पदस्थापित आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने पूछे जाने पर बताया कि सूचना मिलते ही मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त को इस बात से अवगत कराया गया। जिनके निर्देशन में पोस्ट एवं सीआईबी की टीम ऑपरेशन AAHT के तहत 11 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू तथा बाल तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
अलेप्पी एक्सप्रेस से ले जाने वाला था तस्कर
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 13351 (अलेप्पी एक्स्प्रेस) से बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे को बालश्रम कराने हेतु ले जाया जाएगा। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में उनके द्वारा गठित पोस्ट एवं CIB के संयुक्त टीम के द्वारा धनबाद जंक्शन पर एक बाल तस्कर खगेश कुमार एवं 11 नाबालिग बच्चों को रोका गया।
चाचा की कंपनी के मालिक का भतीजा है तस्कर
खगेश कुमार के द्वारा बताया गया कि उसके चाचा मानव कुमार, उम्र-35 वर्ष, पिता जगेश्वर ऋषिदेव, पता- सिंघेश्वर मझौवा टोला, वार्ड नंबर-08, थाना गमहरिया, जिला-मधेपुरा (बिहार) पनेऊर रोड कलंबल चितामनी मदुरई स्थित FALCON PRE FORM कम्पनी में काम करते हैं, जिनके द्वारा बोतल बनाने वाली कम्पनी मे जोखिमपूर्ण काम कराने हेतु मजदूरों की मांग की गई थी।
आधार कार्ड में उम्र में साथ की गई थी छेड़छाड़
इसके लिए पैसे देने की बात हुई। पैसे के लालच में मैं अपने गाँव तथा आसपास के 11 (ग्यारह) बच्चों को 1,000-1,000 रुपए देकर तैयार किया। बच्चों का आधार कार्ड के अवलोकन पर संदेह होने सत्यापन हेतु धनबाद जिलान्तर्गत BIG बाजार के पास स्थित क्षेत्रीय आधार सेवा केंद्र पर चेक कराया गया तो जन्मतिथि में कूटकरण किया हुआ पाया गया, जिसके संबंध में पूछने पर बताया कि खगेश कुमार के द्वारा चेंज किया गया था। खगेश कुमार के द्वारा पैसा के लालच देकर परिजन के सहमति के बिना छोटे बच्चों को काम के लिए ले जाने का अपराध स्वीकार किया गया।
रेस्क्यू कराए गए बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले
घटना के संबंध में उप निरीक्षक मनीषा कुमारी के द्वारा दिए गए प्राथमिकी के आधार पर राजकीय रेल थाना धनबाद कांड संख्या 66/26, दिनांक 13/02/26, अंतर्गत धारा 137(2),143(5), 318(4), 338, 339, 3(5) BNS, 75, 81 JJ ACT दर्ज किया गया तथा अनुसंधान का जिम्मा अवर निरीक्षक उपेंद्र पासवान को दिया गया। सभी नाबालिग बच्चों को चाइल्ड हेल्प डेस्क, धनबाद के स्तर से उपस्थापना करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
खगेश कुमार, उम-24 वर्ष, पिता-जानेश्वर ऋषिदेव, सिंघेश्वर, सिंघपुर, मझौवा टोला, वार्ड नंबर 08, थाना-गमहरिया, जिला- मधेपुरा (बिहार)
कार्रवाई में शामिल टीम
अजय प्रकाश, IPF/DHN
अरबिन्द कुमार राम, IPF/CIB/DHN
मनीषा कुमारी, SI/RPF/Post/DHN
शशिकांत तिवारी, ASI/CIB/DHN
सुशील कुमार, ASI/CIB/DHN
मुकेश कुमार यादव, HC/RPF/Post/DHN
राम प्रसाद, HC/RPF/Post/DHN
संजीव कुमार सिंह, HC/RPF/Post/DHN
अनिल कुमार, CT/RPF/Post/DHN
प्रविन्द कुमार, CT/RPF/Post/DHN
तनवीर खान, HC/CIB/DHN
आदित्य नारायण राय, CT/CIB/DHN
