चंदौती थाना क्षेत्र के रहनेवाले विजय चौधरी की हर्ष फायरिंग में मौत, पुलिस जांच में जुटी, शव आते ही गांव में मचा कोहराम

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image333703729 17762263622936376419984410370041 चंदौती थाना क्षेत्र के रहनेवाले विजय चौधरी की हर्ष फायरिंग में मौत, पुलिस जांच में जुटी, शव आते ही गांव में मचा कोहराम
गांव में मातम

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के दाराचक गांव निवासी विजय चौधरी की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या साजिश के तहत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चंदौती थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त होते ही शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामला संदेहास्पद जान पड़ता है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर कर रही है। बुधवार की सुबह गांव में शव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय चौधरी अपने पड़ोस के गांव वालों तथा चाकन्द गांव के कुछ लोगों के साथ मानपुर क्षेत्र के गौरा गांव में एक छठी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। जहां हर्ष फायरिंग की सूचना मिली है।
इधर, गांव में शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत विजय की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद घायल विजय चौधरी को लोग इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *