आईएमए की अच्छी पहल: बच्चों के लिए प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क टीकाकरण, आमजनों को राहत

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 689109293 17785003717774126726289084187257 आईएमए की अच्छी पहल: बच्चों के लिए प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क टीकाकरण, आमजनों को राहत

भारतीय चिकित्सा संघ, गया के प्रांगण में बच्चों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ डॉ विजय जैन एवं डॉ शिवबचन सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। केंद्र का उद्घाटन बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। यहां गया जी शहर एवं आसपास के आम जनमानस को इससे काफी राहत मिलेगी। निःशुल्क टीकाकरण केंद्र प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
आईएमए गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने बताया कि यह नि:शुल्क टीकाकरण केंद्र प्रत्येक सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया जाएगा। इससे गया शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस पहल की शुरुआत की गई है। सिविल सर्जन कार्यालय के सहयोग से यह केंद्र शुरू हो सका है, जिसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन गया एवं राजीव कुमार अम्बष्ट के प्रति आभार जताया। उद्घाटन समारोह में आईएमए गया शाखा के सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, डॉ. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. एस. एस. जमा, डॉ. विनय कुमार सिंह सहित सिविल सर्जन कार्यालय के पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *