विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image531149152 17785783941075239428378099731035 विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर: अभी फाइनल नहीं हुआ नक्शा, जिला प्रशासन ने दी सफाई, सुझावों के बाद ही बनेगा अंतिम नक्शा
विष्णुपद मंदिर

गया, 12 मई 2026
विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर उठ रही आशंकाओं पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने कहा कि कॉरिडोर के नक्शे को अंतिम रूप जनता से मिले ज्ञापनों और सुझावों पर विचार करने के बाद ही दिया जाएगा।

“अभी कोई सर्वे या चिन्हीकरण नहीं होगा”


जिला प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि वर्तमान समय में कॉरिडोर को लेकर कोई सर्वेक्षण या चिन्हीकरण नहीं किया जाएगा। लोगों से प्राप्त सभी ज्ञापनों और आवेदनों को समेकित करने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

“परेशान न हों, नगर निगम-एसडीओ के सामने रखें बात”


प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। नागरिक अपनी बात, आपत्ति या सुझाव नगर निगम और अनुमंडल पदाधिकारी सदर के समक्ष रख सकते हैं। सभी सुझावों को नक्शा तैयार करने में शामिल किया जाएगा।

नक्शा अभी फाइनल नहीं


जिला प्रशासन ने दोहराया कि विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का कोई नक्शा अभी फाइनल नहीं है। ज्ञापनों पर विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम नक्शा तैयार होगा। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *