गया के एपी कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर सुधा कलेक्शन सेंटर के कैशियर को मारी गोली

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1053924399 1778868417404482218038488677249 गया के एपी कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर सुधा कलेक्शन सेंटर के कैशियर को मारी गोली
अस्पताल में इलाजरत कैशियर


गया जी शहर के सबसे पॉश और अतिव्यस्त माने जाने वाले अनुग्रह पुरी कॉलोनी इलाके में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। आशा सिंह मोड़ के समीप स्थित सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की और विरोध करने पर कैशियर को गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार, चार-पांच की संख्या में पहुंचे अपराधी हथियार से लैस थे। सभी बदमाश अचानक सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में घुसे और कर्मचारियों को डराते हुए कैश काउंटर से रुपये लूटने लगे। इसी दौरान सेंटर के कैशियर सुधीर कुमार ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली पैर में लगी। गोली लगते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि अपराधी सेंटर से दो लाख रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल मैनेजर सुधीर कुमार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद एपी कॉलोनी इलाके में भारी भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है।
सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने की बात कह रही है।
इस घटना के बाद गया शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *