47 बटालियन सीआरपीएफ की “संडेज ऑन साइकिल” रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश, कमांडेंट ने दिखाई हरी झंडी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 536158799 17796278261005666674729142521246 47 बटालियन सीआरपीएफ की “संडेज ऑन साइकिल” रैली, फिट इंडिया का दिया संदेश, कमांडेंट ने दिखाई हरी झंडी


भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को 47वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे उत्साह के साथ शुरू हुआ।

रैली को 47वीं बटालियन के कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बटालियन के 50 से अधिक जवानों और कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साइकिल रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और आम लोगों को शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

रैली का मुख्य संदेश था – “स्वस्थ रहें-फिट रहें”। इस मौके पर सहायक कमांडेंट श्री राजेश कुमार मौर्य, सूबेदार मेजर सत्येंद्र सिंह सहित 47वीं बटालियन के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत न केवल स्वास्थ्य सुधारती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम को लेकर जवानों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *