देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया ने कार्रवाई करते हुए 372 लीटर लावारिस देशी शराब बरामद की है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफार्म नं-01 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गाड़ी सं0-13553 आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर गया जंक्शन PF-01 पर आई। चेकिंग के दौरान सीट के नीचे कुछ प्लास्टिक के बोरे संदिग्ध अवस्था में रखे मिले। बोरों को खोलकर जांच की गई तो उसमें 62 प्लास्टिक पैकेट मिले। जो 372 लीटर थे। अनुमानित कीमत करीब ₹37,200 बताया गया है। इस मामले को लेकर राजकीय रेल पुलिस गया में कांड संख्या 205/26 धारा 30(A) बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें उत्पाद विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ट्रेन द्वारा शराब के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिए थे। इसके बाद यह कार्रवाई कई दिनों के बाद हुई है। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निगरानी और सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
