गया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, दो टेंपो और कार भी जब्त, झारखंड निर्मित देसी विदेशी शराब भी बरामद

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 844626611 17862879020961946961755489711478 गया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, दो टेंपो और कार भी जब्त, झारखंड निर्मित देसी विदेशी शराब भी बरामद


गया। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 693 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दो तीनपहिया वाहन (टेंपो) और एक चारपहिया वाहन को जब्त करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बूढ़ी नदी पर बने पुल के पास, करमाइन मोड़ के समीप की गई। उक्त स्थल थाना शेरघाटी एवं थाना आमस के क्षेत्र के आसपास बताया गया है।
सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को शराब परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद वाहनों की जांच के दौरान शराब बरामद की गई और मौके से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

image editor output image 844626611 17862879290818307668644389049015 गया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, दो टेंपो और कार भी जब्त, झारखंड निर्मित देसी विदेशी शराब भी बरामद

जांच के दौरान झारखंड राज्य निर्मित विभिन्न ब्रांड की शराब भी बरामद की गई। बरामद शराब में—
जुलाई शराब की कुल मात्रा : 250 लीटर
विदेशी शराब : 143.625 लीटर (320 बोतल)
देशी शराब : 300 लीटर (1000 बोतल)
शामिल है।
उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में गया जी शहर के खरखुरा मोहल्ला तरवाना निवासी नीरज कुमार, अनुराग, राहुल, रौशन, अंकुश अमित कुमार, शिवरंजन कुमार सहित कुल सात लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की उम्र करीब 17 से 29 वर्ष के बीच बताई गई है।

सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन के अनुसार, मामले में अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र समर्पित किया जा रहा है। शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को बिहार में जारी शराबबंदी के बीच शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। टीम में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मो. शाहिल तथा सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और नीतू कुमारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *