सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1067875120 17737184911862843855633248779943 सुबह-सुबह छोटकी नवादा में हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, ट्रैक्टर लेकर चालक फरार

गया जी शहर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से पूजा कर साइकिल से अपने घर की ओर लौट रहे जयप्रकाश नामक एक व्यक्ति को तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बुरी तरह से गंभीर हालत में घायल जयप्रकाश नामक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन आसपास रहे लोगों का कहना है कि इनके बचने की उम्मीद कम है।
बताया गया कि हर दिन की तरह सुबह में जयप्रकाश जी पूजा अर्चना करने के लिए साईकिल से निकले थे। जब पूजा कर छोटकी नवादा मोहल्ले के सोनार पट्टी गली स्थित अपने घर को लौट रहे थे तो रामशिला- प्रेतशिला रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास तेज गति से चल रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद डाला। जिससे काफी रक्तस्राव होने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि जयप्रकाश जी खून से लथपथ हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि उनके बचने की उम्मीद कम है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जयप्रकाश जी गया कॉटन एंड जूट मिल में काम करते हुए रिटायर हो गए थे म इनका एक पुत्र गया सिविल कोर्ट में नौकरी करते हैं। लोगों ने बताया कि रिटायर होने के बाद जयप्रकाश छोटकी नवादा मोहल्ले के सोई पर स्थित एक मकान में किराए पर खिचड़ी परोस की दुकान भी चलाते थे।
पुत्र की नौकरी लगने के बाद दुकान बंद कर अपने घर पर ही रहते थे। भगवान में उनकी आस्था काफी है तो रोज वे बागेश्वरी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में पूजा करने के लिए निकलते थे। घटनास्थल पर फूल भी बिखरे पड़े हैं। घटना की सूचना मिलने पर छोटकी नवादा टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से इस सड़क पर फर्राटे के साथ ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं। जिससे हमेशा दुर्घटना होती रहती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *