RPF की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, ट्रैक पर पहुंचे युवक को बचाया, युवक गया शहर का है रहने वाला

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image998865257 17755710418022679495797709691901 RPF की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, ट्रैक पर पहुंचे युवक को बचाया, युवक गया शहर का है रहने वाला


गया, 07 अप्रैल 2026: गया रेलवे स्टेशन के लोको यार्ड में देर रात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी। आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे एक युवक को समय रहते बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 18623 के निर्धारित प्रस्थान समय (रात 00:35 बजे) से पहले RPF के जवान यार्ड क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी में तैनात थे। इसी दौरान करीब 00:30 बजे एक युवक लोको यार्ड की मेन लाइन ट्रैक के बीच चलता हुआ नजर आया।
युवक को ट्रैक से हटने के लिए आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला।
बाद में पूछताछ के दौरान युवक भावुक होकर रो पड़ा और बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में था। पिता द्वारा डांटने से आहत होकर उसने आत्महत्या का मन बना लिया था। स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण वह आगे लोको यार्ड की ओर चला गया था।
RPF टीम ने युवक को अपने संरक्षण में लेकर पोस्ट पर लाया और उसकी काउंसलिंग की। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे पिता के समक्ष आवश्यक सत्यापन के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
इस दौरान RPF द्वारा परिवार को आवश्यक समझाइश भी दी गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
परिजनों ने समय पर की गई कार्रवाई के लिए RPF के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि युवक गया जी शहर के गेवालबीघा का रहने वाला बताया जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *