बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी

Deobarat Mandal

न्यूज डेस्क

image editor output image131952095 17716774665941249342134271307929 बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी
भूमि पूजन में शामिल बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार व अन्य

गया जी शहर के बागेश्वरी गुमटी(71A समपार फाटक) के पास बनने वाले आरओबी को लेकर शनिवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार इस पूजा में न केवल शामिल हुए बल्कि वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस पुल के निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु नींव भी डाली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा इस क्षेत्र के लोग कब से बागेश्वरी गुमटी के पास ओवर ब्रिज बनाने की मांग करते आ रहे थे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने लोगों की मांग पूरी कर दी है। जिससे शहर में जाम की समस्याओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गया जी शहर में बनने वाले इस तीसरे ओवर ब्रिज पर कार्य शुरू हो गया है। आने वाले निकट भविष्य में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा लोग लंबे समय से यहां के लोग चाह रहे थे कि यहां आरओबी बने। हमने कैबिनेट में यह प्रस्ताव रखा था। इसके बाद हमारी एनडीए की सरकार ने यहां आरओबी बनाने का फैसला लिया।


उन्होंने बताया कि प्रेतशिला पर रोपवे का काम लगभग पूरा होने को है। करीब 500 करोड़ रुपए की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर बनने जा रहा है। इसको लेकर आज ही महत्वपूर्ण बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई विद्यालय भवन बनाए गए हैं। वरदा उच्च विद्यालय में छात्र छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते यहां पर कई और कमरे का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार गया जी के कई और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और विकास की योजना बनाई है, जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता आलोक शरण, वरीय परियोजना अभियंता,कार्य प्रमंडल, गया आकाश दीप, कनीय अभियंता दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति कुमारी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं साथ बागेश्वरी, पावरगंज, बैरागी, न्यू कॉलोनी बागेश्वरी, बमबाबा, पहसी, संजय नगर, छोटकी नवादा, लोको कॉलोनी, हब्बीपुर, गोविंदपुर, कंडी, नंदपुरी कॉलोनी, खरखुरा आदि मोहल्ले के लोग उपस्थित रहे।
इस भूमि पूजन कार्य को सफल बनाने में पुल निर्माणका कार्य कर रही बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा, रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, निरंजन कुमार, सर्वेयर आदि की भूमिका सराहनीय रही।
भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस स्थल से निकले विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार से भूमि अधिग्रहण से प्रभावित हो रहे कई लोगों उनसे मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपील की कि कुछ ऐसा उपाय करें जिससे प्रभावित परिवारों को ज्यादा नुकसान और परेशानियां नहीं झेलना पड़े। विस अध्यक्ष ने लोगों इसमें अपने स्तर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बता दें इस पुल के निर्माण में कई लोगों के घर, दुकान और अन्य छोटे छोटे व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि इसके बन जाने से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कई परिवार बेघर हो जाएंगे।

image editor output image 1441525022 17716781867047750520376933548468 बागेश्वरी गुमटी:आरओबी निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, कई गण्यमान्य सहित क्षेत्र के लोग बने साक्षी
विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते वरीय परियोजना अभियंता
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *