देवब्रत मंडल

गया जी के बागेश्वरी रेल गुमटी(समपार फाटक) के पास बनने वाले आरओबी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आरओबी निर्माण के लिए जिस निर्माण कंपनी (संवेदक) को अधिकृत/जिम्मेदारी सरकार(बिहार राज्य पुल निर्माण निगम) ने किया/सौंपी है, उस ऐजेंसी ने गुरुवार को बेस कैंप की भूमि पर पूजा अर्चना कर कार्य को शुरू कर दिया है। गुरुवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को शुभ मुहूर्त में बेस कैंप में भूमि पूजन किया गया है। इस मौके पर कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कर्मचारी और मजदूर उपस्थित थे। कंस्ट्रक्शन कंपनी को बिहार सरकार ने बेस कैंप के लिए जमीन उपलब्ध कराया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि बागेश्वरी-पावरगंज रोड स्थित एलसी-17ए के पास आरओबी निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले भूमि अधिग्रहण की जो शेष प्रक्रिया है, वो जल्द पूरा हो जाने की उम्मीद है। इधर, गया जिला भूअर्जन विभाग के हवाले से बताया कि भूमि अधिग्रहण कानून के तथत 11 (ए) का प्रकाशन(भूमि अधिग्रहण के आशय की घोषणा) जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस जगह आरओबी के साथ साथ मानपुर तथा माड़नपुर बायपास के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा के अनुरूप शिलान्यास कर चुके हैं। मानपुर में भूमि अधिग्रहण कानून के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कुछ दिनों में बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण कार्य में शेष आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
