गयाजी में होली को लेकर शराब माफियाओं के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1474 बोतल व कार बरामद, गया का दो माफिया गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1522706540 1772287336110718408925850354371 गयाजी में होली को लेकर शराब माफियाओं के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1474 बोतल व कार बरामद, गया का दो माफिया गिरफ्तार

होली में शराब की डिमांड शराबबंदी कानून लागू होने से पहले भी बढ़ जाती थी और जब यह कानून लागू हो गया तो इसकी मांग बेहिसाब बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जिला पुलिस बल के हिसाब से तो थाना क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारी व बल के जवान तैनात हैं लेकिन उत्पाद विभाग कम संशाधनों के बीच अवैध शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हर वक्त लगी हुई रहता है। ये अलग बात है इस विभाग के जिम्मे सिर्फ एक ही कार्य है और वो है शराब, शराबियों और माफियाओं, तस्करों पर नजर रखना। जबकि पुलिस थाना के पास कई काम होते हैं।
उत्पाद विभाग होली पर्व को लेकर कुछ अधिक सक्रिय जान पड़ता है। इस विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग स्थान पर छापेमारी कर 1474 बोतल शराब बरामद करते हुए तस्करों को दबोच लिया है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन के निर्देश की कार्रवाई से शराब माफियाओं में बेचैनी सी है।

image editor output image1496847952 17722873703731238778812277028555 गयाजी में होली को लेकर शराब माफियाओं के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1474 बोतल व कार बरामद, गया का दो माफिया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मानपुर प्रखंड के थाना बुनियादगंज अंतर्गत खानजहांपुर सड़क किनारे एक अर्द्ध निर्मित मकान में छापेमारी की गई। इस मकान की छत में स्टॉक कर रखी गई विदेशी शराब की 740 बोतल (140.484 लीटर) जब्त करते हुए मौके पर ही मोंटी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त शराब होली में खपाने के लिए छत पर कई झोलों में छिपाकर रखी गई थी। सहायक आयुक्त प्रियरंजन के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एएसआई सुनील कुमार व एएसआई मंजू कुमारी सहित जवान शामिल थे।
जबकि दूसरी कार्रवाई में एक हुण्डई एक्सेंट कार जिसका पंजियन संख्या- पंजियन संख्या – JH-10AZ-7685 से अवैध बीयर एवं विदेशी शराब परिवहन करने के क्रम में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। घटना स्थल समेकित जाँच चाकी, डोभी, गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता रंजय कुमार, पे- शंकर प्रसाद, सा० खरहरी, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया, उम्र-35 वर्ष करीब। जिसके पास से अवैध बीयर एवं विदेशी शराब की 734 बोतल (कुल मात्रा 375.100 लीटर।) बरामद करते हुए कार को भी जब्त किया गया है।
उन्होंने बताया जब्त हुण्डई एक्सेंट कार पर निवंधन संख्या – JH-10AZ-7685 अंकित है और इसका चेचिस और इंजन नंबर दोनों धिसा हुआ है। जिससे संदेह हो रहा है कि रजिस्ट्रेशन नंबर भी गलत है। इसकी भी जांच की जा रही है। यहां छापामार दल में बन्टी यादव सअनि, आलोक कुमार, हलेन्द्र कुमार, एसएसआई विजय कुमार के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *