देवब्रत मंडल

गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और उनके पास से 30.75 लीटर शराब बरामद की है।
बरामद शराब की जानकारी
- 17 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की (750 ML प्रत्येक)
- 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की (750 ML प्रत्येक)
- कुल शराब की मात्रा: 30.75 लीटर
- शराब की कीमत: ₹ 32500
आगे गई कार्रवाई
- दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। रिश्ते में पिता पुत्र बताए गए हैं। दोनों नवादा जिले के वारसलीगंज के अफसर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। रामानुज सिंह और कन्हैया कुमार दोनों पिता पुत्र बताए गए हैं।
- जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 71/26 अंतर्गत धारा 30 (a) बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
- बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
