देवब्रत मंडल


गया में बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर संध्या समाहरणालय परिसर में 114 मोमबत्तियां जलाकर समारोह मनाया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटकर बिहार स्थापना दिवस मनाया। स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र दूबे, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र, धर्मेंद्र, विनोद, अनिल पटेल और रामप्रसाद पटवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।यह दिन बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को मनाने के लिए मनाया जाता है। बिहार 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग हुआ था। इस अवसर पर गया सहित पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, और अन्य गतिविधियां शामिल हैं।
