गया स्टेशन परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 819001137 17534504693045386488460161045094 गया स्टेशन परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
पुस्तक प्रदर्शनी में शामिल पदाधिकारी

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय, पूर्व मध्य रेल ,डीडीयू के पर शुक्रवार को राजभाषा विभाग के तत्वावधान में गया स्टेशन स्थित रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्टेशन हिंदी पुस्तकालय के द्वारा गया स्टेशन परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल डीडीयू के वरिष्ठ अनुवादक प्रिंस कुमार के अलावा स्टेशन अधीक्षक-2, गया मिथिलेश कुमार ,पुस्तकालयाध्यक्ष सह मुख्य कार्यालय अधीक्षक राज कपूर , आईआईटी राकेश कुमार सिन्हा एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक भुवनेश्वर कुमार के अलावा अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंडल के अलग अलग क्षेत्र से आए विभिन्न कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। लगभग तीन दर्जन से अधिक पुस्तक निर्गत करवाया। इस तरह के कार्यक्रमों से पठन पाठन का माहौल विकसित करने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *