ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image529446190 1774354618718870625995289573495 ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी

गया जी शहर के एक दालमोट फैक्ट्री में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम चल रहा है। नुकसान के बारे में सही आंकलन नहीं किया जा सका है।

image editor output image531293232 1774354644305358254379478899461 ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी


फायर स्टेशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे सूचना मिली कि गुरुद्वारा रोड से डोमटोली मोहल्ले में जाने वाली सड़क के किनारे एक मिक्सचर फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसकी सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दो वाहनों से टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में टीम लगी है। इसलिए नुकसान कितने की हुई है ये बाद में पता चल सकता है।
बताया गया कि जिस व्यक्ति के मकान में आग लगी है। वो कपिलमुनी की है। इस घर में जिनका अपना दालमोट बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। आग लगने की सही वजह का भी पता नहीं चल सका है म वैसे स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद आग बुझाने में जुट गए थे।

image editor output image507281686 17743546715582996048704328687656 ब्रेकिंग न्यूज़: गया जी के एक दालमोट फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम, राहत व बचाव कार्य जारी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *