Category: Politics

  • गया नगर निगम के वार्ड पार्षद ने थामा भाजपा का दामन, भारी संख्या में समर्थकों के साथ ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

    गया नगर निगम के वार्ड पार्षद ने थामा भाजपा का दामन, भारी संख्या में समर्थकों के साथ ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

    देवब्रत मंडल

    गयाजी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में गया नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति सदस्य एवं समाजसेवी मनोज कुमार ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी का पट्टा एवं सदस्यता पर्ची पहनाकर भव्य स्वागत किया।
    इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा निरंतर समाज के समर्पित, कर्मठ और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध लोगों को अपने साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार और उनके समर्थकों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और गति मिलेगी।
    वहीं मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा और विकासोन्मुख नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने भारी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र के विकास तथा आम जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए सम्मान और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: रातों रात विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिजीत दीपके और CJP के बारे में कुछ रोचक जानकारी

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: रातों रात विश्व पटल पर अमिट छाप छोड़ने वाले अभिजीत दीपके और CJP के बारे में कुछ रोचक जानकारी

    न्यूज़ डेस्क, मगध लाइव

    अभिजीत दीपके

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देश की सियासत में एक एक महत्वपूर्ण उथल पुथल माना जा रहा है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि कॉक्रोच जनता पार्टी(CJP) और अभिजीत दीपके रातों रात कैसे विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मई 2026 में भारत के न्यायिक और सोशल मीडिया परिदृश्य में उत्पन्न हुए एक प्रमुख विवाद के बाद यह आंदोलन अस्तित्व में आया। इसकी उत्पत्ति 15 मई 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत द्वारा एक अदालती सुनवाई के दौरान की गई उस मौखिक टिप्पणी के विरोध में हुई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना “तिलचट्टों” और “समाज के परजीवियों” से की थी।

    अपनी स्थापना के कुछ ही दिनों के भीतर, इस आंदोलन ने 3,50,000 से अधिक आधिकारिक पंजीकरण प्राप्त कर लिए और इंस्टाग्राम पर इसके 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए। यह आंदोलन केवल डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसने ज़मीनी स्तर पर भी कई गतिविधियाँ की हैं; जहाँ पार्टी के स्वयंसेवक ‘कॉकक्रोच’ की वेशभूषा पहनकर विरोध प्रदर्शनों और सफाई अभियानों में हिस्सा लेते हैं।

    यद्यपि यह आंदोलन वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के तहत एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत नहीं है, फिर भी यह भारतीय युवाओं को प्रभावित करने वाले व्यापक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चला रहा है।

    पृष्ठभूमि और गठन

    इस आंदोलन की उत्पत्ति मई 2026 में सर्वोच्च न्यायालय में हुई एक सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कान्त के द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों से हुई।

    अदालती विवाद और सीजेआई की टिप्पणी

    दिल्ली में वकीलों के पदनाम से जुड़े एक मामले में संजय दुबे नामक एक वकील ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने जब इसे समय की बर्बादी बताते हुए खारिज कर दिया, तो इंटरनेट पर वकीलों के आचरण को लेकर भी बहस छिड़ गई। इसी दौरान, सीजेआई सूर्य कांत ने फर्जी डिग्रियों वाले वकीलों और इंटरनेट पर भड़ास निकालने वाले लोगों की आलोचना करते हुए एक विवादास्पद तुलना कर दी।

    सीजेआई ने टिप्पणी की: “कॉकरोच (तिलचट्टे) जैसे युवा हैं; जिन्हें कोई रोज़गार नहीं मिलता… वे मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई कार्यकर्ता बनकर हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं, वे परजीवियों की तरह हैं।”

    चूँकि यह टिप्पणी देश के सर्वोच्च न्यायिक पद से आई थी, इसलिए इसने तुरंत राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा। बेरोज़गार युवाओं और छात्रों ने इसे अपना अपमान माना और सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश व्यक्त किया। विवाद बढ़ने पर, 16 मई 2026 को सीजेआई ने स्पष्टीकरण दिया कि उनकी टिप्पणी केवल उन फर्जी लोगों के लिए थी जो जाली डिग्रियों के सहारे महान पेशों में घुसपैठ करते हैं, न कि देश के युवाओं के लिए।

    आंदोलन की शुरुआत

    आधिकारिक स्पष्टीकरण के बावजूद, देश के युवाओं ने “कॉकरोच” शब्द को एक हथियार के रूप में अपना लिया। 16 मई 2026 को डिजिटल संचार रणनीतिकार अभिजीत डिप्के ने सत्तारूढ़ व्यवस्था पर व्यंग्य करते हुए एक्स पर “कॉकरोच जनता पार्टी” के गठन की घोषणा की। यह नाम सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर एक कटाक्ष था।

    “आलसी और बेरोजगारों की आवाज़” टैगलाइन के साथ शुरू हुआ यह मंच रातों-रात वायरल हो गया। इसके घोषणापत्र और ग्राफिक्स को तैयार करने के लिए चैटजीपीटी और क्लॉड जैसे एआई उपकरणों का उपयोग किया गया। लॉन्च होने के महज़ पाँच दिनों के भीतर, इसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई, जिसने भाजपा के आधिकारिक हैंडल को भी पीछे छोड़ दिया। 22 मई 2026 तक यह संख्या 2 करोड़ के पार पहुँच गई और जल्द ही यह ऑनलाइन अभियान कई राज्यों में ज़मीनी विरोध प्रदर्शनों में बदल गया।[13]

    संस्थापक के बारे में

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का जन्म 1995 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद, उन्होंने अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय से जनसंपर्क में मास्टर डिग्री हासिल की।

    2020 से 2023 तक दिपके आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में काम किया और दिल्ली चुनावों के दौरान युवा मतदाताओं के लिए डिजिटल अभियान चलाए। 2023 में वे विदेश में पढ़ाई के लिए पार्टी से अलग हो गए थे। डिप्के अब सीजेपी को उन युवाओं के लिए एक “मंच” बताते हैं जो खुद को मुख्यधारा की राजनीति से अलग-थलग महसूस करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जब मीडिया ने इनसे पूछा कि क्या आप राजनीति में आना चाहेंगे तो इन्होंने राजनीति में आने से इंकार कर दिया। भविष्य में क्या होगा, ये अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

  • ‘आगे रास्ता बंद है’ का बोर्ड, लेकिन सड़क पर दौड़ रहे वाहन; बागेश्वरी आरओबी निर्माण अब भी इंतजार में, देखिये कुछ खास तस्वीरें

    ‘आगे रास्ता बंद है’ का बोर्ड, लेकिन सड़क पर दौड़ रहे वाहन; बागेश्वरी आरओबी निर्माण अब भी इंतजार में, देखिये कुछ खास तस्वीरें

    देवब्रत मंडल

    तस्वीर झूठ नहीं बोलती, आधी हकीकत, आधा फ़साना

    गया। कई बार जो दिखाई देता है, वास्तविकता उससे बिल्कुल अलग होती है। बागेश्वरी रोड पर लगा एक बोर्ड इन दिनों कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। सड़क किनारे बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से लगाया गया सूचना बोर्ड लोगों को आगाह करता है कि “सावधान, आगे रास्ता बंद है”, लेकिन मौके की तस्वीर कुछ और ही कह रही है। सड़क पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और छोटे-बड़े वाहन लगातार गुजर रहे हैं।

    बागेश्वरी सड़क मार्ग पर फर्राटे भरते वाहन

    दरअसल, बागेश्वरी रेलवे गुमटी (एलसी/गेट) के स्थान पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर यह सूचना लगाई गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गया शहर को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत दिलाना है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा योजना का शिलान्यास किया जा चुका है तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भूमि पूजन भी कर चुके हैं।

    भूमि पूजन करते विधानसभा अध्यक्ष

    हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि आरओबी निर्माण की दिशा में अब तक कोई बड़ा भौतिक कार्य दिखाई नहीं देता। निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक प्लान को मंजूरी मिल चुकी है और चयनित एजेंसी भी आवश्यक संसाधनों तथा बेस कैंप की व्यवस्था कर चुकी है। पुल निर्माण निगम के अधिकारी समय-समय पर बागेश्वरी रोड और पावरगंज-स्टेशन रोड का निरीक्षण भी करते रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है।
    स्थिति यह है कि आरओबी के पिलर निर्माण के लिए सड़क पर एक गड्ढा तक नहीं खोदा गया है। सड़क किनारे मौजूद पेड़-पौधों और बिजली के तारों का स्थानांतरण भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में “रास्ता बंद” की सूचना और वास्तविक स्थिति के बीच बड़ा अंतर दिखाई देता है।

    अधिकृत एजेंसी का प्लांट का जायजा लेते अभियन्ताओं की टीम

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस परियोजना का इंतजार किया जा रहा है। अब राज्य में नई सरकार बनने के बाद भी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर आरओबी निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। बागेश्वरी और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए यह सवाल आज भी एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
    लोगों की अपेक्षा है कि कागजों और बैठकों से आगे बढ़कर अब परियोजना को जमीन पर उतारा जाए, ताकि गया शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके और बहुप्रतीक्षित बागेश्वरी आरओबी का सपना साकार हो सके।

  • “झारखंड की सैर” फिर चर्चा का विषय बना, गया नगर निगम की गरमाई सियासत, सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर तेज हुई गोलबंदी

    “झारखंड की सैर” फिर चर्चा का विषय बना, गया नगर निगम की गरमाई सियासत, सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर तेज हुई गोलबंदी

    देवब्रत मंडल

    नगर निगम गया की सियासत इन दिनों पूरी तरह गरमा चुकी है। 29 मई को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। डीआरडीए कार्यालय परिसर में सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन मतदान से पहले ही पार्षदों की गोलबंदी, बैठकों और रणनीतियों का दौर चरम पर पहुंच गया है। गया नगर निगम में 29 मई को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार की सुबह गया जिला विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय परिसर में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।

    झारखंड यात्रा चर्चा का विषय बना

    चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी-अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। महिला पार्षदों के साथ-साथ कई पुरुष पार्षद भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। लेकिन चुनावी माहौल के बीच एक बार फिर पार्षद एवं इनके प्रतिनिधियों की झारखंड यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षदों के पुरुष प्रतिनिधियों को एक बार फिर झारखंड की प्राकृतिक वादियों(झुमरीतिलैया) की सैर पर ले जाया गया है। इससे पहले 17 अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव के दौरान भी इसी तरह का घटनाक्रम सामने आया था। उस समय चुनाव टल गया था, लेकिन पार्षदों और प्रतिनिधियों की झारखंड यात्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    एक बार फिर झारखंड की सैर पर निकले

    नगर निगम की गलियारों में अब यह चर्चा आम हो गई है कि आखिर बार-बार झारखंड की ही सैर क्यों कराई जा रही है। राजनीतिक जानकार इसे चुनावी गोलबंदी और अपने पक्ष में समर्थन सुनिश्चित करने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं। झारखंड “उन्मुक्त गगन” है जहां के हवा पानी में एक “विशेष उर्जा” मिलती है। वैसे भी झारखंड कभी बिहार की ग्रीष्म ऋतु में राजधानी हुआ करती थी।

    पहली बार मतदान के जरिए हो रहा चयन

    दरअसल, यह पहली बार है जब सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों का चयन लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के जरिए हो रहा है। इससे पहले मेयर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए समिति के सदस्यों का चयन करते थे। लेकिन इस बार पार्षदों को अपने विवेक और मताधिकार का प्रयोग कर सदस्यों का चुनाव करना है।

    जीत-हार पार्षदों के समर्थन व रणनीति पर निर्भर

    नगर निगम के प्रत्येक पार्षद को सात वोट देने का अधिकार प्राप्त है। यही वजह है कि असली राजनीतिक संघर्ष अब शुरू हो चुका है। कोई भी पार्षद नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में उतर सकता है। नामांकन सही पाए जाने के बाद उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की जीत-हार पूरी तरह पार्षदों के समर्थन और रणनीति पर निर्भर करेगी।

    देर रात तक चल रहा है जनसंपर्क अभियान

    पूर्व के कई सदस्य इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं, वहीं कई नए चेहरे भी मैदान में उतर सकते हैं। जनसंपर्क अभियान अब तेज हो गया है। संभावित उम्मीदवार देर रात तक पार्षदों से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। सुबह पौ फटने के साथ ही पार्षदों के दरवाजे पर स्व घोषित उम्मीदवार आरजू मिन्नतें करने के लिए पहुंच जा रहे हैं। एक वोट और एक मौका देने की अपील कर रहे हैं।

    इस बार बदलाव की चर्चा जोरों पर

    नगर निगम की राजनीति में बैठकों और बैठकबाजी का दौर भी लगातार जारी है। कोई अपने समर्थक मजबूत करने में जुटा है तो कोई विरोधियों की रणनीति विफल करने में। हालांकि इस बार बदलाव की चर्चा भी तेज है। माना जा रहा है कि पूर्व के कुछ सदस्यों की वापसी हो सकती है, लेकिन सभी पुराने चेहरों की राह आसान नहीं दिख रही।
    अब सबकी निगाहें 29 मई को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। यह चुनाव केवल सात सदस्यों के चयन तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे नगर निगम की बदलती राजनीतिक दिशा और पार्षदों के स्वतंत्र विवेक की परीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है।

    मतदान के बाद ही साफ हो पाएगा कि नगर निगम में बदलाव की बयार बह रही थी या फिर पुराने चेहरे ही दोबारा सत्ता के केंद्र में लौटेंगे।

  • चलिए! बिहार में बदलाव तो हो गया तो क्या यहां भी बदलाव जा रहा है होने? आईए जानते हैं कुछ इधर की भी

    चलिए! बिहार में बदलाव तो हो गया तो क्या यहां भी बदलाव जा रहा है होने? आईए जानते हैं कुछ इधर की भी

    देवब्रत मंडल

    बिहार में बदलाव हो गया। नीतीश कुमार आउट, सम्राट चौधरी इन। खरमास खत्म हो गया। डॉ भीमराव आंबेडकर को, संविधान को अपने अधिकारों को लोगों ने याद किया। सतुआनी मना लिए लोग। 15 अप्रैल को बिहार सरकार के नए मुखिया सम्राट चौधरी का बनना लगभग तय हो गया। इसके बाद नई कैबिनेट। इस बदलाव की बिसात विधानसभा चुनाव के समय ही बिछ गई थी। परिणाम अब सामने आया है। अब आईए जानते हैं इधर से भी कुछ। बिहार में बदलाव के साथ क्या गया नगर निगम के मंत्रिमंडल में भी बदलाव होंगे? बदलाव की बिसात यहां भी 2022 के चुनाव के समय ही बिछ गई थी। कई वार्ड में बदलाव देखने को मिले। साथ ही नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति का गठन भी हो गया। बीच में उपचुनाव हुए और बदलाव देखने को मिले। 

    इसी दिन बदलाव की पड़ गई थी नींव

    बिहार सरकार ने सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चयन में एकाधिकार को खत्म कर दिया। ये अधिकार यूं ही या कहें एकाएक खत्म नहीं हुआ। इसके पीछे भी एक वजह थी। वजह यह रही कि भरी सदन में अपनी मर्यादा के साथ अन्य सभी शेष पार्षदों के हितों की रक्षा का बीड़ा एक सशक्त स्थायी समिति के सदस्य ने उठाया। पहले तो निकाले जाने की बात थी लेकिन उन्होंने स्वयं इस्तीफा दे दिया। संकल्प लिया। बस! इसी दिन बदलाव की नींव पड़ गई थी।

    अध्यादेश के आगे विरोधियों की आवाज कमजोर पड़ गई

    काफी मेहनत करनी पड़ी। सरकार ने पूर्व के निर्णयों और नियमों को खत्म कर दिया और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का मनोनयन की जगह निर्वाचन कराने का निर्णय लिया। इस नियम से पूरे बिहार के नगर निकायों में पार्षदों और मुख्य एवं उपमुख्य पार्षदों के बीच अदृश्य करंट दौड़ गई। सरकार के निर्णयों के विरुद्ध आवाज जोर पकड़ने लगी। पर ये आवाज अध्यादेश के आगे दब गई या कमजोर पड़ गई। अंततः पार्षदों को वोट के जरिए सदस्यों के चुनाव करने का अधिकार प्राप्त हो गया। जो कल तक मुख्य पार्षद का एकाधिकार हुआ करता था।

    वार्ड पार्षद के इस्तीफे के बाद परिस्थिति बदली

    बात गया नगर निगम की है तो यहां वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने सशक्त स्थायी समिति के पद से त्यागपत्र दे दिया। सात सदस्यों सहित मेयर और डिप्टी मेयर(दोनों पदेन) वाली सशक्त स्थायी समिति में हलचल पैदा हो गई। अब चुनाव की तिथि भी निर्धारित की जा चुकी है। 17 अप्रैल को इसके लिए चुनाव होना है। सात सदस्यों को वार्ड पार्षद गुप्त मतदान के जरिए चुनाव करेंगे। जो मनोनीत किए गए थे उनकी भी सदस्यता चुनाव के दिन तक ही मान्य होंगे। परिणाम आने के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।

    एक खेमे से सात तो दूसरे खेमे से चार के उम्मीदवारी की चर्चा

    बहरहाल, जो चर्चा में है, उसके अनुसार दस प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। जिनमें छह वे सभी सदस्य(वार्ड पार्षद) हैं, इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार के इस्तीफे के कारण रिक्त पद पर अन्य कोई और हो सकते हैं। इन सभी को मेयर ने मनोनीत किया था। वहीं दूसरे खेमे में चार प्रत्याशियों के नाम की चर्चा है। जिसमें एक प्रबल दावेदार वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार माने जा रहे हैं। इनके अलावा वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह, नैयर हुसैन तथा सारिका वर्मा का नाम भी इस गुट से सामने आ रहे हैं। कई और पार्षद भी मन बना रहे हैं लेकिन जबतक नामांकन दाखिल नहीं होता तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

    कई पार्षद व उनके प्रतिनिधि सैर सपाटे पर निकल गए

    बहरहाल, यहां भी बदलाव के बयार बह रहे हैं, क्रॉस वोटिंग का खतरा बना हुआ है। पार्षदों के बीच जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। कुछ पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों को सैर सपाटे पर पर भेज दिए जाने की चर्चा है। कुछ पर पॉलिटिकल प्रेसर भी है। कुछ पार्षद न्यूट्रल भी हैं। यहां 53 वार्ड वार्ड पार्षद हैं। सभी को सात वोट डालने का अधिकार है। हो सकता है कुछ अपने पसंद के उम्मीदवारों को वोट करने के बाद शेष बचे उम्मीदवार को वोट भी नहीं करेंगे। ऐसी चर्चा है। फिलहाल 17 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा ने मजदूर विरोधी श्रम कानून के विरोध में किया प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा ने मजदूर विरोधी श्रम कानून के विरोध में किया प्रदर्शन

    देवब्रत मंडल

    प्रदर्शन करते नेता व कर्मचारी

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा ने मजदूर विरोधी श्रम कानून के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड मिथिलेश कुमार ने किया, जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, श्रीनिवास सिंह, अजय कुमार सिंह, नित्यानंद कुमार, बबलू कुमार, अजय कुमार, अनोज कुमार और अभिनेश कुमार शामिल थे।

    विरोध प्रदर्शन का कारण:

    भारत सरकार द्वारा चार नए श्रम कानून लागू किए जा रहे हैं, जिसे मजदूर विरोधी माना जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और उनके शोषण को बढ़ावा देंगे।

    प्रदर्शन में शामिल संगठन:

    • ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन
    • इंटेक
    • एटक
    • सीटू
    • इक्टू
    • स्वतंत्र फेडरेशन

    प्रदर्शन के दौरान की गई मांगें:

    • मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लिया जाए
    • मजदूरों के हितों की रक्षा की जाए
    • श्रम कानूनों में संशोधन किया जाए

    मुख्य नेताओं ने कहा:

    • कामरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन: “भारत सरकार द्वारा मजदूर विरोधी श्रम कानून लागू करना गलत है। हम इसका विरोध करते हैं और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लड़ेंगे।”
    • लक्ष्मण प्रसाद, अध्यक्ष, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा: “हम मजदूरों के हितों के लिए लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी मांगों को सुनेगी और मजदूर विरोधी श्रम कानून को वापस लेगी।”
  • मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

    देवब्रत मंडल

    लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    पटना, 20 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में गया जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा स्थित कृषि क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्प्रिंकलर पद्धति, ड्रिप सिंचाई, मिलेट्स की खेती का निरीक्षण किया। इन पद्धतियों के द्वारा खेतों में उपजाए जा रहे अनाजों के बारे में जानकारी ली। इन पद्धतियों के माध्यम से खेती में कम पानी का उपयोग होता है और फसल का अच्छा उत्पादन होता है। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए कई कदम उठाए गए हैं। किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। सभी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा स्थित परिसर से ही रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर गया जिले के लिए 367 करोड़ रुपये की लागत से 553 योजनाओं का उद्घाटन एवं 377 करोड़ रुपये की लागत से 140 योजनाओं का शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री की बातों को सुनती गया की जनता

    मुख्यमंत्री ने जिले में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस क्रम में बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत बड़की नदी एवं मझियावां नदी पर दो पुल निर्माण कार्य, गया जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन का निर्माण, बारा बांध चेकडैम सिंचाई योजना का निर्माण, लावाबार बीयर पईन योजना का प्रारंभ, इमामगंज बाजार से पकरी (झारखंड बॉर्डर) भाया कोठी, सलैया पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण, प्रखंड गया सदर के ग्राम दुर्वे में 507 आवासन क्षमतावाले अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य आदि कार्यों के संबंध में में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया की सभी कार्यों को तेजी से पूर्ण करें।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को देखा। इस दौरान जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। मुख्यमंत्री ने 13,334 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 609 करोड़ 07 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने हस्तकरघा बुनकरों द्वारा किए जा रहे सूत कटाई कार्य को देखा। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया और उन्हें सांकेतिक चेक प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री ने बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र, मायापुर, टनकुप्पा के प्रशासनिक सह प्रशिक्षण भवन का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को दी जा रही ट्रेनिंग, उनके आवासन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किसानों का उत्साहवर्धन किया।

    निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए.एन, मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, गया जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • डॉ. प्रेम कुमार: गर्व है कि गया जी के हैं, धन्य हुई पावन भूमि और धन्य हैं गया जी की जनता

    डॉ. प्रेम कुमार: गर्व है कि गया जी के हैं, धन्य हुई पावन भूमि और धन्य हैं गया जी की जनता

    देवब्रत मंडल

    गया जी के लिए 2 दिसंबर 2025 शुभ दिन है। सौभाग्यशाली भी और धन्य हैं गया जी के लोग। जिन्होंने नौंवी बार अपने विधायक के रूप में डॉ प्रेम कुमार को चुन कर बिहार विधानसभा को मर्यादित किया। विधानसभा के अध्यक्ष के आसन पर आसीन होने वाले डॉ प्रेम गया जी के पहले व्यक्ति बन गए हैं। गर्व और हर्ष दोनों के विषय हैं।

    1990 के चुनाव के बाद पीछे नहीं देखा

    डॉ. प्रेम कुमार का जन्म 1955 में हुआ। ये अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के चंद्रवंशी समुदाय से आते हैं। उन्होंने 1990 में पहली बार गया टाउन से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा और तब से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बनें।

    राजनीतिक सफ़र

    • मंत्री पद: 2005‑2020 के बीच सार्वजनिक स्वास्थ्य, नगर विकास, कृषि, पर्यावरण व वन आदि कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
    • नेता प्रतिपक्ष: 2015‑2017 तक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभाला।
    • अध्यक्ष पद: दिसंबर 2025 में बिहार विधानसभा के 18वें अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में निर्विरोध चुने गए।

    शैक्षणिक व व्यक्तिगत पहलू

    • मगध विश्वविद्यालय से इतिहास में पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की है।
    • राजनीति में आने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए एक फार्मास्यूटिकल व्यवसाय में भागीदारी की थी।

    जनता से जुड़ाव
    सहयोगियों और गया जी के लोग कहते हैं, प्रेम कुमार “पहली पीढ़ी के राजनीतिज्ञ” हैं। जो अपने क्षेत्र के लोगों व मतदाताओं के लिए आसानी से उपलब्ध रहते हैं और साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं।

    वर्तमान स्थिति
    वर्तमान में श्री कुमार न केवल विधानसभा के अध्यक्ष हैं, बल्कि पार्टी में वरिष्ठ नेता के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके पास लगभग तीन दशकों से अधिक समय का विधायी अनुभव है, जो उन्हें इस शीर्ष पद के लिए उपयुक्त बनाया है।

    …और अंत में

    गया शहर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में इतने लंबे समय तक अपनी सीट पर काबिज होने वाले देश के दूसरे विधायक हैं। अब तक इन्होंने हार का मुंह नहीं देखा। जो इन्हें हराने की कोशिश में रहे हैं वे खुद ही हार जाते हैं।