Category: News

Stay informed with the latest breaking news, insightful analyses, and in-depth reporting on current events from around the world.

  • रनिंग स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनकी सुविधाओं में कमी न रहे

    पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने गया में किया व्यापक निरीक्षण

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) दीपक कुमार झा शनिवार को गया जंक्शन पहुंचे। जिन्होंने रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध संरक्षा(सेफ्टी) से संबंधित व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करना तथा ट्रेन परिचालन को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाना था।

    रनिंग रूम, क्रू लॉबी आदि सहित कई कार्यालय का निरीक्षण

    पीसीएसओ श्री झा ने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ के विश्राम, स्वच्छता, खानपान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों व पर्यवेक्षक स्तर के रेलकर्मियों को निर्देश दिया कि रनिंग स्टाफ की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, क्योंकि यही स्टाफ ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्रू-लॉबी का निरीक्षण किया। यहां मौजूद कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी समझा।

    संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों का भी किया मूल्यांकन

    इसके बाद दीपक कुमार झा ने स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए संकेतक, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। साथ ही फुट ओवर ब्रिज का भी जायजा लिया और यात्रियों की आवाजाही, रेलिंग, सीढ़ियों की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि फुट ओवर ब्रिज यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी नियमित जांच और रखरखाव आवश्यक है।

    ट्रेनों के परिचालन पूर्व अच्छी तरह सिस्टम की जांच करें


    निरीक्षण के दौरान पीसीएसओ श्री झा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ट्रेन परिचालन से पहले हर सिस्टम की पूरी तरह जांच करना अनिवार्य है। सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक, कोच, इंजन और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा के प्रति हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

    गया जंक्शन

    यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता

    उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सतत निगरानी आवश्यक है। पीसीएसओ ने स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को भी अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही।

    इन सभी रेल पदाधिकारी व रेलकर्मियों की रही मौजूदगी

    निरीक्षण के क्रम में इनके साथ डीडीयू मंडल के सीनियर डीईई(ऑपरेशन) अमन कुमार, सीनियर डीएसटीई शेखर जायसवाल, डीएमई(मेमू शेड) ए. के. गुप्ता, गया जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार सिंह, एसएस-2 मिथिलेश कुमार, एसएस संतोष कुमार, यातायात निरीक्षक वीवी पांडेय, आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान सहित अन्य रेलकर्मी भी मौजूद रहे।

    अवैध पार्किंग

    … और अंत में

    इनकी मौजूदगी में दिखी यहां अनियमितताएं

    एक तरफ जहां प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जहां गया जंक्शन के हर उन जगहों पर गए, जो रेल संरक्षा और सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुविधाओं से जुड़े थे। लेकिन गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/सी के बगल में यात्रियों के आने जाने के लिए बनाई गई सड़क के दोनों तरफ ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा यहां इनकी मौजूदगी में भी लगे थे। हालांकि यह पार्किंग स्थल नहीं है, जैसा कि रेलकर्मियों ने बताया। बावजूद हर दिन यहां पर वाहन लगे होते हैं, जहां से पार्किंग शुल्क चालकों से लिया जा रहा है। जबकि पास में ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंट और पोस्ट प्रभारी के कार्यालय तथा रेल पुलिस के सर्किल इंस्पेक्टर के आवास भी हैं

  • सोना लूटकांड: रेल थानाध्यक्ष के बाद अब कांड के पूर्व आईओ ससपेंड, थानाध्यक्ष के अलावा किसी और की गिरफ्तारी नहीं

    देवब्रत मंडल

    निलंबित थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

    एक किलोग्राम सोना लूटकांड मामले गया रेल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के बाद अब केस नंबर 334/2025 के अनुसंधानकर्ता बनाये गए सबइंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन पर इस कांड की जांच में  कथित रूप से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

    अब इस कांड के आईओ मुख्यालय डीएसपी बनाए गए हैं

    मामले की जांच अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी कर रहे हैं। इस कांड की जांच में एक नया मोड़ आया है और पूर्व अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपी जिसमें चार सिपाही और दो सिविलियन अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोना लूटपाट मामला

    गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूट के मामले में शामिल थे। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने खुद के लिखित बयान पर केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में उनकी भी इसमें शामिल होने की पुष्टि हुई।

    इन चार सिपाहियों की तलाश जारी

    इन चार सिपाहियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन शामिल हैं। इन पर लूटपाट और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं परवेज और सीताराम भी फरार चल रहे हैं।

    नई कार्रवाई में कांड के पूर्व आईओ निलंबित

    पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आईयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को भी सस्पेंड कर दिया है, उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप है। पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया कि आईओ पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपोपोती की है। इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

  • सोना लूटकांड:रेल थानाध्यक्ष के बाद अब कांड के पूर्व आईओ ससपेंड, थानाध्यक्ष के अलावा किसी और की गिरफ्तारी नहीं

    देवब्रत मंडल

    निलंबित थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह

    एक किलोग्राम सोना लूटकांड मामले गया रेल थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के बाद अब केस नंबर 334/2025 के अनुसंधानकर्ता बनाये गए सबइंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद के विरुद्ध विभागीय स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन पर इस कांड की जांच में  कथित रूप से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

    मामले की जांच अब पटना रेल पुलिस मुख्यालय के डीएसपी कर रहे हैं। इस कांड की जांच में एक नया मोड़ आया है और पूर्व अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जबकि रेल थानाध्यक्ष श्री सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपी जिसमें चार सिपाही और दो सिविलियन अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोना लूटपाट मामला

    गया रेल थाना के थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूट के मामले में शामिल थे। थानेदार राजेश कुमार सिंह ने खुद के लिखित बयान पर केस दर्ज किया था, लेकिन जांच में उनकी भी इसमें शामिल होने की पुष्टि हुई।

    इन चार सिपाहियों की तलाश जारी

    इन चार सिपाहियों में करण कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, रंजय कुमार और आनंद मोहन शामिल हैं। इन पर लूटपाट और पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जो गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं परवेज और सीताराम भी फरार चल रहे हैं।

    नई कार्रवाई में कांड के पूर्व आईओ निलंबित

    पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आईयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को भी सस्पेंड कर दिया है, उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप है। पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने मीडिया को बताया कि आईओ पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपोपोती की है। इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

  • दुःखद:गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस दा नहीं रहे, सचिव समेत अधिवक्ताओं ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया जी व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह गया जी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस कुमार राय का निधन हो गया है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर गुरुवार की देर शाम अंतिम सांस ली। ये खबर यहां पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद समेत एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व सचिव मानस कुमार रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने एक नेकदिल इंसान और विधिवेत्ता को खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इनके निधन की खबर मिलने के बाद गया बार एसोसिएशन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  शोक सभा आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसकी सूचना सभी सदस्यों को दी जाएगी।
    बता दें कि स्व. राय के सानिध्य में रहकर एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने उनसे काफी कुछ सीखा है। इनके जूनियर बिपल्लव राय ने बताया कि गुरुवार की शाम स्व. राय की धर्मपत्नी ने इस दुःखद घटना की जानकारी उन्हें दी। जिन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्व मानस कुमार राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिपल्लव राय ने बताया कि दिवंगत पूर्व सचिव पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के न्यू टाउन सापुर मोहल्ले स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। बता दें कि स्व. मानस कुमार राय का निजी निवास गया जी शहर में ही हुआ करता था। इन्हें लोग ‘मानस दा’ के नाम से जानते थे। मानस दा ने गया जी शहर स्थित अपने आवास व जमीन बेचकर कोलकाता में अपने आवास पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। पूर्व सचिव के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व सचिव मुरारी कुमार हुमांशु, विकास रंजन दफ़्तुआर आदि सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • दुःखद:गया बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस दा नहीं रहे, सचिव समेत अधिवक्ताओं ने जताया शोक

    देवब्रत मंडल

    File photo

    गया जी व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ सदस्य सह गया जी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव मानस कुमार राय का निधन हो गया है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल स्थित आवास पर गुरुवार की देर शाम अंतिम सांस ली। ये खबर यहां पहुंचते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद समेत एसोसिएशन के सदस्यों ने पूर्व सचिव मानस कुमार रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    गया बार एसोसिएशन के सचिव रबिन्द्र प्रसाद ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन ने एक नेकदिल इंसान और विधिवेत्ता को खो दिया है। जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इनके निधन की खबर मिलने के बाद गया बार एसोसिएशन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए  शोक सभा आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इसकी सूचना सभी सदस्यों को दी जाएगी।
    बता दें कि स्व. राय के सानिध्य में रहकर एसोसिएशन के कई अधिवक्ताओं ने उनसे काफी कुछ सीखा है। इनके जूनियर बिपल्लव राय ने बताया कि गुरुवार की शाम स्व. राय की धर्मपत्नी ने इस दुःखद घटना की जानकारी उन्हें दी। जिन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि स्व मानस कुमार राय अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बिपल्लव राय ने बताया कि दिवंगत पूर्व सचिव पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के न्यू टाउन सापुर मोहल्ले स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। बता दें कि स्व. मानस कुमार राय का निजी निवास गया जी शहर में ही हुआ करता था। इन्हें लोग ‘मानस दा’ के नाम से जानते थे। मानस दा ने गया जी शहर स्थित अपने आवास व जमीन बेचकर कोलकाता में अपने आवास पर परिवार के साथ रहने चले गए थे। पूर्व सचिव के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व सचिव मुरारी कुमार हुमांशु, विकास रंजन दफ़्तुआर आदि सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • पईन से एक ढेला मिट्टी काटी भी नहीं गई और हो रहा भुगतान, मामला मनरेगा योजना का

    देवब्रत मंडल

    अपलोड की गई जॉब कार्डधारकों की सूची

    गया जिले में मनरेगा योजना के तहत सरकारी राशि के गबन करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में जो शिकायत डीएम तक पहुंचाई गई है। उसके अनुसार इस योजना में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

    जांच अभी होना बाकी है, फर्जीवाड़े की कहानी

    फिलहाल अभी तो इसकी जांच भी शुरू नहीं हुई है लेकिन जिस व्यक्ति ने गया के डीएम को दिए आवेदन में जितनी बातें बताई है तो उसके अनुसार मामला फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि के दुरुपयोग करने की बात है। परैया प्रखंड के करहट्टा पंचायत में मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में आवेदन देते हुए एक व्यक्ति ने इस योजना में हो रही अनियमितता की जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    एक ढेला मिट्टी नहीं काटी गई और भुगतान हो रहा

    आवेदक ने डीएम को दिए आवेदन में बताया है कि वर्क कोड 20620632 पईन की सफाई ग्राम परसामा का MR निकला हुआ हैं। जिसमें एक डेली(ढेला) भी मिट्टी नहीं काटी गई है और भुगतान किया गया है।

    पईन टिकारी का और कार्य योजना परैया में दिखाया जा रहा

    और तो और सबसे ध्यान देने वाली बात है की उक्त पईन टिकारी प्रखंड के नेपा पंचायत में है और योजना परैया में चलाया जा रहा है।

    योजना का क्रियान्वयन निजी जमीन पर

    करहट्टा पंचायत के परसामा गांव में योजना संख्या-20488034, 20488044 एवं 20488053 का उल्लेख आवेदक ने किया है। कहा है कि ये सारी योजनाएं निजी जमीन पर है और सरकारी वृक्षारोपण का लाभ बिना पौधे के ही भुगतान धड़ल्ले से किया जा रहा है।

    योजना कहीं और की और फोटो कहीं और की

    फोटो से फोटो:जॉबकार्ड धारकों की तस्वीर

    आवेदक गौरव सिंह का कहना है कि यदि इस पर ध्यान से देखेंगे तो मालूम होगा कि MMS के माध्यम से जो फोटो डाला जा रहा है वह भी फोटो से फोटो खींच कर रिकॉर्ड में लगाया जा रहा है। इनका कहने का मतलब कि फोटो किसी अन्य जगह की योजना की है और उसी को इस योजना में दिखाकर सरकारी राशि का गबन किया जा रहा है।

    सरकारी राशि के दुरुपयोग रोकने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

    गौरव सिंह ने डीएम प्रार्थना करते हुए मांग की है कि इसकी गहन जांच कर ‘सरकारी खजाने’ की लूट-खसोट करने वाले लोगों के उपर कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें। ताकि सरकारी राशि का दुरूपयोग होने से बच जाए।

  • अपडेट: गया जी में सोने के साथ पकड़ा गया यात्री यूपी के बलिया जिले का है रहने वाला, डीआरआई की टीम कर रही है जांच

    देवब्रत मंडल

    करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ पकड़ा गया यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहनेवाला है। डीआरआई की टीम अब इस मामले की जांच करेगी। गया रेल थाना की पुलिस के इतिहास में अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। गया रेल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने करीब ढाई करोड़ रुपए के सोने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। बलिया जिले का रहनेवाला यात्री सोना कोलकाता से लेकर एक तस्कर कानपुर ले जा रहा था। रेल पुलिस ने सोने का वजन करीब दो किलोग्राम बताया है। जिसमें आगे की जांच चल रही है।
    गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी रूटीन जांच अभियान जारी रखे हुई थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात गया जंक्शन पर 12311 अप हावड़ा-कालका मेल ट्रेन के एक कोच में जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस को देख कर एक यात्री स्वयं को असहज महसूस कर रहा था। जिसके बैग की तलाशी ली गई। जांच में बैग में भारी मात्रा में सोने मिले। जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में यात्री ने बताया कि सोना कोलकाता से लेकर चला था। जिसे कानपुर ले जाना था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यात्री से विशेष पूछताछ की जा रही है। रेल एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्री के पास रहे सोने का वजन करीब दो किलोग्राम के आसपास है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। अब चुकी यह मामला इनकम टैक्स विभाग का है। वरिष्ठ रेल पुलिस अधिकारी इस पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।

  • यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी

    देवब्रत मंडल


    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन की वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार को रेलवे समुदायिक भवन, गया जी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा जी की उपस्थिति सराहनीय रही। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल अध्यक्ष डीके पांडे ने अध्यक्षता की। हाजीपुर जोन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित हुए। जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।


    सर्वप्रथम ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का झंडा फहराकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट मौन रखकर उन अमर शहीदों को तथा विगत वर्षों में शहीद हुए यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनको नमन किया गया। मुख्य अतिथियों को मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा मुकेश सिंह सचिव गया शाखा ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।


    बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। महिला कर्मचारियों को संगठन में आगे लाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। विगत चुनाव में जिस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे रनिंग साथियों एवं ट्रैकमैन साथियों को बरगलाकर दिग्गभ्रमित किया गया वह आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समाधान करवाएगी।
    मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की वर्किंग कमेटी बैठक ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले चुनाव में पुनः कर्मचारियों का भरोसा कायम रखते हुए विजय होंगे। लोको पायलट , ट्रैक मेंटेनर, कैरिज एंड वैगन के अलावा तमाम विभागों के कर्मचारियों का विश्वास ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पर वर्तमान समय में भी कायम है। जिसका लाभ कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान करवाने में अवश्य मिल रहा है।
    आज की बैठक मे हाजीपुर जोन के सभी शाखा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी अपनी बातों को बखूबी रखा। बैठक का आयोजन गया शाखा के द्वारा किया गया था। यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि जिसकी तैयारी के लिए विगत कई दिनों से युवा साथी एवं गया शाखा की पूरी टीम लगी हुई थी। जो पूर्णतया सफल रही।

  • राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर एफआईआर दर्ज, सीसीटीवी कैमरे की हो रही जांच

    देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर विजयादशमी की रात 02 अक्टूबर को रेलवे में एक बड़ी घटना हुई। डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट एवं रेल थाना क्षेत्राधिकार में दो राजधानी एक्सप्रेस पर कुछ समय के ही अंतराल पर पत्थरबाजी की घटना हो गई। इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। कई कोच के शीशे को क्षति पहुंची है। बताया गया कि माइनर क्रैक कर गए थे।

    घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई

    इस घटना की जांच पड़ताल तुरंत ही शुरू कर दी गई। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि जिस स्थान पर पत्थरबाजी की घटना हुई, उसके कुछ ही दूरी पर दुर्गापूजा को लेकर पंडाल बना हुआ था। जहां कुछ शरारती तत्वों के लोग इकट्ठे थे। संभावना जताई जा रही है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया हो। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

    सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच

    रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि  मीडिया हाउस से करते हुए कहा है कि बहुत जल्द ही इस घटना को कारित करने वाले लोगों की पहचान कर ली जाएगी। कोशिश है कि उन्हें शीघ्र गिरफ्तार भी कर लिया जाए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    दोनों मामलों में डेहरी-ऑन-सोन रेल थाना में एफआईआर दर्ज

    डेहरी-ऑन-सोन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रामबिलास ने घटना के बाबत बताया कि घटना ब्लॉक सेक्शन में हुई थी। रात की वजह से घना अंधेरा होने की स्थिति में किसी की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ट्रेन में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर स्थानीय रेल थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। आरपीएफ और रेल पुलिस संयुक्त रूप से संबंधित जिला पुलिस के अधिकारियों से सहयोग लेकर इस घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है।

    आइए जानते हैं किस ट्रेन के कितने कोच के शीशे को क्षति हुई

    गाड़ी संख्या 12314 अप सियालदह राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: 02:50 बजे से 03:00 बजे के बीच
    • घटना का स्थान: सोननगर और चिरैला के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • A 3: सीट नंबर 13 और 49
    • A 4: सीट नंबर 23
    • B 11: सीट नंबर 15
    • B 9: सीट नंबर 31
    • B 13: सीट नंबर 25
    • B 05: सीट नंबर 63
    • पैंट्रीकार: 2 खिड़कियों के शीशे टूटे
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    गाड़ी संख्या 12302 अप हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस

    • घटना की तिथि: 02 अक्टूबर 2025
    • घटना का समय: लगभग 03:00 बजे
    • घटना का स्थान: पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन के बीच
    • क्षतिग्रस्त कोच और सीट नंबर:
    • H 1 E Cabin
    • A 2: सीट नंबर 31 से 36
    • किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची

    इन घटनाओं की जांच की जा रही है और रेलवे प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहा है। हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें ट्रेनों के शीशे टूट गए और यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई है।

  • नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एवं नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्स. पर पथराव, कई कोच के शीशे टूटे, जांच शुरू

    देवब्रत मंडल

    प्रतीकात्मक फोटो

    पूर्व मध्य रेल के गया-डीडीयू रेलखंड पर दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में हुई और दूसरी घटना नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में हुई है। ये घटनाएं गया-डीडीयू रेलखंड पर सोननगर-चिरैला एवं पहलेजा-डेहरी स्टेशनों के बीच हुई है। दोनों घटनाओं में कई कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी भी यात्री को चोट नहीं पहुंची।

    घटनाओं का विवरण:

    • 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना सोननगर और चिरैला स्टेशन के बीच हुई, जिसमें सात कोचों के शीशे टूट गए। जिसमें पैंट्री कार भी शामिल हैं।
    • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस: यह घटना पहलेजा और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें दो से तीन कोचों के शीशे क्षतिग्रस्त हुए।

    जांच और कार्रवाई:

    • इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के फोन की घंटियां बजने शुरू हो गए। चुकि घटना अल सुबह ही हो गई थी, जिसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों की नींद हराम हो गई। जिसकी उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
    • इस संबंध में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरमंगत सिंह से जानकारी प्राप्त करना चाहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बाद में पता चला कि श्री सिंह छुट्टी पर हैं।
    • इस घटना के बाद दोनों राजधानी एक्सप्रेस गया जंक्शन पर पहुंची। दोनों राजधानी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त कोचों के शीशों की जांच की गई। जांच में दोनों ट्रेन के कई कोच के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए।
    • जिस दो जगहों पर इतनी बड़ी घटना(राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी) हुई। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसी विशेष समूह के द्वारा सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम देने के लिए लोग रेलवे लाइन के किनारे एकत्र हुए थे या फिर ऐसा करने वाले लोगों की मंशा कुछ और ही थी।
    • 03 अक्टूबर तक ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर सभी ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने के लिए शार्प लुक आउट की जगह से गुजरने वाली ट्रेनों की गति कम करके परिचालन करने और ऐसे जगहों पर पायलट (चालक) को लगातार सीटी बजाना है।
    • चिन्हित स्थलों से ट्रेनों के गुजरने के वक्त सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए अवांछित लोगों पर नजरें रखने का निर्देश दिया गया है और साथ में आपात स्थिति में ही छुट्टी पर जाने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे में सब डिविजनल क्षेत्र के पदाधिकारी का छुट्टी पर चले जाना भी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़े कर रहा है।

    पिछली घटनाएं:

    डीडीयू मंडल के डेहरी-ऑन-सोन के परिचालन विभाग से जुड़े एक जिम्मेदार कर्मचारी ने बताया कि कुछ समय पहले वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना हुई थी।

    • 22 मई 2025 को गया-डीडीयू रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी, जिसमें ट्रेन के इंजन का शीशा टूट गया था।
    • 26/27 जून 2025 को आनंद विहार-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में काष्ठा-परैया स्टेशन के बीच कई कोचों के यात्रियों के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना का उद्भेदन कर लिया गया है।

    देखा जाए तो इस मंडल अंतर्गत रेल की खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण के कारण रेल राजस्व को सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसका लाभ व्यक्तिगत तौर पर कोई और उठा रहा है। वहीं अवैध वेंडरों द्वारा लाइसेंसी वेंडरों को धमकियां मिल रही है लेकिन अवैध वेंडिंग का काम जारी है। हाल ही में इस बात की शिकायत रेल मंत्री तक पहुंच चुकी है।