Category: News

Stay informed with the latest breaking news, insightful analyses, and in-depth reporting on current events from around the world.

  • सदर अंचल कार्यालय में म्युटेशन के नाम पर क्या सच में होती है रुपयों की ‘डील’? वायरल ऑडियो व व्हाट्सएप चैट की कहानी भी कुछ अजीब है, सुनें ऑडियो टेप

    देवब्रत मंडल

    गया (चंदौती)। गया जिले के सदर अंचल कार्यालय (चंदौती) से एक ऑडियो और स्क्रीन शॉर्ट वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन दाखिल-खारिज (म्युटेशन) के एवज में पैसों की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मुरारपुर क्षेत्र से जुड़ी जमीन का म्युटेशन कराने के लिए 2500 रुपये की ‘पर्चा’ यानी ‘खर्चा’ मांगा जा रहा है। बातचीत में सीधा उल्लेख है कि “सीओ सर का सुबह-सुबह कॉल आया था।” हालांकि Magadh Live इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता कि बात करने वाला व्यक्ति वाकई अंचल कार्यालय का राजस्व कर्मचारी है भी या नहीं।

    बातचीत का हूबहू अंश पढ़िए — किसने क्या कहा, साफ समझिए:
    (यह बातचीत कॉल पर रिकॉर्ड हुई है, जिसे किसी ने वायरल कर दिया है)

    बोलने वाला संभावित कर्मचारी “सीओ सर का सुबह सुबह कॉल आया था, इस लिए कह रहे हैं न, दे दीजिएगा तब न काम आगे बढ़ा देते।”

    बोलने वाला 2 (जमीन मालिक का करीबी):
    “हेलो! कितना केस नंबर था?”

    संभावित कर्मचारी:
    “केस नंबर अभी जेनरेट नहीं हुआ है, पर्चा(खर्चा) मिलेगा तब न जेनरेट होगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “अच्छा! खर्चा या पर्चा, वही हुआ न। आपका पूरा नाम नीरज है?”

    संभावित कर्मचारी:
    “हां! नीरज कुमार मंडल। कर्मचारी हुए न?”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “ऑनलाइन ले सकते हैं? हम तो यहां नहीं हैं।”

    संभावित कर्मचारी:
    “ठीक है, स्टाफ का नंबर भेज देते हैं, उसी पर डाल दीजिएगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कितना देना होगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “पच्चीस सौ”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कम वेसी न चलेगा सर कुछो?”

    संभावित कर्मचारी:
    “अब उसी में देख लीजिएगा”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “कब तक म्युटेशन हो जाएगा मेरा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “हो जाएगा, बीस दिन में।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “बीस दिन में फाइनल मिल जाएगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “फाइनल हो जाएगा।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “ई न कि देला के बाद फिर लटक जाए?”

    संभावित कर्मचारी:
    “न! न! नहीं ना? ऐसा थोड़े ही होता है। सबका एकदम टाइमिंग रहता है, कितना दिन पर आपका काम कर के देना है।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “अच्छा ठीक है भेज (स्कैनर QR कोड) दीजिए, अभी भेजना होगा?”

    संभावित कर्मचारी:
    “भेज दीजिएगा तब न अभी काम आगे बढ़ा देंगे। सीओ सर का अभी सुबह सुबह कॉल आया था, इसलिए कह रहे हैं!”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “सीओ सर भी मांगते हैं न?”

    संभावित कर्मचारी:
    “अच्छा ठीक है।”

    जमीन मालिक का करीबी:
    “भेजिए(स्कैनर), भेज देते हैं”

    संभावित कर्मचारी:
    “ठीक है

    इस बातचीत के बाद एक UPI स्कैनर कोड भेजा जाता है, जो ‘प्रिंस कुमार’ नामक व्यक्ति का होता है। इसके बाद बातचीत में सौदेबाजी होती है, जैसे कि कम ज्यादा कुछ किया जा सकता है या नहीं।

    इस पूरे मामले में वायरल ऑडियो व व्हाट्सएप चैट की पुष्टि के लिए Magadh Live ने कर्मचारी नीरज मंडल के दो नंबर पर फोन किया तो एक बंद बताया। दूसरे पर बात हुई। जब वायरल ऑडियो टेप और व्हाट्सएप चैट के बारे में उनसे पूछा तो कर्मचारी ने कहा- हमें और सीओ सर को बदनाम करने की साजिश रची गई है। सीओ सर को इस बात से अवगत करा दिए हैं, अभी हमलोग हड़ताल पर हैं। सीओ सर से ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अनुरोध किया गया है।

    अब सवाल उठता है कि जब फोन पर बातचीत करने वाला व्यक्ति नीरज कुमार मंडल नहीं है तो अब यह जांच का विषय है कि जिस मोबाइल नंबर (सिम कार्ड) से बातचीत हो रही है, वह किसके नाम पर है और क्या वह व्यक्ति सरकारी सेवा में है या इस तरह के कार्य में ऑफिस वालों से संपर्क रखता है और लोगों को झांसे में लेकर अपना उल्लू सीधा करता है। जिस व्यक्ति का UPI id दिया गया तो क्या वाकई इस तरह के लेनदेन किया करता है? ये जांच के विषय हैं।

    (वायरल ऑडियो क्लिप magadh Live के पास सुरक्षित है) सुनें ऑडियो टेप

  • ‘गया जी’ को नमन! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस साहसिक और ऐतिहासिक फैसले की चहुंओर सराहना

    ‘गया जी’ को नमन! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस साहसिक और ऐतिहासिक फैसले की चहुंओर सराहना

    अखिल विश्व आज से उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी ‘गया’ को आदरसूचक नाम ‘गया जी’ के नाम से जाना जाएगा। यह हर्ष के साथ साथ गौरव का क्षण है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पावन भूमि की केवल सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण ही नहीं, वरण बल्कि अखिल विश्व के समक्ष अद्वितीय उदाहण के रूप में रखने का कार्य किया। हर कोने से इस पर असंख्य लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है।
    ‘गया’ सच में आदर और सम्मान ‘जी’ का हकदार था जो मुख्यमंत्री ने प्रदान कर एक ऐतिहासिक इबारत लिखी है। इस फैसले के लिए नीतीश कुमार प्रशंसा ही नहीं बल्कि आदर के पात्र बन गए। बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
    मोक्षदायिनी अन्तःसलिला फल्गु नदी पर 09 सितंबर 2022 को जब ‘गया जी’ डैम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश ने किया था तो उस वक्त भी गया को ‘गया जी’ के नाम से सम्मानित कर एक मील का पत्थर रख दिए थे।
    ‘गया जी’ के बारे में हमारे वेद और पुराणों में जितने भी उल्लेख मिलते हैं, उसमें गया जी की पावन धरा को आदर के साथ वर्णन किया गया है। ‘गया जी’ के बारे में कई आख्यानों में इसकी चर्चा मिलती है। मोक्षभूमि और ज्ञान की भूमि गया जी और बोधगया विश्व पटल पर अपना विशेष महत्व रखता है।

    जिस गया को ‘गया जी’ के नाम से नामकरण मुख्यमंत्री नीतीश ने किया है, सच में इतिहास इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम कभी नहीं भूलेगा।
    2022 में जब फल्गु नदी पर रबर डैम बनकर तैयार हुआ था और इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो प्रतिक्रिया आई थी, उसे भी सभी को याद करने की आवश्यकता है। यहां तर्पण करने को आने वाले लोगों में रही किसी महिला की व्यथा को उन्होंने बखूबी निभाया। जिन्होंने कहा था कि फल्गु में सालों भर पानी रहता तो तर्पण के लिए लोगों को मोक्षदायिनी फल्गु का जल सालों भर मिलता रहता। उस श्रद्धालु की भावनाएं केवल एक व्यक्ति से नहीं जुड़ी हुई थी, इस से जुड़ी हुई थी हर सनातनियों की भावना। जिसका मुख्यमंत्री ने कदर किया। डैम बने और उसका नाम ‘गया जी डैम’ रखा गया।
    उसी दिन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शायद संकल्प लिया हो और उसकी परिणति के रूप में उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी गया अब गया जी के नाम से जाना जाने लगा है।
    इस आलेख के माध्यम से सरकार से यही अपेक्षा करते हैं कि गया जंक्शन का नाम भी ‘गया जी’ करने में केंद्र की सरकार विलंब नहीं करेगी। सारे सरकारी कार्यों में अब गया की जगह ‘गया जी’ का प्रयोग किया जाना ही इस पौराणिक शहर के लिए सम्मानजनक होगा।

    देवब्रत मंडल, ‘गया जी‘

  • अजब खेल की गज़ब कहानी: गया रेल थाना में शराब बरामदगी से लेकर कांड दर्ज होने तक जानें क्या-2 हुआ

    देवब्रत मंडल

    जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व बल के जवान

    बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद गया जंक्शन पर अनगिनत बार शराब पकड़ी गई है। कई मौके ऐसे में सामने आए हैं कि तस्कर भी पकड़े गए हैं। अनेकों बार लावारिस हालात में बरामदगी हुई है। ताजा मामला 09 मई 2025 की है। पांच पिट्ठू बैग में छुपा कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तस्करों द्वारा लाई गई विदेशी शराब पकड़ी गई है। यह ट्रेन दोपहर बाद गया जंक्शन पर आई थी। दिन के उजाले में प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पार्सल कार्यालय के पास से पांच पिट्ठू बैग को सबसे पहले तो किसी सिपाही ने या पुलिस पदाधिकारी ने उतारते हुए देखा होगा या किसी खास मुखबिर ने इसकी सूचना दी होगी।

    क्या कहते हैं रेल थानाध्यक्ष

    रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने जो बातें अपने वरीय अधिकारियों को बताई है, वही बातें मीडिया से भी साझा की गई है। श्री सिंह ने बताया है कि रेल थाना गया कांड संख्या–132/25, दिनांक–09.05.25 धारा–30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 (अज्ञात ) के विरुद्ध दर्ज की गई। जबकि घटना तिथि–10.05.25 बता रहे हैं। चलिए हो सकता है ये लिपिकीय भूल हो सकती है या हो गई होगी।

    अब इस बात पर गौर करें कि किसने देखा कि इसी कोच से बैग उतारा गया

    रेल थानाध्यक्ष ने जैसा बताया है कि- घटनास्थल– गया जंक्शन प्लेटफार्म 1 पर खड़ी गाड़ी संख्या–12801 पुरषोत्तम exp के इंजन के दूसरे साधारण बोगी से उतार कर पार्शल office के पास। जब स्पष्ट रूप से कहा गया है कि साधारण बोगी से उतार कर पार्सल ऑफिस के पास रखा गया तो किसने ये बात बताई? यदि पुलिस पदाधिकारी यह कह रहे हैं तो उन्होंने उतारने वाले तस्करों को क्या देखते हुए भी नहीं पकड़ सके। या चुपचाप उतारते हुए देखते रहे और तस्कर को फरार होने दिया। यदि मुखबिर खास ने ये बात बताई होगी तो पार्सल कार्यालय के पास और यही पर आरएमएस ऑफिस के पास सीसीटीवी के कैमरे लगे हुए हैं। अवश्य ही किसी न किसी कैमरे में तस्करों को बोगी में से बैग लेकर उतरते हुए उसकी गतिविधियां कैद हुई होगी। जिसे तत्काल कंट्रोल रूम से देखकर तस्कर की पहचान हो सकती थी। जिसे ढूंढ कर निकाला जा सकता था या पहचान की जा सकती है।

    बरामदगी–पांच पिट्ठू बैग में अंग्रेज़ी शराब

    1.king fisher strong beer 500 ml का 27 पीस,

    Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,
    Signeture whisky 375 ml का 10 बोतल,
    4.Royal stag deluxe whisky 750 ml का 02 बोतल ,
    Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,सभी पर for sale in jharkhand only, कुल मात्रा 26.250 लीटर बरामद हुआ।

    कई स्तर के पदाधिकारियों करेंगे इस कांड की जांच

    इस कांड के वादी –पुअनि निरंजन प्रसाद, रेल थाना गया हैं। जो वर्तमान में पदस्थापित हैं और संभव है कि इन्होंने ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानाध्यक्ष को दी है।
    इस कांड के अनुसंधानकर्ता–SI कृष्ण कुमार, रेल थाना गया में पदस्थापित हैं। जो इस कांड की जांच करेंगे। इसके बाद कई स्तर पर कांड का supervision किया जाएगा। पहले रेल थानाध्यक्ष, फिर गया रेल अंचल के पुलिस निरीक्षक, इनके बाद गया रेल अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक। इसके बाद रेल एसपी तक इस कांड का पर्यवेक्षण रिपोर्ट पहुंचेगा।

    अंततः

    अब इस शराब की बरामदगी से लेकर कांड के दर्ज होने से बाद कांड में फाइनल चार्जशीट दाखिल करने तक जितनी भी आवश्यक कागजी परिक्रियाओं को पूरा किया जाना है, उसमें तो वक्त लगेगा लेकिन शराब बरामदगी की कहानी कुछ अजब गजब है।

  • गया रेल की अजब #खेल की गजब कहानी, शराब उतारते देखा भी गया, फिर भी लावारिस हालात में बरामदगी! सवाल- देखने वाले ने तस्कर को पकड़ा क्यों नहीं?

    देवब्रत मंडल

    गया रेल थाना में जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी व जवान

    शराबबंदी लागू होने के बाद गया जंक्शन पर अनगिनत बार शराब पकड़ी गई है। कई मौके ऐसे में सामने आए हैं कि तस्कर भी पकड़े गए हैं। अनेकों बार लावारिस हालात में बरामदगी हुई है। ताजा मामला 09 मई 2025 की है। पांच पिट्ठू बैग में छुपा कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तस्करों द्वारा लाई गई विदेशी शराब पकड़ी गई है। यह ट्रेन दोपहर बाद गया जंक्शन पर आई थी। दिन के उजाले में प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर पार्सल कार्यालय के पास से पांच पिट्ठू बैग को सबसे पहले तो किसी सिपाही ने या पुलिस पदाधिकारी ने उतारते हुए देखा होगा या किसी खास मुखबिर ने इसकी सूचना दी होगी।

    क्या कहते हैं रेल थानाध्यक्ष

    रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने जो बातें अपने वरीय अधिकारियों को बताई है, वही बात मीडिया से भी साझा की गई है। श्री सिंह ने बताया है कि रेल थाना गया कांड संख्या–132/25, दिनांक–09.05.25 धारा–30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 (अज्ञात ) के विरुद्ध दर्ज की गई। जबकि घटना तिथि–10.05.25 बता रहे हैं। चलिए हो सकता है ये लिपिकीय भूल हो सकती है या हो गई होगी।

    अब इस बात पर गौर करें कि किसने देखा कि इसी कोच से बैग उतारा गया

    रेल थानाध्यक्ष ने जैसा बताया है कि- घटनास्थल– गया जंक्शन प्लेटफार्म 1 पर खड़ी गाड़ी संख्या–12801 पुरषोत्तम exp के इंजन के दूसरे साधारण बोगी से उतार कर पार्शल office के पास। जब स्पष्ट रूप से कहा गया है कि साधारण बोगी से उतार कर पार्सल ऑफिस के पास रखा गया तो किसने ये बात बताई? यदि पुलिस पदाधिकारी यह कह रहे हैं तो उन्होंने उतारने वाले तस्करों को क्या देखते हुए भी नहीं पकड़ सके। या चुपचाप उतारते हुए देखते रहे और तस्कर को फरार होने दिया। यदि मुखबिर खास ने ये बात बताई होगी तो पार्सल कार्यालय के पास और यही पर आरएमएस ऑफिस के पास सीसीटीवी के कैमरे लगे हुए हैं। अवश्य ही किसी न किसी कैमरे में तस्करों को बोगी में से बैग लेकर उतरते हुए उसकी गतिविधियां कैद हुई होगी। जिसे तत्काल कंट्रोल रूम से देखकर तस्कर की पहचान हो सकती थी। जिसे ढूंढ कर निकाला जा सकता था या पहचान की जा सकती है।

    बरामदगी–पांच पिट्ठू बैग में अंग्रेज़ी शराब


    1.king fisher strong beer 500 ml का 27 पीस,

    1. Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,
    2. Signeture whisky 375 ml का 10 बोतल,
      4.Royal stag deluxe whisky 750 ml का 02 बोतल ,
    3. Royal stag deluxe whisky 375 ml ka 10 बोतल ,सभी पर for sale in jharkhand only, कुल मात्रा 26.250 लीटर बरामद हुआ ,
    4. इस कांड के वादी –पुअनि निरंजन प्रसाद, रेल थाना गया हैं। जो वर्तमान में पदस्थापित हैं और संभव है कि इन्होंने ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी थानाध्यक्ष को दी है।
    5. इस कांड के अनुसंधानकर्ता–SI कृष्ण कुमार, रेल थाना गया में पदस्थापित हैं। जो इस कांड की जांच करेंगे। इसके बाद कई स्तर पर कांड का supervision किया जाएगा। पहले गया रेल अंचल के पुलिस निरीक्षक, इनके बाद गया रेल अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक। इसके बाद रेल एसपी तक इस कांड का पर्यवेक्षण रिपोर्ट पहुंचेगा।

    अब इस शराब की बरामदगी से लेकर कांड के दर्ज होने से बाद कांड में फाइनल चार्जशीट दाखिल करने तक जितनी भी आवश्यक कागजी परिक्रियाओं को पूरा किया जाना है, उसमें तो वक्त लगेगा लेकिन शराब बरामदगी की कहानी कुछ अजब गजब है।

  • भारत चाहता तो आईएमएफ में पाकिस्तान को लोन देने के खिलाफ वोटिंग कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की बजाए वोटिंग ही नहीं की, आईए जानते हैं आखिर भारत ने क्यों ऐसा किया?

    न्यूज़ डेस्क

    इंटरनेट से ली गई तस्वीर

    पाकस्तान को युद्ध के बीच कर्ज की जरूरत थी. इसके लिए उसने इंटरनेशनल मानेटरी फंड से गुहार की. भारत चाहता तो आईएमएफ में पाकिस्तान को लोन देने के खिलाफ वोटिंग कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा करने की बजाए वोटिंग ही नहीं की. सवाल उठ रहे हैं कि भारत ने ऐसा क्यों किया? अगर वह चाहता तो पाकिस्तान के खिलाफ वोट करके मौजूदा हालात में बदला तो ले ही सकता था लेकिन इसके बाद भी भारत वोटिंग से अलग रहा.

    आईएमएफ का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है

    आईएमएफ का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है. पाकिस्तान के दो लोन प्रोग्राम को मंजूर करने के लिए 9 मई को वोटिंग हुई. भारत आईएमएफ के निदेशक मंडल में है, लिहाजा उसका वोट मायने भी रखता है. वोटिंग में पाकिस्तान को दो ऋण कार्यक्रमों के तहत कुल $2.3 बिलियन की वित्तीय सहायता प्रदान करने पर हरी झंडी दे दी गई. ये बात जो भी सुन रहा है वो हैरान हो रहा है कि भारत ने ऐसा क्यों किया?
    भारत के वोटिंग से बाहर रहने ने निश्चित तौर पर पाकिस्तान को बहुत बड़ी राहत दी. इंटरनेशनल कम्युनिटी में भी लोग हैरान हो रहे हैं कि एक तरफ तो दोनों देशों में जबरदस्त तनाव के बीच सैन्य कार्रवाई हो रही है. दोनों ही देश एक दूसरे के खिलाफ हमला कर रहे हैं. ऐसे में भी भारत ने वोटिंग से बाहर रहकर क्यों पाकिस्तान के लोन मंजूरी का रास्ता साफ कर दिया.

    पाकिस्तान को कितना कर्जा मंजूर हो गया

    पाकिस्तान को विस्तारित निधि सुविधा यानि एक्सटेंडेट फंड फेसिलिटी के जरिए एक बिलियन डॉलर और लचीलापन और स्थिरता सुविधा (Resilience and Sustainability Facility ) के तहत 1.3 बिलियन डॉलर मंजूर किए. यानि कुल मिलाकर 2.3 बिलियन डॉलर.

    भारत खिलाफ वोट कर सकता लेकिन क्यों नहीं किया

    तकनीकी तौर पर भारत IMF ऋण निर्णयों में पाकिस्तान के खिलाफ वोट कर सकता है, लेकिन वह आमतौर पर ऐसा सीधे तौर पर क्यों नहीं करता है. भारत ने कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से अपनी चिंताओं को बताना ज्यादा पसंद किया. भारत ने IMF को ये सुनिश्चित करने के लिए कहा कि पाकिस्तान को जो धनराशि दी जाए वो सेना को ना दे दी जाए और ना ही इसके जरिए वो अपने दूसरे लोन का भुगतान कर सके.

    भारत ने इसके लिए कड़ी निगरानी पर जोर दिया ताकि पाकिस्तान को जो धन दिया जाए वो ना तो सीमा पार आतंकवाद में इस्तेमाल हो और ना ही सेना को हथियारों के लिए दिया जाए.

    आमतौर पर आईएमएफ सर्वसम्मति-आधारित दृष्टिकोण पर काम करता है. व्यक्तिगत सदस्य देशों के वोट सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. भारत के वोटिंग में हिस्सा नहीं लेने की कई वजहें हैं.

    IMF आम सहमति से काम करता है, शत्रुतापूर्ण मतदान से नहीं

    IMF सदस्य देश खासतौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ के देश, चीन और भारत जैसे प्रमुख शेयरधारक व्यापक आम सहमति से काम करना पसंद करते हैं. यहां तक कि प्रतिकूल संबंधों वाले देश भी शायद ही कभी खुले तौर पर खिलाफ या नहीं का वोट नहीं देते जब तक कि कोई गंभीर भू-राजनीतिक उल्लंघन न हो. जैसे रूस-यूक्रेन में तनाव और युद्ध का मामला.

    शत्रुतापूर्ण वोट कूटनीतिक तौर पर अलग कर सकता है

    शत्रुतापूर्ण वोट किसी देश को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर सकता है. उसे वैश्विक वित्तीय स्थिरता को बाधित करने के तौर पर देखा जा सकता है. भारत खुद को दुनिया में एक जिम्मेदार वैश्विक खिलाड़ी के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करता रहा है, लिहाजा वो खिलाफत वोटिंग करने से बचा.

    भारत ये भी नहीं चाहता कि पाकिस्तान की ये हालत हो
    भारत निश्चित तौर पर सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ गहरे मतभेद रखता है. लेकिन ये भी नहीं चाहता कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाए. क्योंकि आर्थिक तौर पर अगर उसकी हालत खराब हुई तो और अधिक उग्रवाद हो सकता है. शरणार्थियों का प्रवाह पड़ोसी क्षेत्रों को अस्थिर कर सकता है.

    भारत कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से आर्थिक दबाव बनाए रखना पसंद करता है, वो ये सुनिश्चित करता है कि पाकिस्तान आर्थिक रूप से बचा रहे लेकिन नियंत्रित रहे.

    पर्दे के पीछे कूटनीति


    भारत IMF प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग पाकिस्तान जैसे हालात संबंधी चिंताओं को दर्ज करने के लिए चतुराई से करता है:
    – वो तय करता है कि IMF फंड को यूज सैन्य खर्च या चीनी ऋण चुकौती में नहीं जाए. भारत ने लगातार कहा है कि पाकिस्तान को मिलने वाला फंड सख्त निगरानी शर्तों के साथ दिया जाए और निगरानी की जाए. इससे इससे भारत के उद्देश्य सार्वजनिक वीटो के बिना ही पूरे हो जाते हैं.

    क्या भारत के खिलाफ वोट देने से लोन रुक जाता?

    भारत की ओर से वोटिंग में खिलाफ या नहीं का वोट डालने पर ऋण नहीं रुकता, क्योंकि दूसरे देश पक्ष में वोट देते. आईएमएफ में अमेरिका के पास 16.5% हिस्सेदारी है. यूरोपीय संघ के पास सामूहिक रूप से लगभग 25-30% हिस्सेदारी है. भारत के पास केवल ~2.7% हिस्सेदारी है. इसलिए भारत बेशक नहीं के तौर पर वोट डाल सकता था लेकिन ये उसके लिए कूटनीतिक तौर पर महंगा होता.

    भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जाना चाहता है न कि एक छोटा विरोधी

    भारत दुनिया में खुद को वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक मंचों (ब्रिक्स, जी20, एससीओ, आईएमएफ) में खुद को एक तटस्थ, स्थिर करने वाली ताकत के रूप में स्थापित करने की कोशिश करता रहा है. वह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर छोटा विरोधी के तौर पर इमेज नहीं बनाना चाहता.

    तो भारत को क्या पसंद है?

    – राजनयिक रूप से परहेज़ करना या आपत्तियां उठाना
    – IMF की शर्तों को चुपचाप प्रभावित करना
    – अस्थिरता पैदा करने वाले कदमों से बचना जो क्षेत्रीय रूप से अच्छे नहीं हो सकते.

    (ये आलेख  न्यूज एजेंसी ‘न्यूज़ 18 हिंदी’ से ली गई है)
    🙏🏻🙏🏻

  • रेड क्रॉस ही एक मात्र संस्था है जिसे अब तक तीन बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका

    देवब्रत


    8 मई (गुरुवार) को रेड क्रॉस, गया परिसर में “विश्व रेड क्रॉस दिवस” मनाया गया। प्रत्येक वर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिन को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह द्वारा हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सदस्यों ने हेनरी ड्यूनेंट के योगदान और 1863 से लेकर आज तक पूरे विश्व में रेड क्रॉस द्वारा किए गए कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। ज्ञात रहे कि विश्व में रेड क्रॉस ही एक मात्र संस्था है जिसे अब तक तीन बार नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
    कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप, अक्षय जैन, वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह, सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी, डॉ. प्रभात कुमार सिंहा, डॉ. अंबुज कुमार सहित रेड क्रॉस गया के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी सचिव डॉ. तनवीर उस्मानी ने दी।

  • ट्रेन दुर्घटना: हूटर बजते ही पदाधिकारियों के साथ राहतकर्मियों की टीम पहुंच गई घटनास्थल, फिर शुरू हुई…

    देवब्रत

    दिन के 11:00 बजे थे। रेलवे का हूटर बजता है। जिसकी आवाज गया जंक्शन पर कार्यरत सभी विभागों के पर्यवेक्षक व पदाधिकारियों के कानों तक पहुंचती है और फिर अफरातफरी…
    ट्रेन दुर्घटना की सूचना पाते ही ट्रेन दुर्घटना राहत (ए. आर. टी.) यार्ड से गया जंक्शन पर आती है। मेडिकल की टीम, रेलवे सुरक्षा बल के पदाधिकारी व बल के जवान, कैरेज विभाग, परिचालन विभाग, ट्रेन लाइटिंग(टीएलाई), इंजीनियरिंग विभाग, दुर्घटना राहत दल आदि के साथ स्टेशन प्रबंधक आदि एआरटी/एआरएमवी में सवार होकर घटनास्थल के लिए रवाना होते हैं।

    फिर आगे शुरु हो जाती है दुर्घटना में घायल यात्रियों के इलाज, किसी को एम्बुलेंस में लादा जा रहा है तो कुछ कर्मचारी और पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों की टीम दुर्घटना के बाद रेस्क्यू टीम को निर्देशित करते हुए अपने अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट जाते हैं।

    जी हां! ऐसा कुछ नजारा देखने को मिला गुरुवार को गया जंक्शन के यार्ड में। दरअसल ये एक मॉक ड्रिल था। यानी किसी अप्रत्याशित रूप से घटना या दुर्घटना के बाद रेलवे के पदाधिकारी और कर्मचारी कितने सजग और अलर्ट रहते हैं, इसका एक रिहर्सल था।
    रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के जरिए रेलकर्मियों की दक्षता का एक प्रकार से परीक्षा/जांच की जाती है कि यदि कोई ऐसी घटना(ईश्वर न करे) हो जाती है तो राहत कार्य कितनी जल्द और बेहतर तरीके से रेलकर्मी शुरू करते हैं, इसी की जांच और सतर्कता बरतने के लिए समय समय पर रेलकर्मियों को प्रेरित किया जाता है। ऐसा डीडीयू रेल मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर किया जाता रहा है। आज भी इसी का हिस्सा था यह मॉक ड्रिल।

  • रेलमंत्री के दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का किया आह्वान, एससी/एसटी के जोनल अधिकारियों ने किया दौरा

    देवब्रत मंडल

    सोमवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन शाखा गया मे जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार मंडल, अध्यक्ष कमलेश कुमार एवं मंडल सचिव अनिल कुमार, चंदन कुमार शाखा कोषाध्यक्ष का आगमन हुआ। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उदय कुमार आजाद, गणेश रजक सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष आर पी पासवान, संजय कुमार सहायक, सचिव अनिल कुमार, संगठन मंत्री पंकज कुमार, सहायक सचिव राजकुमार ,शंकर कुमार एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित हुए जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार का दौरा किया गया। साथ ही एससी एसटी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हुए। लोगों की समस्या का निराकरण करने की घोषणा की। साथी लोग के बीच रेल मंत्री का दिल्ली में होने वाले प्रोग्राम में भाग लेने की आह्वान किया। इस अवसर पर कर्मचारी उत्साहित होकर जोरदार तरीके से जोनल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत किया।

  • मई दिवस के अवसर विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस एवं की आमसभा, इसीआरकेयू ने किया रक्तदान

    देवब्रत मंडल

    1 मई दुनियाँ के मजदूरों का प्रेरणा दिवस है। मई 1886 को संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा के मजदूरों ने अपने संगठन “फेडरेशन ऑफ आर्गनाइजड ट्रेडर्स एण्ड लेवर युनियन” के झण्डेतले आठ घण्टे काम के लिए शिकागो के हे मार्केट में अपना शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। साजिश के तहत एक बम पुलिस के उपर फेका गया। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस द्वारा ववर्रता पूर्वक मजदूरों पर गोली चलाई गयी और सैकड़ों मजदूरों की हत्या हुई और सैकड़ों गम्भीर रूप से घायल हुए। हे मार्केट के खुन का ही प्रतीक मजदूरों का लाल झंडा है वर्ष 1889 में अन्तराष्ट्रीय समाजवादी मजदूर संगठन ने तय किया कि हे मार्केट के मजदूरों के शहादत के याद में हम प्रत्येक वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस मनायेगें। मजदूर आठ घंटा काम, आठ घंटा आराम और घंटा आमोद तथा उचित मजदूरी के लिए आन्दोलन करेंगे। इधर मजदूर दिवस के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा शिकागो में अमर शहीद हुए मजदूरों के याद में यूनियन कार्यालय गया में शाहिद बेदी पर पुष्पांजलि करते हुए अमर शहीदों को नमन किया गया। मई दिवस के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा अनुमंडल रेल अस्पताल गया में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर सदस्यों द्वारा ब्लड डोनेट किया गया। ब्लड डोनेट करने वालों में प्रमुख रूप से मिथिलेश कुमार, मुकेश सिंह ,लक्ष्मण प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद ,राजीव रंजन कुमार, नर्मदा शांडिल्य ,प्रमोद कुमार ,अजय कुमार, अरुण कुमार ओझा शामिल थे। इस अवसर पर संगठनों ने नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जब पूंजीवादी व्यवस्था अपना वर्चस्व हर क्षेत्र में बना ली है। ये लोग आठ घंटा काम के सिद्धांत को नकारने लगे हैं। इनके व्यवस्था में प्रतिदिन नियमित मजदूरों की संख्या घट रही है ठीका मजदूरों की बहाली कर बहुत कम मजदूरी, वेतन दिया जा रहा है देश की स्थिति भी केन्द्र की मोदी सरकार श्रमिक कानून में संशोधन कर काम के घंटे को बढ़ाने की योजना रच रखी है मोदी ‘सरकार की यह कारवाई शिकागो की राज्यसत्ता जैसी दिख रही है फलस्वरूप हमें पुनः मजदूर मुक्ति के आन्दोलन तेज करना होगा। ऐसी स्थिति में मई दिवस की प्रसांगिकता और भी अधिक हो गई है। सभी मजदूर,कर्मचारी वर्ग से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया।


    संध्या में अम्बेडकर पार्क से जुलूस निकालकर चौक पर आमसभा में तब्दील हो गया। इस जुलूस में सभी ट्रेड यूनियनों के साथी शामिल हुए। उनमें सीटू के जिला संयोजक जयवर्द्धन कुमार, कपिलदेव प्रसाद सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, शमीम अहमद, अजय कुमार वर्मा,बी एस एस आर यूनियन से अबीर अधिकारी , बिमलचंद्र मनीष,बिनोद सिंह, रितेश पाठक, सुजीत कुमार, सुमन सिन्हा,सुशांत राय, रमन कुमार, शशि कुमार,प्रिन्स कुमार, अनिल कुमार, कृष्णा, ब्रिकोडर भारती, आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघ से मंजू कुमारी आदि प्रमुख लोगों के नाम हैं। इसके अलावा कई कर्मचारी सहित अनेकों महिलाएं भी शामिल हुए।

  • गया बार एसोसिएशन: दोपहर दो बजे तक करीब 1200 वोट डाले गए, लंच ब्रेक के बाद फिर जारी रहेगा मतदान

    देवब्रत मंडल

    बूथ नंबर 5 पर निरीक्षण करते निर्वाची पदाधिकारी मुकेश चंद्र सिन्हा

    गया बार एसोसिएशन के लिए गुरुवार को जारी मतदान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार लंच के पहले तक करीब 1200 अधिवक्ताओं ने वोट डाल दिया है। लंच ब्रेक खत्म होने के बाद पुनः मतदान शुरू हो जाएगा। दोपहर 2:00 बजे लंच ब्रेक की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी ने करते हुए बताया कि 45 मिनट के ब्रेक के बाद पुनः मतदान जारी रहेगा। जो 2:45 से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। पांच बूथों से मिली जानकारी के अनुसार दो बजे तक करीब 1210 के आसपास वोट डाले जा चुके हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं किए जाने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने इसको लेकर रोष प्रकट करते इस आशय की घोषणा माइक द्वारा कराए जाने की बात कहते हुए सुने गए। बता दें कि करीब 1831 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हीं में से कई सदस्य चुनाव भी लड़ रहे हैं। मुख्य रूप से मुकाबला सचिव, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पदों के लिए देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सहायक सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के लिए मुकाबला रोचक देखने को मिल रहा है। शाम 7:30 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। परिणाम देर रात तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। गया बार एसोसिएशन के सदस्य शेरघाटी व टिकारी से भी आकर यहां अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।