गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद स्टेशन बाजार स्थित रौना मोड़ के समीप एक सीमेंट दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर काटकर भीतर घुसने के बाद लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। अपराधियों ने केबिन का शीशा तोड़कर करीब 1.55 लाख रुपये नगद सहित कुल 9 लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली।
पहले भी हो चुकी है चोरी, पुलिस कार्रवाई शून्य
पीड़ित दुकानदार राकेश रंजन ने चाकंद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके प्रतिष्ठान मां भवानी ट्रेडर्स में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, जिसकी एफआईआर चाकंद थाना में दर्ज है। लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
सुबह दुकान पहुंचे तो टूटा मिला ताला और शटर
राकेश रंजन के अनुसार, वे गुरुवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह जब दुकान पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और शटर को भी काट दिया गया था। अंदर जाकर देखा तो केबिन का शीशा भी टूटा था, और उसमें रखा नगद रुपये, मोटोरोला एंड्रॉयड मोबाइल, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे का सेटअप, हार्डडिस्क, रिंग बनाने की मशीन, आरओ मशीन सहित कई अन्य कीमती सामान गायब थे।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगालने का दावा
घटना की जानकारी मिलते ही चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, पीड़ित दुकानदार का कहना है कि पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन किसी भी मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों में भय का माहौल है और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।
Category: NATIONAL
-
गया में सीमेंट दुकान में लाखों की चोरी, बेखौफ बदमाशों ने तीसरी बार दिया घटना को अंजाम
-

केंद्रीय विद्यालय के पूर्व छात्रों का भावुक मिलन, 47 साल बाद फिर जगी यादें
गया के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह विशेष सम्मेलन उन पूर्व छात्रों के लिए था, जिन्होंने 47 साल पहले इसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी। वर्षों बाद अपने पुराने दोस्तों और शिक्षकों से मिलने की खुशी उनके चेहरों पर झलक रही थी।
दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने अपने स्वागत संबोधन में कहा, “आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है। हमारे पुराने छात्र फिर से हमारे बीच हैं, यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।”
यादों का सफर: जब 47 साल बाद मिले सहपाठी

इस सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से पूर्व छात्र पहुंचे, जिनमें समरेंद्र कुमार भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “यह विद्यालय हमारे जीवन की नींव रहा है। आज 47 साल बाद फिर से अपने साथियों और शिक्षकों से मिलकर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।”
पुराने दोस्तों ने एक-दूसरे को गले लगाया, अपने बचपन के दिनों को याद किया और विद्यालय के प्रांगण में घूमते हुए पुरानी यादों को ताजा किया। कई पूर्व छात्रों ने साझा किया कि यह विद्यालय न केवल उनकी शिक्षा का केंद्र था, बल्कि यहां उन्होंने जीवन के महत्वपूर्ण सबक भी सीखे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिसके बाद संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। पूर्व छात्रों ने भी मंच पर आकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, जिससे यह सम्मेलन और भी यादगार बन गया।
विदाई के साथ मिला दोबारा मिलने का वादा
सम्मेलन के समापन पर प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि हमारे पूर्व छात्र आगे भी हमारे साथ जुड़े रहेंगे और इस रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे।”
इस भावुक मिलन ने साबित कर दिया कि समय बीत सकता है, लेकिन यादें और संबंध कभी पुराने नहीं होते। पूर्व छात्रों ने एक-दूसरे से वादा किया कि वे फिर से मिलेंगे और इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
-
गया में नकली नोट की खोज में निकली पुलिस को मिल गया असली नोटों के कई बंडल, एक करोड़ से अधिक रुपयों के साथ एक गिरफ्तार
देवब्रत मंडल
गया पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये की अवैध नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इस भारी-भरकम रकम के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 19-20 फरवरी 2025 की रात्री में पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपाती इलाके में जाली नोट और हवाला कारोबार चलाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें कोतवाली और सिविल लाइन थानों के पुलिसकर्मियों के साथ-साथ तकनीकी शाखा के अधिकारी भी शामिल थे। विशेष टीम ने जब कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपाती इलाके में एक किराए के मकान में छापेमारी की, तो वहां एक कमरे से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। कमरे में रखे बैग और झोले की तलाशी लेने पर 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये की नकदी मिली। जांच में यह रकम असली पाई गई।
जब पुलिस ने वहां मौजूद व्यक्ति से इस नकदी के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में उसने कबूला कि यह पूरा पैसा हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसे अपने मालिक के निर्देश पर लाया गया था। गया पुलिस ने बरामद नकदी को विधिवत ज़ब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच के लिए आरोपी को आयकर विभाग (पटना) के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति सुनील शर्मा राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाला है। गया पुलिस की इस कार्रवाई से हवाला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रकम का असली मालिक कौन है और यह पैसा कहां इस्तेमाल होने वाला था।
-

परैया के अमोखर में शहीद सूबेदार संतोष कुमार को नम आंखों से अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा के उमड़ा जन सैलाब
टिकारी संवाददाता: लेह टैंक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना की 71 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के वीर सपूत सूबेदार संतोष कुमार का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव परैया के अमोखर में किया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, चारों ओर गमगीन माहौल में ‘संतोष कुमार अमर रहें’ के नारे गूंज उठे।
मोरहर नदी के अस्मशान घाट पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, गणमान्य व्यक्ति और निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे खड़े रहे और पुष्प वर्षा करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि दी।
सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा की अगुवाई की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वहीं, बड़े पुत्र शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के पिता, पत्नी, और बच्चों की अश्रुपूरित आंखें देख वहां मौजूद लोगों का मन भावुक हो गया।शहीद की पत्नी ने दी कंधा, बेटे ने दी मुखाग्नि
सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा की अगुवाई की। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वहीं, बड़े पुत्र शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद के पिता, पत्नी, और बच्चों की अश्रुपूरित आंखें देख वहां मौजूद लोगों का मन भावुक हो गया।
सेना ने दी अंतिम सलामी, गूंजे देशभक्ति के नारे

अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने शहीद को सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘संतोष कुमार अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विधान पार्षद कुमुद वर्मा, गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव समेत कई नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक विनय कुमार यादव ने कहा, “सूबेदार संतोष कुमार का बलिदान क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उनके परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।”
-

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया पटना-डीडीयू-गया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, संरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
न्यूज डेस्क: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने आज पटना-डीडीयू और डीडीयू-गया-किऊल रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा और संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया। महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बक्सर स्टेशन और डीडीयू यार्ड का विस्तृत निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बक्सर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, पैदल उपरिगामी पुल, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य बुनियादी ढांचागत व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही, डीडीयू यार्ड का निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने परंपरागत आईआर लाइन और डीएफसीसी लाइन के जुड़ाव के तकनीकी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डीएफसीसी लाइन और सासाराम-डेहरी-गया रेलखंड का गहन मुआयना

DFCC लाइन की विंडो निरीक्षण करते महाप्रबंधक क्षत्रसाल सिंह महाप्रबंधक ने न्यू गंजख्वाजा से न्यू चिरैला पौथू स्टेशन तक डीएफसीसी लाइन पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए संरक्षा मानकों की समीक्षा की। इसके बाद, सासाराम-डेहरी ऑन सोन-गया रेलखंड का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें यात्री सुविधा, संरक्षा और परिचालन कुशलता के विभिन्न पहलुओं पर गहन मुआयना किया गया।
संरक्षा और सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक ने संरक्षा और सेवा गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, तकनीकी खामियों को दूर करने और यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत चौधरी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने दोनों मंडलों के अधिकारियों के साथ संरक्षा और सेवा गुणवत्ता में सुधार की रणनीतियों पर भी चर्चा की।
यात्रियों की सुविधा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किए गए इस विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण का उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सतत सुधार और संरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाना है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। महाप्रबंधक के निर्देशों के अनुसार, सभी संबंधित विभागों को तत्परता से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
-
गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश को लगातार दूसरी बार जीएम अवार्ड, टीम के उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना
देवब्रत मंडल
गया: पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके साथ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार रोशन और उनकी टीम के कई अन्य जवानों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है।
पिछले साल सितंबर में भी अजय प्रकाश और राजेंद्र प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा के लिए जीएम अवार्ड मिला था। यह पहला मौका है जब गया आरपीएफ पोस्ट में किसी पोस्ट प्रभारी और पदाधिकारी को लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला हो। उनके नेतृत्व में टीम के कई सदस्यों को भी उनके बेहतरीन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।उल्लेखनीय कार्यों की लंबी सूची
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका
वर्तमान में महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए गया जंक्शन से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अजय प्रकाश की टीम ने शानदार कार्य किया है। उनकी कुशल रणनीति और नेतृत्व के कारण यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।
टीम को भी मिला सम्मान
रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अजय प्रकाश के साथ गया आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार रोशन, कॉन्स्टेबल विकाश कुमार, शशि शेखर और आलोक सक्सेना को भी जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के साथ नकद राशि भी प्रदान की गई है।
लगातार दूसरी बार सम्मान पाने वाले पहले अधिकारी
इंस्पेक्टर अजय प्रकाश और उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गया आरपीएफ पोस्ट में सेवा देने वाले पहले ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का प्रमाण है, जिससे गया जंक्शन पर यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा को एक नई दिशा मिली है।
-
आईआईएम बोधगया ने एचपीसीएल डीलरों के लिए किया प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन
बोधगया- भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के डीलरों के लिए तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (MDP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रबंधकीय और परिचालन कौशल को सशक्त बनाना था, जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सहयोग से आयोजित किया गया। बिहार के विभिन्न जिलों से आए 35 एचपीसीएल डीलरों ने इस सत्र में भाग लिया और आधुनिक व्यावसायिक रणनीतियों की गहरी समझ हासिल की।
प्रबंधन कौशल और नवाचार पर जोर
आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनीता एस. सहाय ने जिम्मेदार प्रबंधन और व्यक्तिगत प्रभावशीलता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सही रणनीतिक सोच और नवीनतम व्यावसायिक दृष्टिकोण व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के तहत रणनीतिक योजना, वित्तीय प्रबंधन, टीम निर्माण, इंडस्ट्री 4.0, ग्राहक-केंद्रितता और परिचालन उत्कृष्टता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। आईआईएम बोधगया के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने इन विषयों पर गहन मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सामंत सौरभ और डॉ. शशांक कुमार ने इसके प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- डेप्युटी जनरल मैनेजर, एआरबी बिजनेस, एचपीसीएल – श्री देवता पांडा ने लुब्रिकेंट और खुदरा बिक्री के उभरते रुझानों पर अपने विचार साझा किए।
- चीफ जनरल मैनेजर, पटना रिटेल आरओ, एचपीसीएल – श्री पंकज वासवानी ने नेतृत्व कौशल और प्रबंधकीय दक्षताओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
कार्यक्रम का समापन वेलेडिक्टरी सेरेमनी के साथ हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन ने आईआईएम बोधगया की व्यावसायिक नेतृत्व विकसित करने और समाज की बदलती जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया।
-
45 दिनों तक गया जंक्शन से खुलने वाली कई ट्रेनों को किया गया रद्द, कई के बदले गए रूट, यात्रियों को होगी फजीहत
देवब्रत मंडल

गया जंक्शन पर 6 और 7 नंबर प्लेटफार्म के विस्तारीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है, तो कुछ ट्रेनों के कोच कम कर दिए गए हैं। वहीं, कई ट्रेनों को गया के बजाय चाकंद या अन्य स्टेशनों से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ सकता है।
रद्द की गई ट्रेनें

विस्तारीकरण के चलते कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इनमें शामिल हैं:
राजेंद्र नगर-गया मेमू (3633/14)
गया-पटना पैसेंजर (3336, 3353)
गया पैसेंजर (03381/82)
झाझा-गया पैसेंजर (3385/86)
गया-किऊल पैसेंजर (3893/94)
गया-जमालपुर पैसेंजर (03615/16)
गया-पटना पैसेंजर (3313/14)
गया-जमालपुर पैसेंजर (05509/10)
गया-किऊल पैसेंजर (03627)
बदले गए रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
पटना-भभुआ इंटरसिटी (13243/44): आरा-सासाराम होकर चलेगी।
पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद एक्सप्रेस (07255/56, 03253): धनबाद, कुल्टी होते हुए चलेगी।
हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (13623/24): बंधुआ, पैमार, तिलैया होकर चलेगी।
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24): मानपुर और तिलैया होकर चलेगी।
चाकंद स्टेशन से चलेंगी मेमू ट्रेनें
गया-पटना के बीच चलने वाली आठ मेमू ट्रेनें अब गया जंक्शन के बजाय चाकंद स्टेशन से संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं:
08337, 03338, 03365, 03374, 03373, 03340, 03275, 03276।
डीडीयू और मानपुर जंक्शन से चलेंगी ये ट्रेनें
गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस (15619/20): मानपुर जंक्शन से खुलेगी।
गया-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (22409/10): पीडीडीयू जंक्शन से संचालित होगी।
गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस (14259/60, 14261/62): डीडीयू जंक्शन से चलेगी।
कम किए गए कोच
जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365/66): 22 के बजाय 18 कोच।
हटिया-पटना एक्सप्रेस (18625/26): 14 कोच।
गया-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस (02397/98): 22 के बजाय 19 कोच।
पटना-पलामू एक्सप्रेस (13347/48): 20 के बजाय 19 कोच।
सिंगरौली एक्सप्रेस (13349/50): 20 के बजाय 19 कोच।
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस (13329/30): 22 के बजाय 18 कोच।
यात्रियों को उठानी पड़ेगी असुविधा
हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को गया जंक्शन से करीब 8 किलोमीटर दूर बंधुआ स्टेशन जाना होगा।
गया-कामाख्या एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को मानपुर जंक्शन सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा।
पटना जाने वाले मेमू ट्रेन यात्रियों को चाकंद स्टेशन तक सड़क मार्ग से 10 किलोमीटर का सफर करना होगा।
रेल प्रशासन का सुझाव
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति और रूट की जानकारी प्राप्त कर लें। विस्तारीकरण कार्य के बाद प्लेटफार्मों की सुविधा में सुधार होगा, लेकिन फिलहाल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
-

रेल अनुमंडल अस्पताल में चुनाव प्रचार अभियान के तहत यूनियन पहुंचा आपके द्वारा
देवब्रत मंडल

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा रेल अनुमंडल अस्पताल गया में कार्यरत कर्मचारियों के साथ मान्यता हेतु चुनाव अभियान के तहत गेट मीटिंग किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने किया एवं आगामी चार- पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में उपस्थित कर्मचारियों से ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को वोट देने की अपील की। मुख्य वक्ता के रूप में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह पीएनएम प्रभारी डीडीयू कामरेड मिथिलेश कुमार ने रेलवे अस्पताल के कर्मचारी एवं सी एच आई के कर्मचारियों को बताया कि रेल अनुमंडल अस्पताल को भारत सरकार/ रेल मंत्रालय बंद कर पॉलीक्लिनिक खोलने जा रही थी जिसका यूनियन ने पुरजोर विरोध किया और समीक्षा हेतु जो कमेटी बनाई गई थी उसमें यूनियन का एक सदस्य होने के नाते काफी लिखा पड़ी करने के बाद गया स्थित रेल अनुमंडल अस्पताल को बचाया जा सका है। रेलवे अस्पताल का गया में होना अपने आप में कर्मचारी हित के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है नहीं तो गया के कर्मचारियों को बाहर जाकर इलाज करना पड़ता तथा छोटी-मोटी समस्याओं हेतु भाग दौड़ करनी पड़ती।
रेल अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता ,नर्स की उपलब्धता ,दवाइयां की पर्याप्त आपूर्ति करवाना साथ ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करवाना, साफ सफाई की व्यवस्था करवाना यह सभी कार्य ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्राथमिकता के आधार पर आज तक करवाते आई है। अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारियों को प्रमोशन ,MACP, नर्सिंग अलाउंस ,रोगी देखभाल अलाउंस आदि सुविधाएं दिलवाने का कार्य किए हैं अतः इस बार चार -पांच दिसंबर के चुनाव में पूर्व की भांति लगातार तीसरी बार ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को अपना बहुमूल्य मत देकर अवश्य विजय बनावे। इस अवसर पर कामरेड मिथिलेश कुमार ,लक्ष्मण प्रसाद, संजीत कुमार, कुणाल रंजन, नित्यानंद प्रसाद, नीरज कुमार, विनोद कुमार ,अजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, श्रीनिवास सिंह, मदन राम ,गणेश रजक ,नर्मदा शांडिल्य ,आशा कुमारी ,पूर्व अध्यक्ष गया शाखा रामप्रवेश प्रसाद के अलावा बहुत सारे रेल अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारी एवं सी एच आई के कर्मचारी उपस्थित थे।
-

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: 18 ट्रेनें रद्द, नौ ट्रेनों के रूट बदलने व सात के खुलने वाले स्टेशन में बदलाव, चार में कोच कम
देवब्रत मंडल

गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 एवं 07 के उन्नयन एवं विकास कार्यों को लेकर 24 नवंबर से लगातार 45 दिनों तक गया जंक्शन से खुलने वाली और गया जंक्शन से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। कुछ ट्रेनें चाकन्द स्टेशन से पटना के लिए चलेगी तो कुछ ट्रेन मानपुर जंक्शन से खुलेगी। कुछ ट्रेन के कोच में कमी कर दी जा रही है तो कई ट्रेनें सासाराम-आरा- पटना रेलखंड से होकर चला करेगी। देखा जाए तो 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी। चार ट्रेन में कोच की संख्या कम कर के चलाई जाएगी। सात ट्रेनों के परिचालन(ओरिजिनेशन) के लिए स्टेशन बदल दिए गए हैं।
24 नवंबर से 7 जनवरी 2025 तक इस बदली हुई व्यवस्था के तहत ट्रेनों का परिचालन किया जाना है।
कुछ दिनों पहले यह व्यवस्था 11 नवंबर से 25 दिसंबर तक के लिए किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन कतिपय कारणों से इसे मंजूरी नहीं मिली थी लेकिन 19 नवंबर को नए सिरे से इस कार्य के लिए मंजूरी मिल गई है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 एवं 07 के विकास एवं उन्नयन कार्यों के कारण 24.11.2024 से 07.01.2025 तक 45 दिनों के ब्लॉक की अनुमति प्रदान कर दी गई है।