Category: MAGADH

  • गया जंक्शन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा रेल नीर, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा की

    गया जंक्शन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा रेल नीर, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा की

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा मंगलवार को यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा की। डीडीयू के
    प्लांट डिपो का निरीक्षण कर यहां मशीनों, उपकरणों सहित उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक एवं उसके अनुरक्षण की गुणवत्ता, प्वाइंट, क्रासिंग सहित रेल संरक्षा से संबंधित अन्य विंदुओं का जायजा लिया।महाप्रबंधक ने गया जंक्शन का निरीक्षण करते हुए यहां उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध करायी गयी विभिन्न यात्री सुविधाओं, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया । महाप्रबंधक ने गया स्टेशन के पुनिर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा भी की। इससे जुड़े कार्यों की समीक्षा के क्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कार्यों के सही तरीके से निष्पादित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता के अलावा गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक उमेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। महाप्रबंधक के गया जंक्शन पर आगमन व निरीक्षण को लेकर सभी विभागों के पर्यवेक्षक अपने स्तर से बेहतर तैयारी कर रखे थे। स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा गया था।

    वहीं गया जंक्शन के विभिन्न स्टॉल पर रेल नीर नहीं उपलब्ध होने को लेकर यात्रियों में रोष था। एक दैनिक यात्री रमेश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों से गया जंक्शन पर रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड के बोतल बंद पानी यात्रियों को दिया जा रहा है। यात्री सरिता कुमारी का कहना था कि स्टॉल पर उपलब्ध पानी के बोतल की कीमत ठंडा के नाम पर अधिक वसूली की जाती है। पे एंड यूज़ में भी अधिक वसूली की शिकायत कई यात्रियों द्वारा की गई। इस संबंध में जब वाणिज्य पर्यवेक्षक (सामान्य) लोकेश कुमार से उनका पक्ष जानने के लिए उनके सरकारी दूरभाष पर कॉल किया गया तो कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला। जिसके कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। हालांकि रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इधर कुछ दिनों से रेल नीर के प्लांट(दानापुर) में कार्य चल रहा है। जिसके कारण रेल नीर की जगह अन्य दूसरे ब्रांड के पानी के बोतल बेचने की अनुमति दी गई है। फिलहाल स्टॉक रहने तक केवल गया से खुलने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस और गया-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस में रेल नीर उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • गया में NHAI कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से एक महिला की मौत , शव को सड़क किनारे फेक हुआ फरार

    गया में NHAI कार्य में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से एक महिला की मौत , शव को सड़क किनारे फेक हुआ फरार

    रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज: मंगलवार की दोपहर एक महिला की मौत एनएचएआई के कार्य में लगे कैंट्रक्शन कंपनी के लापरवाही से हो गई। वहीं महिला की मौत के बाद कंपनी के कर्मियों ने महिला के शव को उसके गांव के समीप सड़क किनारे गिराकर चलते बने। महिला की मौत और उसके शव को सड़क किनारे फेंकने के मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने गया पटना सड़क मार्ग को थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के समीप जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को लगभग दो घंटे तक जाम रखा। इस दौरान सड़क के दोनो ओर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।
    घटना के संबंध में मृत महिला के परिजनों ने बताया कि प्राणपुर गांव के महादलित टोला से प्रतिदिन दस पंद्रह की संख्या महिलाएं एनएच के निर्माण कार्य में मजदूरी करने जाती हैं। नित्य दिन की भांति मंगलवार को भी अन्य महिलाओं के साथ गांव के स्व कामेश्वर मांझी की पत्नी शिवकुमरिया देवी काम करने गई थी। जहां सड़क पर धूल साफ करने वाली कंप्रेशर मशीन में उनका कपड़ा फंस गया और गले पर कपड़ा से खिंचाव होने के कारण उसकी मौत हो गई।

    महिला की मौत के बाद आनन फानन में कांस्ट्रेक्शन कंपनी के कर्मियों ने महिला को पिकअप पर लादकर घर पहुंचने के नाम पर लाया और गांव से बाहर सड़क किनारे शव को उतारकर बिना किसी को बताए भाग गया। जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो अफरा तफरी मच गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे। कुछ देर बाद जब उक्त महिला के साथ काम करने गए मजदूर आए तो मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच को प्राणपुर गांव के समीप जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय सीओ अजीत कुमार लाल और थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और निर्माण कंपनी पर एफआईआर किए जाने की मांग को लेकर अड़े रहे। फलस्वरूप लगभग दो घंटे तक एनएच जाम रहा। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह युवा समाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सागर, मेल नेता मुंद्रिका राम एरकी पंचायत के मुखिया विरदा प्रसाद आदि लोगों के पहल से ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय मुखिया के द्वारा कबीर अंतेष्ठि और प्रखंड प्रशासन द्वारा परिवारिक कल्याण योजना के तहत नगद राशि का लाभ दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया भेज दिया गया है। घटना को लेकर एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर दोषी कर्मियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया जाएगा।

  • गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

    गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

    गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया बाजार के स्व. शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र संदीप कुमार ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ डुमरिया प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संदीप ने 697वीं रैंक लाकर यह सफलता प्राप्त की है। संदीप के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि संदीप ने प्रारंभिक शिक्षा डुमरिया से प्राप्त कर आईआईटी मुंबई से बीटेक किया। बीटेक करने के दौरान ही उनके दादा और पिता शंभू प्रसाद गुप्ता की एक ही दिन दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय शुभ चिंतकों ने संदीप को ढांढ़स बंधाते हुए कहा था कि तुम्हारे पिता का सपना था तुम्हें यूपीएससी की परीक्षा में सफल देखना। संदीप के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संदीप की मां रेणु देवी, भाई नीतीश और अविनाश लोगों को मिठाइयां खिला रहे हैं।

    दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

  • टिकारी प्रखंड के सेवानिवृत्त कर्नल विद्या शर्मा की मौत, शोक की लहर

    टिकारी प्रखंड के सेवानिवृत्त कर्नल विद्या शर्मा की मौत, शोक की लहर

    File photo

    टिकारी संवाददाता: प्रखंड अंतर्गत गुलजाना गांव के निवासी सेवानिवृत कर्नल व साहित्यकार विद्या शर्मा का निधन हृदयाघात के कारण हो गयी। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर आते ही गांव सहित उनको जानने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विद्या शर्मा भारतीय सेना में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृति के पश्चात शर्मा गया के आशा सिंह मोड़ स्थित आवास पर रह रहे थे। उनका अंतिम संस्कार विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया। बड़े पुत्र कर्नल बसंत शर्मा ने मुखाग्नि दी। सेवानिवृत कर्नल विद्या शर्मा टिकारी राज की उद्भव, विकास व विनाश की मार्मिक गाथा पर पुस्तक लिखी थी। जिसका विमोचन क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार ने टिकारी राज स्कूल के सभागार में किया था। उनके निधन पर नीतीश शर्मा, अशोक शर्मा, कृष्णा शर्मा, राज बल्लभ शर्मा, पूर्व जिला पार्षद सतेंद्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, हिमांशु शेखर सहित दर्जनों लोगो ने गहरा दुख जताते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की कामना की।

  • बीएमपी जवान सोनू हत्याकांड को एसएसपी ने गंभीरता से लिया, एफएसएल की टीम कर रही जांच

    बीएमपी जवान सोनू हत्याकांड को एसएसपी ने गंभीरता से लिया, एफएसएल की टीम कर रही जांच

    रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बीएमपी के जवान सोनू कुमार की हत्या से जुड़े हर पहलू पर नजरें बनाए हुए हैं। एसएसपी को जैसे ही सोनू को गोली लगने की जानकारी मिली। वे इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करते हुए तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें सूचना प्राप्त हुई कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-03 बोधगया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक प्रशिक्षु सिपाही के द्वारा गोली चला देने से एक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार की मृत्यु हो गयी है। इस सूचना के पश्चात एसएसपी श्री भारती द्वारा तुरंत घटनास्थल पर थानाध्यक्ष, बोधगया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतुु आदेशित किया। देर न करते हुए स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुॅचकर घटना की जॉच एवं उपस्थित लोगो से पूछताछ की। घटनास्थल पर पहुंचने पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रशिक्षुओं द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को ईलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक प्रशिक्षु सिपाही सोनू कुमार का पोस्टमार्टम मगध मेडिकल अस्पताल में कराया गया है।

    File photo

    एसएसपी ने बताया है कि इस घटना में उपयोग किये गये हथियार को जप्त किया गया है तथा गोली चलाने वाले प्रशिक्षु सिपाही को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामला की गंभीरता को देखते हुए मामले की जॉच करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया को निर्देशित किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को पहुॅचकर मामला की जॉच करने हेतु भी आदेशित किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता किया जा रहा है। आरोपी एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि गया पुलिस मृतक को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है। इधर मृत जवान का पार्थिव देह छोटकी नवादा स्थित उसके आवास पर नहीं लाया जा सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई थी। पूर्व वार्ड पार्षद डॉ विनोद कुमार मंडल सहित मृत जवान के मोहल्ले वाले अस्पताल पहुंच गए थे। श्री मंडल ने घटना को दुःखद बताते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःखित परिवार को आश्वासन दिया है कि हत्या की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही सबकुछ सामने आ जाने की उम्मीद है।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • गया में आग लगने से एक दर्जन घर जलकर हुआ राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

    गया में आग लगने से एक दर्जन घर जलकर हुआ राख, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

    कोंच: स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम डबूर में आग लगने से एक दर्जन घर रविवार की दोपहर जलकर राख हो गया जिसे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डबुर निवासी नटौर यादव, मंडू यादव, गनौरी यादव, सुदर्शन यादव, प्रवेश यादव सुदामा यादव, वकील यादव, पप्पू यादव, चांद यादव समेत अन्य लोगों के घर आग लगने से घर में रहे पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दास ने कहा कि आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। जिसमें सबसे अधिक नटौर यादव का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण गंदौरा पर के चिंगारी सबसे पहले नटौर यादव के घर तक आ गया और आग लग गई उसके बाद देखते देखते पास में ही रहे अन्य लोगों के घर में भी आग लग गई। मौके पर एक छोटा दमकल आई लेकिन वह समय पर स्टार्ट नहीं हो पाई तो ग्रामीणों के सहयोग से ही आग पर काबू पाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की है।

  • साइबर फ्रॉड से सुरक्षा को लेकर जीविका के साथ बैठक

    साइबर फ्रॉड से सुरक्षा को लेकर जीविका के साथ बैठक

    बेलागंज: शनिवार को बेलागंज मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा परिसर में जीविका समूहों की एक बैठक आहूत की गई। जीविका समूहों के बीच साठ लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। वहीं जीविका के कर्मियों एवं दीदीयों को वित्तीय साक्षरता और साइबर फ्रॉड के बारे में विशेष जानकारी दी गई।
    भारतीय स्टेट बैंक के बेलागंज शाखा प्रबंधक राजीव रंजन के नेतृत्व में आहूत बैठक में बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी जीविका समूह के सदस्यों एवं जीविका दीदीयों ने भाग लिया। आहूत बैठक के दौरान शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने विभिन्न जीविका समूहों के बीच साठ लाख रूपए का ऋण वितरण किया। शाखा प्रबंधक ने जीविका दीदीयों को वित्तीय साक्षरता के संबंध में जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं जीविका के एरिया कोडिनेटर अभिषेक कुमार और क्षेत्रीय अधिकारी अभिषेक राज रमन ने जीविका दीदीयों को साइबर फ्रॉड से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि जीविका समूह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। ग्रामीण विकास और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जीविका समूह का महत्वपूर्ण योगदान है।

    रिपोर्ट – अजीत कुमार , बेलागंज

  • बाइक सवार तीन लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

    बाइक सवार तीन लोग हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक रेफर

    कोंच। आंती के एक युवक समेत तीन लोग बाइक से टिकारी प्रखंड के इस्माइलपुर में गुरुवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती के बाद मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार आंती थाना क्षेत्र के ग्राम आंती निवासी राहुल कुमार (18) पिता विजय साव, बसंत कुमार ग्राम खटांगी एवं विकास कुमार ग्राम रामनगर निवासी ये तीनों आंती से रामनगर जा रहे थे तभी एक अज्ञात बाइक के चपेट में आने से इस्माइलपुर में संतुलन बिगड़ गया और ये तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचकर छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू ने घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने ग्राम आंती निवासी राहुल कुमार के स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। वहीं, घटना को सुनकर आंती निवासी राहुल कुमार के पिता विजय साव अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज गया गए।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया, जानें कौन कौन ट्रेन है

    दिनांक 21.05.2023 से 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल का किउल और गया स्टेशनों के मध्य समय सारणी में संशोधन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 21.05.2023 से किउल और गया के मध्य गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल एवं 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है ।
    अब गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल किउल जं. से 18.40 बजे के बजाए 18.05 बजे खुलकर 00.10 बजे के बजाए 23.40 बजे ही गया पहंुचेगी । इसी तरह 03393 किउल गया पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 बजे खुलकर 23.40 बजे के बजाए 00.40 बजे गया पहुंचेगी । इन दोनों स्पेशल का संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है –

    1.गाड़ी सं. 05407 रामपुर हाट-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल 18.00 बजे किउल पहुंचेगी और वहां से 18.05 बजे खुलकर 18.08 बजे लखीसराय, 18.20 बजे गरसंडा, 18.28 बजे सिरारी, 18.41 बजे एकसारी, 18.48 बजे शेखपुरा, 19.00 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 19.11 बजे काशीचक, 19.21 बजे बाघी घौसपुर, 19.32 बजे वारसलिगंज, 19.45 बजे बाघी बगडीहा, 20.20 बजे नवादा, 20.34बजे चातर, 20.46 तिलैया, 20.59 बजे मंझवे हाल्ट, 21.04 बजे जमुआवां हाल्ट, 21.17 बजे वजीरगंज, 21.41 बजे करजरा, 21.51 बजे पैमार, 22.18 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 23.40 बजे गया पहुंचेगी ।

    विज्ञापन

    2.गाड़ी सं. 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल – यह पैसेंजर स्पेशल किउल से 18.00 बजे के बजाए 20.15 खुलकर 20.20 बजे लखीसराय, 20.33 बजे गरसंडा, 20.43 बजे सिरारी, 20.52 बजे आदर्श मानपुर, 20.57 बजे एकसारी, 21.04 बजे शेखपुरा, 21.14 बजे कुसुम्हा बिहार हाल्ट, 21.23 बजे काशीचक, 21.32 बजे बाघी घौसपुर, 21.49 बजे वारसलिगंज, 22.00 बजे बाघी बगडीहा, 22.15 बजे नवादा, 22.27 बजे चातर, 22.38 तिलैया, 22.51 बजे मंझवे हाल्ट, 22.56 बजे जमुआवां हाल्ट, 23.06 बजे वजीरगंज, 23.20 बजे करजरा, 23.30 बजे पैमार, 23.40 बजे मानपुर जं. रूकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी ।

  • दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    दो वर्ष के बालक को अस्पताल में छोड़कर अभिवावक हुए गायब, चाइल्ड लाइन ने दत्तक ग्रहण संस्थान भेजा

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह, हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया ,जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    चाइल्डलाइन गया के निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय, त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके ।पीपुल फर्स्ट के सहयोग से संचालित चाइल्डलाइन गया को पूर्व सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राकेश रंजन के माध्यम से दिनांक 16.05.2023 अपराह्न 11 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में दिनांक 15.05.2023 को अपराह्न लगभग 4 बजे शिशु विभाग के शेड में 2 वर्ष का शिशु जिसका काल्पनिक नाम अभिषेक कुमार को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़कर चले गए थे। इसके उपरांत चाइल्डलाइन की टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया और साथ ही साथ इस शिशु का मेडिकल एब फिटनेस के लिए मगध मेडिकल के सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर श्रीप्रकाश सिंह , हॉस्पिटल मैनेजर संतोष सिंह,हेल्थ मैनेजर तरुण कुमार और स्टाफ नर्स अर्चना से समन्वय कर शिशु का इलाज करवाया गया एवम डिस्चार्ज होने के उपरांत जिला बाल कल्याण समिति गया के प्रभारी सदस्य सह जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक देवेश शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से समिति के द्वारा शिशु को उचित देखभाल एवम आश्रय हेतु नवादा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान में भेजने का आदेश निर्गत किया गया। चाइल्डलाइन गया की समन्वयक अपराजिता आजाद, काउन्सलर अभय रंजन ,टीम मेंबर मुहम्मद आलमगीर के साथ शिशु को सुरक्षित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान नवादा पहुंचा दिया है। ज्ञात हो की अभी शिशु के जैविक माता पिता पता लगाने का प्रयास किया जाएगा एवम उनके नही मिलने की स्थिति में शिशु को दत्तक माता पिता को देने हेतु प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।चाइल्डलाइन गया के निदेशक श्री दीपक कुमार ने बताया कि हमारा मकसद है सबसे पहले किसी भी अनाथ या असहाय बच्चों को गैर कानूनी तरीके से रखने से बचाना है उसके बाद उक्त बच्चों के परिजनों को ढूंढने का प्रयास करना है , बच्चों के जैविक माता पिता के नहीं मिलने के उपरांत जिला बालकल्याण समिति के द्वारा शिशु को कानूनी रूप से मुक्त किया जाता है जिससे बच्चे को नियम पूर्वक गोद लिया जाय और उक्त शिशुओं को उसका सभी प्रकार का अधिकार प्राप्त हो सके । उसके अलावा भी निदेशक ने बताया कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे अनाथ असहाय,त्यागे हुए बच्चों को गैरकानूनी रूप से कोई न रख सके । पीपुल फर्स्ट बच्चों से संबंधित सभी समस्यो के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहती है ।