हिट एंड रन में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की राशि दी जाएगी, डीएम ने दी स्वीकृति

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 773035308 17535444129676772281955505053296 हिट एंड रन में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की राशि दी जाएगी, डीएम ने दी स्वीकृति
शशांक शुभंकर, डीएम, गया जी

गया जी: हिट एंड रन को लेकर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहनों से दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये भुगतान के लिए ज़िला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्वीकृत दे दी है। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के माध्यम से जनरल इन्सुरेंस कंपनी बॉम्बे को भुगतान हेतु भेज दिया गया है।
डीएम ने बताया कि गया जिले के नौरंगा मुफस्सिल मानपुर में पूनम कुमारी की मृत्यु अज्ञात वाहन से हुई थी। जांचोपरांत उनके पति दिलीप कुमार को मुआवजा की राशि दी जाएगी। वहीं खिजरसराय में दीपक कुमार की मृत्यु अज्ञात वाहन से हुई थी। जिनकी मां सुनीता देवी को मुआवजा की राशि दी जाएगी।
जबकि गोगा गांव मुफसिल मानपुर में उमेश यादव की मृत्यु उपरांत उनकी पत्नी शकुंतला देवी को मुआवजा की राशि दी जाएगी। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के छोटकी पररिया में सुधीर कुमार का मृत्यु अज्ञात वाहन से हुई थी। ज़िला परिवहन पदाधिकारी के जांचोपरांत उनके निकटतम आश्रित उनकी माता अनिता देवी को मुआवजा की राशि दी जाएगी। सरनवादा परैया में मुकेश पासवान की मृत्यु अज्ञात वाहन से हुई थी। ज़िला परिवहन पदाधिकारी के जांचोपरांत उनके निकटतम आश्रित पत्नी खुशबू कुमारी को मुआवजा की राशि दी जाएगी। डीएम द्वारा 02 लाख रुपया की राशि स्वीकृत करते हुए इन्सुरेंस कंपनी को भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *