देवब्रत मंडल

गया जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गया जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इंडेन के कुल 31 वितरक हैं, जिनके पास कुल 2,78,048 घरेलू गैस सिलेंडर, भारत गैस के कुल 25 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4,08,976 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एचपी गैस के कुल 16 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1,40,801 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
सभी गैस कंपनियों की एजेंसियों के स्टॉक की नियमित रूप से जांच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे गया जिला में निरंतर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत आकस्मिक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलेंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षकों के द्वारा सभी गैस वितरकों की लगातार जांच की जा रही है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरकों के गोदामों पर आवश्यकता अनुसार दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमंडल अंतर्गत धावा दल का गठन किया गया है। सभी गैस वितरक एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाइन बुकिंग के पश्चात समय पर घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं करने का निर्देश निर्गत है।
अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जांच की जा रही है तथा अनियमितता पाए जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 लगातार संचालित है। जिला नियंत्रण कक्ष में अभी तक कुल 1421 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है।
समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24×7) – 1906, IOCL का Toll Free Number – 1800-2333-555, BPCL का Toll Free Number – 1800-224344 एवं HPCL का Toll Free Number – 1800-2333-555 पर संपर्क करें।
साथ ही जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने या गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0631-2222253 है।
