डॉक्टर्स डे 2026: IMA गया में पहली बार 80+ उम्र के सुपर सीनियर चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 5 वरिष्ठ डॉक्टर सम्मानित

Deobarat Mandal
image editor output image 1243570540 17829727288888761578445782364544 डॉक्टर्स डे 2026: IMA गया में पहली बार 80+ उम्र के सुपर सीनियर चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 5 वरिष्ठ डॉक्टर सम्मानित

देवब्रत मंडल | गया


डॉक्टर दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार, 01 जुलाई को भारतीय चिकित्सा संघ IMA भवन गया में भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। IMA गया शाखा में पहली बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के सुपर सीनियर चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला।

image editor output image 1241723498 17829727840883556616290569152867 डॉक्टर्स डे 2026: IMA गया में पहली बार 80+ उम्र के सुपर सीनियर चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, 5 वरिष्ठ डॉक्टर सम्मानित

इन्हें मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:

  1. डॉ. यू.एन. भदानी
  2. डॉ. ए.एन. राय
  3. डॉ. एस.के.पी. सिंह
  4. डॉ. श्यामा रानी प्रसाद
  5. डॉ. यू.एस. मिश्रा

इसके बाद प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सीनियर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सीनियर डॉक्टर:

  1. डॉ. विजय कृष्ण प्रसाद
  2. डॉ. विनोद कुमार सिंह
  3. डॉ. एन.बी. शरण
  4. डॉ. जितेंद्र कुमार

समारोह में सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। IMA गया शाखा के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने डॉक्टर डे 2026 की थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने चिकित्सा सेवा में डॉक्टरों के योगदान और आने वाली चुनौतियों पर अपनी बात रखी। इस दौरान अन्य वरीय चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में IMA सचिव डॉ. विमलेंदु विमल  ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *