डोभी चेकपोस्ट पर छापेमारी, कार से 477 बोतल जब्त, रांची का मास्टरमाइंड भी धराया
देवब्रत मंडल| गया

गया: शराबबंदी वाले बिहार में तस्कर बाज नहीं आ रहे। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार से 194.730 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में जहानाबाद जिले के तीन तस्करों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, BR-01BT-1025 नंबर की वैगनआर कार से शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना पर छापामार दल ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो 477 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-पते:
- प्रकाश पाण्डेय, उम्र 38 वर्ष, पिता- स्व. मनोज पाण्डेय, साकिन- तपोवन गली कोकर, थाना सदर, जिला रांची, झारखंड
- निखिल कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- नित्यानन्द शर्मा, साकिन- बैगनी, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
- रमेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- विजेन्द्र यादव, साकिन- उतिमपुर, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
- कुन्दन कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- रामाशिश ठाकुर, साकिन- रामपुर, थाना हुलासगंज, जिला जहानाबाद
छापामार दल में शामिल रहे: निरीक्षक बंटी यादव, सअनि विजय कुमार, सअनि हलेन्द्र कुमार, साथ में मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान।
सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि अनुसंधान के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। जहानाबाद से रांची तक फैले इस नेटवर्क की जांच की जा रही है।
