केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान

Deepak Kumar
1 Min Read
img 20241026 wa00543005964802307800915 केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में 52वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय स्तर पर एटीएल लैब में किया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा उप-प्राचार्य ल हरि सिंह मीणा की उपस्थिति में किया गया। इस प्रदर्शनी की खास बात यह थी कि इस बार आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में इसी विद्यालय के छात्र रह रहे डॉ गौरव कुमार वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ. गौरव कुमार वर्मा थे। जो वर्तमान में गोटेनबर्ग विश्वविद्यालय, स्वीडन में कार्यरत हैं।

img 20241026 wa00527034422170832919876 केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान
img 20241026 wa00513871725674086513281 केंद्रीय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. गौरव स्वीडेन से आए केंद्रीय विद्यालय, दिए व्याख्यान

इस अवसर पर उन्होंने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की यात्रा और न्यूरोसाइंस पर व्याख्यान दिया। इसके बाद उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट देखे और खुशी व्यक्त की। साथ ही अपने सुझाव भी दिए। उन्होंने एक दिवसीय सेमिनार में भी भाग लिया। जिन्होंने विद्यार्थियों के व्याख्यान का भी आनंद लिया और उन्हें अपने विचारों से प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भौतिकी के शिक्षक डॉ. पंकज सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया।

Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment
  • Very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very very nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice nice 👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻 👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *