यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image714665775 1759840061789929595929470518978 यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी


ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर जोन की वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार को रेलवे समुदायिक भवन, गया जी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा जी की उपस्थिति सराहनीय रही। बैठक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल अध्यक्ष डीके पांडे ने अध्यक्षता की। हाजीपुर जोन के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित हुए। जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

image editor output image719283380 1759840088520892316952793714918 यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी


सर्वप्रथम ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का झंडा फहराकर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात दो मिनट मौन रखकर उन अमर शहीदों को तथा विगत वर्षों में शहीद हुए यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनको नमन किया गया। मुख्य अतिथियों को मिथिलेश कुमार केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा मुकेश सिंह सचिव गया शाखा ने अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया।

image editor output image692501271 1759840131381409057337828475200 यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी


बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि यूनियन के प्रत्येक स्तरों पर कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी। अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। महिला कर्मचारियों को संगठन में आगे लाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। विगत चुनाव में जिस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे रनिंग साथियों एवं ट्रैकमैन साथियों को बरगलाकर दिग्गभ्रमित किया गया वह आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को सर्वोपरि मानते हुए ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन समाधान करवाएगी।
मिथिलेश कुमार ने कहा कि आज की वर्किंग कमेटी बैठक ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और आने वाले चुनाव में पुनः कर्मचारियों का भरोसा कायम रखते हुए विजय होंगे। लोको पायलट , ट्रैक मेंटेनर, कैरिज एंड वैगन के अलावा तमाम विभागों के कर्मचारियों का विश्वास ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पर वर्तमान समय में भी कायम है। जिसका लाभ कर्मचारियों को समस्याओं के समाधान करवाने में अवश्य मिल रहा है।
आज की बैठक मे हाजीपुर जोन के सभी शाखा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपनी अपनी बातों को बखूबी रखा। बैठक का आयोजन गया शाखा के द्वारा किया गया था। यूनियन के मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि जिसकी तैयारी के लिए विगत कई दिनों से युवा साथी एवं गया शाखा की पूरी टीम लगी हुई थी। जो पूर्णतया सफल रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *