गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1112163807 17759299602962121182166977126920 गया जंक्शन पर पकड़ा गया फर्जी आईबी अधिकारी, आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा


गया, 11 अप्रैल: गया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने एक फर्जी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर खुद को आईबी का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बताकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

जांच में आई कार्ड फर्जी निकला

जांच के दौरान टीम को आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वयं को आईबी का अधिकारी बताया और एक पहचान पत्र भी प्रस्तुत किया। हालांकि, टीम को संदेह होने पर उक्त आई कार्ड का सत्यापन स्थानीय आईबी इकाई से कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह फर्जी पाया गया। इसके बाद आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर राजकीय रेल पुलिस (GRP) थाना गया को सौंप दिया गया।

कांड दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से आईबी का एक फर्जी पहचान पत्र (SIB/JIO/IB/056) एवं एक टैब बरामद किया गया है। इस संबंध में कांड संख्या 102/26 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 171 के तहत मामला कायम किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


कार्रवाई में शामिल जीआरपी व आरपीएफ की  टीम

यह कार्रवाई निरीक्षक बनारसी यादव (RPF/गया) एवं थानाध्यक्ष शिवकुमार (GRP/गया) के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान में उप निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, प्रधान आरक्षी आर.के. सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, आरक्षी शशिशेखर, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद (सभी RPF/गया), महिला प्रधान आरक्षी चंदा देवी (GRP/गया) सहित अन्य जवान शामिल थे। इस कार्रवाई को रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सघन जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *